Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
क्रीम-लोशन लगा कर फायदा नहीं हुआ तो अब यह खाइये
अगर आप लाख क्रीम और लोशन को लगा कर थक चुकी हैं और फिर भी उसका रिजल्ट सामने नहीं आता तो अभी से ही पौष्टिक आहार खाना शुरु कर दें। यह तो हम सब जानते हैं कि अच्छा आहार खाने से ना केवल हमारे स्वास्थ्य पर अच्छा प्रभाव पड़ता है बल्कि हमारी त्वचा पर भी उसका खास प्रभाव पड़ता है। आइये जानते हैं कि कौन से हैं वे आहार-

खाइये ये आहार -
1. पानी- आपको अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए। क्योंकि पानी ही स्किन के लिए एक सर्वश्रेष्ठ औषधि है। यह न केवल आपको रिफ्रेश करता है बल्कि आपकी त्वचा को एक अद्भूत चमक प्रदान करता है।
2. कोको - अगर आपकी स्किन धूप की वजह से जल गई हो तो उस डैमेज को ठीक करने के लिये सुबह-शाम केवल एक कप कॉफी पीजिये। लेकिन याद रहे कि ज्यादा कॉफी पीने से डीहाइड्रेशन का भी खतरा रहता है। कॉफी पीने के अलावा भी आप अपने बाथ टब में भी डाल कर नहा सकती हैं। इसके लिये 1/8 कप कोको पाउडर लेकर 1/3 कप फैट फ्री सूखा मिल्क ले कर बाथटब में मिला लें।
3. दही - इसमें बहुत प्रोटीन पाया जाता है जो कि आपकी स्किन को जवां बनाने में मदद करता है। इसको ना केवल खाया ही जाता है बल्कि इसको चेहरे पर लगाने से भी डेड स्किन साफ हो जाती है और चेहरे के पोर्स भी खुल जाते हैं।
4. स्ट्रॉबेरी- इसमें विटामिन सी पाया जाता है जो कि पर्यावरणीय क्षति से स्किन को बचाता है। स्ट्रॉबेरी को मिक्सी में पीस कर उसी प्यूरी बना लें और फिर उसमें ठंडी दही और नींबू का रस मिलाएं। इससे चेहरे के डार्क स्पॉट दूर होगे और इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट से त्वचा जवां दिखेगी।
5. ऐवकाडो- इसे ब्यूटी फूड के नाम से भी जाना जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और कई तरह के फैटी एसिड भी पाए जाते हैं जो स्किन को कोमल और चमकदार बनाए रखने में मदद करता है। इसको खाने के लिये आप इसे शेक में या फिर सलाद में डाल सकते हैं।
6. चाय- हर तरह की चाय हमारी त्वचा के लिये अच्छे माने जाते हैं लेकिन ग्रीन टी और वाइट टी ज्यादा प्रभावी होती हैं। इनके अंदर ब्लैक टी के मुकाबले दोगुना एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है।
7. बादाम- अगर आपको कोई मेवा खाने का शौक है तो केवल बादाम ही खाएं क्योंकि इसमें कैटालेज पाया जाता है जो कि एक प्रकार का एंजाइम होता है। यह ग्रेइंग प्रोसेस को रोकता है और त्वचा को जवान बनाए रखने में मदद करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
