Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
पोल डान्सिंग से करिये वजन कम
पोल डान्सिंग, डांस और जिमनास्टिक के संयोजन द्वारा प्रदर्शित की जाने वाली कला का एक रूप है। अक्सर लोग इसे कामुक नृत्य के रुप में जानते हैं और यह सोंच कर कि यह स्ट्रिप क्लबों एवं पुरुषों के क्लबों में किया जाने वाला बहुत ही गंदा नृत्य है। लेकिन हम इस सच्चाई को नकार नहीं सकते कि पोल डांस वजन को कम करने का एक बेहतरीन तरीका है। आज भारत में अधिकतर महिलाएं अपने वजन को कम करने के लिये इस पोल डांस का चयन कर रहीं हैं, हो सकता है कि कुछ दिनों बाद यह डांस भारत में भी खूब पॉपुलर हो जाए।
आइये जानते हैं वेट लॉस और पोल डान्सिंग से जुड़े कुछ तथ्यों और मिथकों के बारे में -

मिथक
व्यक्ति को कम वजन का होना चाहिये
पोल डांस पुरुषों के लिये नहीं है
यह एक गंदा डांस है और इस पर पाबंदी लगी है
पोल डांस करने के लिये व्यक्ति को जवान होना जरुरी है
तथ्य
स्टलेटोज़ मददगार होती है- ऊँची एड़ी के जूते आपको बेहतर संतुलन देते हैं और शरीर के पोस्चर को सीधा रखते हैं। यह शरीर के लोअर बॉडी को शेप में डालते हैं, खासतौर पर नितंभ और जांघ को।
कम कपड़े पहनना जरुरी- इसको करने के लिये कम या छोटे कपड़े ही पहने जाते हैं, जिससे आपके नंगे पैर आसानी से पोल को पकड़ सकें और आपके शरीर को सर्पोट दे सकें। इससे पोल पर अलग-अलग तरह के मूव करने में आसानी होती है।
कैलोरी करे बर्न- पोल डांस से मोटापा कम होता है। इससे उतनी ही कैलोरी बर्न होती है जितनी आप जिम में कम करेंगे।
शरीर की टोनिंग- इस पोल एर्क्ससाइज से पूरे शरीर की मसल्स टोन हो जाती हैं। इससे बॉडी लचीली होती है और मासपेशियां भी स्ट्रेच होती हैं।
स्टैमिना बाढ़ाएं- पोल के ऊपर चढ़ना और उससे अलग-अलग मुद्राओं में लटक कर डांस करना, इतना आसान नहीं है जितना लगता है। लेकिन ऐसा करने से शरीर में स्टैमिना बढ़ता है और शरीर मजबूत होता है।
कान्फिडेंस बढ़ता है- जो महिलाएं पोल डांस करती हैं वे बताती हैं कि जब से उन्होंने यह शुरु किया है तब से उनके अंदर खूब सारा कांन्फिडेंस पैदा हो चुका है और अब वह किसी से नहीं शर्मातीं।
तनाव से राहत- धीमी गति से, कामुक, शैली में किया जाने वाला यह डांस कैलोरी को बर्न कर के, इंडोफिन्स को रिलीज करता है। इससे लोंगो को अंदर से खुशी और शांती मिलती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
