Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
रोटी खाएं या चावल: सेहत के लिये क्या है फायदेमंद?

भोजन करते वक्त रोटी और चावल के बीच की जंग बहुत पुरानी हो चुकी है। जितने लोंगो से बात करो वही रोटी और चावल के विषय में अपनी राय देने लगता है। कोई बोलता है कि चावल खाने से मोटापा बढता है तो कोई कहता है कि रोटी जल्दी हजम नहीं होती। सबकी अपनी-अपनी ही राय होती है, लेकिन आखिर सही क्या है? आज हम इसी बात पर से पर्दा उठाएंगे और जानेगे कि अच्छे स्वास्थ्य के लिये हमें चावल को ज्यादा अहमियत देनी चाहिये या फिर रोटी को?

जानिये क्या है अंतर -
1. कार्बोहाइड्रेट- चावल में कम कार्बोहाइड्रेट होता है और वहीं पर रोटी में संयुक्त कार्बोहाड्रेट शामिल होता है। इसलिये अगर आप चावल खाते हैं तो उसमें रोटी की तुलना में कार्बोहाइड्रेट को ब्रेक करने के लिये कम ऊर्जा का प्रयोग होता है। वह इंसान जिसका पेट ठीक नहीं रहता और पाचनक्रिया में समस्या रहती है, उसके लिये रोटी से बेहतर चावल होता है।
2. आलसपन- आपने कुछ लोगो को यह कहते हुए सुना होगा कि उन्हें दुपहर में चावल खाने से नींद आने लगती है। चावल खाने से ब्लड में शुगर की मात्रा तेजी से बढ जाती है, जिस वजह से आलस आने लगता है। इसलिये अगर आप भोजन में चावल की जगह पर रोटी खाना शुरु कर दें तो आपको आलस नहीं आएगा और आप ऊर्जा के साथ काम करेंगे। अब दोस्तो आप खुद ही देख लीजिये कि इस रोटी और चावल की लडा़ई में किसने बाजी मार ली।
3. मोटापा- चावल में अधिक चर्बी होती है। इसलिये अगर आप डायटिंग कर रहें हैं तो अच्छा होगा कि इससे दूरी बनाएं रखें। दूसरी ओर रोटी में बिल्कुल भी चर्बी नहीं होती। तभी तो जिन लोगो को थायरॉइड या फिर मोटापे की समस्या होती है उन्हें चावल से दूर रहने को बोला जाता है।
4. चावल बनाने का तरीका- इसके अलावा आप चावल किस प्रकार से बनाती हैं, यह काफी-कुछ इस पर भी डिपेंड होता है। कई घरों में प्रेशर कुकर में चावल बनाया जाता है, जिससे उसमें स्टार्च की मात्रा अंदर ही रह जाती है और ऐसे में वह अनहेल्दी हो जाता है। चावल को खुले बरतन में बनाइये और उसका फालतू पानी बाहर फेंक दीजिये।
5. फाइबर- किसमें कितना फाइबर होता है, रोटी या चावल? इसका जवाब है, रोटी। रोटी में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती है इसलिये इसमें उतनी ही मात्रा में फाइबर भी पाया जाता है। साथ ही इससे पाचनक्रिया भी मजबूत बनती है। चावल में रोटी की तुलना में इतना ज्यादा फाइबर नहीं पाया जाता है। क्या आपको भुट्टा अच्छा लगता है?
रोटी तथा चावल दोनो ही एक प्रकार से स्वास्थ्य के लिये अच्छे माने जाते हैं। लेकिन इन्हें अपनी थाली में शामिल करने से पहले इन तथ्यों पर जरुर गौर कर लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
