Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
अंडा खा कर कैसे करे वजन कम?
अंडा हमारे शरीर के लिये बहुत अहम माना जाता है क्योंकि इसमें प्रोटीन की मात्रा बहुत अधिक होती है। इसलिये अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो रोज दो अंडे जरुर खाइये। लेकिन ऐसे बहुत से लोग हैं जो अंडा खाने से डरते हैं और उसके अनुसार अंडे का पीला भाग वजन बढाता है। यह बाते गलत हैं क्योंकि अंडे के पीले भाग में अच्छी कैलोरी पाई जाती है जो हमें एनर्जी देती है ना की कमर बढाती है। आइये जानते हैं कि अंडा वजन घटाने में किस तरह से मददगार होता है।

इन तरीको से घटाएं अपना वजन -
1. क्या आप बढती हुई उम्र में हैं? बढते हुए बच्चों के लिये अंडा बहुत ही लाभकारी होता है। रिसर्च में भी कहा गया है कि हमारे बढने की उम्र 25 साल तक होती है और इस दौरान अंडा खाना हमारे लिये अच्छा माना जाता है। लेकिन अगर आप 40 के पार है तो आपको अंडा सोंच समझ कर ही खाना होगा।
2. जरुरी है अमीनो एसिड- अमीनो एसिड प्रोटीन का अहम हिस्सा होता है। लेकिन सबसे अहम अमीनो एसिड जो कि अंडे में पाया जाता है वह ल्युसीन होता है। यह कम्पोनेंट आपका वजन कम करने में मददगार होगा।
3. अंडे का सफेद भाग- अगर आप वजन कम करने के लिये प्रोटीन डाइट पर हैं तो अंडे का सफेद भाग बढियां रहेगा। इस भाग में कैलोरीज होती हैं जो कि शरीर के लिये बहुत जरुरी है। यह आपकी कमर बिल्कुल भी नहीं बढाएगा बल्कि यह तो आपको एनर्जी देगा। इसलिये अगर आपको अल्ट्रा लीन होना है तो अंडे का साथ कभी ना छोडे़।
4. योल्क खाना ना भूलें- कई लोग अंडे के पीले भाग को छोड़ देते हैं, लेकिन यह बिल्कुल गलत बात है। हम आपकी जानकारी के लिये बता दें कि इस पीले भाग में कई तरह के विटामिन छुपे हुए हैं। इसलिये आप इस पीले भाग को आराम से दिन में 1 या 2 बार खा सकते हैं।
5. अंडे को किस तरह खाएं? अगर आप अंडे को डीप फ्राइ कर के खाते हैं, तो समझ लीजिये कि आप मोटापे को दावत दे रहे हैं। फ्राइड एग में कोलेस्ट्रॉल बहुत ज्यादा होता है और जरुरी पोषण कम हो जाते हैं। इसमें प्रोटीन होता है इसलिये आपको इसे ना तो ज्यादा फ्राइ करना चाहिये और ना ही ज्यादा देर तक उबालना चाहिये। इसे आधा फ्राइ कर के खाएं तो अच्छा होगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
