Latest Updates
-
Kamika Ekadashi Vrat Katha: कामिका एकादशी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, भगवान विष्णु करेंगे हर इच्छा पूरी -
पित्त दोष क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण और इसे संतुलित रखने के आसान उपाय -
Saif Ali Khan की पहली शादी में क्यों शामिल नहीं हुई थीं बहन सबा? बताया 50 की उम्र में भी क्यों हैं कुंवारी -
Lion's Gate Portal 2026: क्यों इतना खास है 8 अगस्त का दिन? ऐसे मेनिफेस्ट कर सकते हैं अपनी सबसे बड़ी इच्छा -
बारिश के मौसम में सुबह चेहरे पर लगाएं ये 3 चीजें, दिनभर फ्रेश और ग्लोइंग नजर आएगी स्किन -
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार
मासिक के समय कैसे कम करें वजन?

साउथ अफरीका के एक मेडिकल यूनिवर्सिटी के अध्यन से पता चला है कि पीरियड के कुछ दिन पहले शरीर का मैटाबॉलिज़्म 5 से 10 प्रतिशत बढ जाता है। जिससे शरीर की अत्यधिक चर्बी 100 से 200 कैलोरी प्रति दिन बर्न होने लगती है। यही नहीं अगर शरीर की कैलोरी बर्न होती है तो साथ ही साथ जोरो की भूख भी बढने लगती है, जिसके लिये आपको ही अपनी डाइट पर पूरा ध्यान रखना होगा।
ध्यान दीजिये इन बातों पर-
1. ना लें सोडियम- इस समय सोडियम के ग्रहण पर रोक लगाइये। रात का बचा हुआ ठंडा खाना, मीट और नमकीन चीज़ों को जितना हो सके कम खाइये। ऐसा करने पर शरीर जितना भी पानी इन आहारों से ग्रहण कर रहा था वह रुक जाएगा और शरीर में जमा बेकार का पानी बाहर निकल जाएगा।
2. खूब पानी पिएं- इस समय आपको खूब सारा पानी पीना चाहिये। ज्यादा पानी पीने से आपके शरीर में सोडियम की मात्रा घटेगी। आपकी किडनियां शरीर से बेकार के पानी को बाहर निकालेगी जिससे वजन में कमी आएगी।
3. पोटैशियम रिच फूड खाइये- ऐसे आहार लें जिसमें पोटैशियम की मात्रा अधिक हो। जैसे, केला, सेब, टमाटर और मूंगफली आदि। पोटैशिम शरीर में पानी को निंयत्रित रखने में मदद करता है, जिससे शरीर फूलता नहीं।
4. व्यायाम करें- इन दिनों कई महिलाएं खुद के शरीर को आराम देने पर ज्यादा ध्यान देती हैं लेकिन डॉक्टरों का मानना है कि इन दिनों आराम करने की बजाए व्यायाम करना ज्यादा फायदेमंद साबित होता है। इस दौरान शरीर में कुछ ऐसे हार्मोनल बदलाव होते हैं जिससे व्यायाम करने से वजन जल्द कम होता है। जानिये महिलाओं के बारे में कुछ मजेदार तथ्य
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications