Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
केवल 7 दिनों में कम करें अपनी टम्मी
बिजी दिनचर्या की वजह से आपको शायद जिम जाने का समय नहीं मिलता होगा। लेकिन वहीं दूसरी तरफ आपको अचानक याद आता है कि एक हफ्ते बाद आपकी सहेली की शादी पड़ रही है। अब आप परेशान हो जाती है कि अब आप अपनी मन-पसंद साड़ी कैसे पहनेगी क्योंकि आपका फिगर तो फैल चुका है। लेकिन चिंता मत कीजिये क्योंकि आपके पास टम्मी को कम करने के लिये एक ऑपशन बाकी रह गया है। हम यह नहीं कहते की आप अपने शरीर का सारा वजन एक हफ्ते में कम कर लेंगी पर यकीन मानिये कि आप अपनी टम्मी का साइज जरुर कम कर सकती हैं। आइये जानते हैं कैसे-

इन स्टेप को करें फॉलो-
स्टेप 1: अगर आपको एक ही समय में अपनी चर्बी कम करके मसल्स बनानी है, तो हफ्ते में तीन दिन बिना रुके 15 बार लगातार, पुल अप, पुश अप और स्किपिंग करें। इस वर्कआउट से आपके अंदर कुल 500 से 600 तक की कैलोरी बर्न होगी।
स्टेप 2: आपको हफ्ते में तीन बार ऐब्डामनल मासपेशियों का व्यायाम करना पड़ेगा। इसमें क्रंचेज और पैरों की स्ट्रेचिंग को 20 बार लगातार करना होगा। इसके अलावा पुश अप डायरेक्शन में 30 से 60 सेकेंड के लिये प्लैंक भी करें।
स्टेप 3: ऐसा आहार खाएं जिसमें चीनी की मात्रा कम हो। खाने की आदतों में सुधार ला कर केवल फल, सब्जियां, साबुत से बना ब्रेड, चिकन, मछली और लो फैट मिल्क आदि ही खाएं।
स्टेप 4: पानी खूब पिएं और जितना हो सके सोडियम की मात्रा कम से कम ग्रहण करें। इसका यह मतलब है कि आपको नमक पर कुछ दिनों के लिये रोक लगानी होगी, जिसके लिये भोजन में अन्य मसाले डालिये और स्वाद बढाइये।
स्टेप 5: जितना हो टेंशन फ्री रहें, तनाव और चिंता करने से शरीर में कुछ तरह के हार्मोन, जैसे कार्टिसोल बढ़ जाता है। इस हार्मोन से पेट की ओर चर्बी बढ़ती है इसलिये हमेशा कूल रहने की कोशिश करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
