Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
पावर डाइट से कम कीजिये मोटापा
एक बडी़ ही पुरानी कहावत है कि "हेल्थ इज वेल्थ", यानी की सेहत ही खजाना है। लेकिन आजकल लोगों को इतना टाइम नहीं मिलता कि वे थोडा़ ध्यान अपनी सेहत को सुधारने में लगा लें। मोटापा, ब्लड प्रेशर, मधुमेह, हृदय रोग और ना जाने कौन कौन सी अन्य बीमारियां लोगों को घेर रहीं हैं। इनमें से मोटापा ऐसी चीज है जो हर बीमारी का कारण बना हुआ है।
इस तेज रफ्तार भरी जिन्दगी में टाइम ना होने की वजह से लोग व्यायाम नहीं करते जिस वजह से वे मोटे होते चले जाते हैं। अगर आपके पास भी व्यायाम करने का समय नहीं है और अपनी बढी हुई चर्बी को खतम करना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में कुछ चेंज लाइये और देखिये कि आपका वजन कैसे कम होता है।

सुबह के समय
अपने दिन की शुरुआत नींबू, शहद और गरम पानी से पी कर कीजिये। इससे शरीर में जितनी भी गंदगी और घातक एसिड होगा वह सब साफ हो जाएगा।
ब्रेकफास्ट
- अंडे के सफेद भाग का ऑम्लेट (2) + 2 स्लाइस ब्राउन ब्रेड
- दूध (वसा रहित) + कार्नफ्लेक्स/ओट
- फ्रूट सैलेड/स्प्राउट
- पोहा/उपमा
लंच के पहले
- ब्लैक कॉफी पीने से शरीर का मैटाबॉलिज्म बढता है और काम करने में मन लगता है।
लंच में कोई एक चीज खाएं
- उबला रोस्टेड / चिकन / सोयाबीन (200 ग्राम) + ब्राउन राइस (1/2 प्लेट) / चपाती(1)
- दाल + सलाद + ब्राउन राइस (1/2प्लेट) /रोटी (1-2)
- दही (100 ग्राम) यह पाचन में मदद करेगी
- दलिया
शाम को
- भूख मिटाने के लिये कोई खट्टा फल यानी की सिट्रस फ्रूट खाएं।
- ग्रीन टी और दो मारी लाइट बिस्कुट
- उबला चना
डिनर
- उबली सोयाबीन न्यूट्रीला / सूप + सलाद
- उबला अंडा सफेद भाग (3) + वेजिटेबिल सूप
- चिकन या ट्यूना सलाद
- उबली दाल
- दलिया
सोने से पहले
- 150-200 ml वसा रहित दूध
डाइट के अलावा भी कुछ बातों का ध्यान रखना जरुरी है-
- हेवी डिनर करने से बचे, सोने से 3-4 घंटे पहले खाना खा लें।
- कोलड्रिंक की जगह पर नारियल पानी, वेजिटेबिल सूप या मठ्ठा पिएं।
- रोजाना 2 से 3 लीटर पानी पिएं
- मोटापा कम करने के लिये फाइबर खाएं, जिसके लिये खूब सारी सब्जियां और फल खाएं।
- चीनी और मिठाई सीमित खाएं।
- भोजन खाना कभी ना छोडे़।
- बेकरी का प्रोडक्ट ना खाएं।
- खाने के साथ पानी ना पिएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications