Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ऑफिस की गलत आदतें बना सकती हैं मोटा
आजकल यह बड़ा आम सा हो गया है कि लोग घर पर तो बड़े हेल्थ फ्रीक बनते हैं, लेकिन वहीं ऑफिस में अपनी सेहत से खिलवाड़ करते हैं। रोज सुबह नाश्ता ना करना और बार बार कॉफी पीने के आदि बन चुके हम, कई ढे़र सारी बीमारियों को दावत देते हैं। अगर आप ऑफिस में अपनी सेहत का ख्याल रखेंगे, तो आप जानलेवा बीमारियों से भी बचेंगे और मोटापे से भी।

ये गलतियां ना करें-
ब्रेकफास्ट छोड़ना- हम हमेशा नाश्ता ना करने की वजह अपने ऑफिस पर लगाते हैं। लेकिन ऐसा करने से आप लंच तक काफी भूखें हो जाते हैं जिससे आप एक बार में ही ज्यादा खा लेते हैं और मोटापा बढ जाता है।
सीट पर खाना- ज्यादातर जो कुछ भी स्नैक्स हम अपनी डेस्क पर खाते हैं, वह या तो डीप फ्राई किया हुआ होता है और या फिर ज्यादा नमक वाला। इस तरह का आहार हमें मोटा बनाता है इसलिये हमेशा अपने साथ एक फल या सब्जी से भरा हुआ बॉक्स रखें और भूख लगने पर खाएं।
कॉफी ब्रेक- ज्यादा कॉफी ब्रेक का मतलब है ज्यादा कैफीन का सेवन। अगर आप रोजाना ढेर सारी कॉफी पिएंगे, तो आप दिनभर में 100 कैलोरी ग्रहण करेंगे। साथ ही ज्यादा कॉफी पीने से नींद भी नहीं आती, जिससे आप सुबह लेट उठेंगे और फिर से आपको नाश्ता छूट जाएगा।
देर से लंच- हर भोजन का अपना अलग समय होता है। लेकिन ऑफिस में हमारे खाने की आदतें बिल्कुल ही बदल जाती हैं। जब आप ठीक समय पर भोजन नहीं करेंगे, तो सारा दिन आपका पेट भारी लगेगा। इससे मैटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है और मोटापा बढ जाता है।
बाहर खाना- कुछ लोग ऑफिस में लंच नहीं लेकर आते हैं, क्योंकि उन्हें यह बचकाने किस्म का लगता है। लेकिन रोज-रोज बाहर भोजन करना गंदगी तथा ज्यादा कैलोरी युक्त आहार को दावत देता है
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
