Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
स्वाद और सेहत से भरा पेठा

कुम्हड़ा के बीजों का उपयोग खाद्य पदार्थों के रूप में किया जाता है। इसके ताजे बीज कृमिनाशक होते हैं। इसलिए इसके बीजों का उपयोग ओषधि के रूप में होता है। तो आइये जानते हैं पेठा खाने से हमारे स्वास्थ्य पर क्या लाभ होता है।
पेठा खाने का फायदा -
1. मस्तिष्क रोग- याद्दाश्त की कमजोरी हो या फिर दिमागी बीमारी, पेठा ऐसे रोगियों के लिये अमृत के समान माना जाता है। रोगी को इसके फल का 10-20 ग्राम गूदा खाना चाहिए और साथ ही पेठे का रस पीना चाहिए।
2. शरीर की जलन- अगर शरीर में जलन होती है और वह हमेशा गरम रहता है तो पेठे के गूदे तथा पत्तों को पीस कर लेप करें। साथ ही बीजों को पीसकर ठंडाई बनाकर पिएं।
3. नकसीर फूटना- इस समस्या को दूर करने के लिये पेठे का रस पिएं या फिर उसका गूदा खाएं। साथ ही सिर पर इसके बीजों का तेल भी लगाया जा सकता है।
4. दमा रोग- दमा है तो नियमित रूप से पेठा खाइये क्योंकि इससे फेफड़ों को बहुत लाभ मिलता है।
5. पेशाब के रोग- पेठे का गूदा तथा बीज मूत्र विकारों में बहुत उपयोगी है। यदि मूत्र रूक-रूककर आता हो अथवा पथरी बन गई हो तो पेठा तथा उसके बीज दोनों का प्रयोग करें। लाभ होगा।
6. वीर्य बढाए- इस रोग में पेठे का सेवन अति उपयोगी है।
7. कब्ज तथा बवासीर- पेठे में रेशा पाया जाता है जो कि कब्ज जैसी पेट की समस्या को दूर करता है। इसी कारण बवासीर के रोगियों के लिए यह बहुत लाभकारी है। इससे बवासीर में रक्त निकलना भी बंद हो जाता है।
8. भूख न लगना- जिन लोगों की आंतों में सूजन आ गई है, भूख नहीं लगती, वे सुबह दो कप पेठे का रस पिएं। भूख लगने लगेगी और आंतों की सूजन भी ठीक हो जाएगी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications