Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
गर्मी को बीट करने के लिए पिएं इन्हें भी
एक आदमी को कितना पानी पीने की जरुरत होती है? यह बिल्कुल फिक्स नहीं है क्योंकि हर शरीर की अपनी एक अलग जरुरत होती है, और वह उस हिसाब से पानी पीता है। इसके अलावा पानी पीने की मात्रा कई अन्य बात पर भी निर्भर करती है जैसे, उम्र, तापमान, बीमारी, खेल-कूद, शारीरिक गतिविधि आदि। केवल पानी ही ऐसा पेय नहीं है, जो शरीर की पानी की कमी को पूरा करता है, बल्कि ऐसे कई अन्य पेय भी उपलब्घ हैं, जो हमें हाइड्रेट रहने में मदद करते हैं और साथ में पोषण भी देते हैं। कैन से हैं वे पेय पदार्थ, आइये जानते हैं।

गर्मियों में इन्हें आजमाएं-
1. नारियल पानी- पानी के बाद यही एक ऐसा प्राकृतिक पेय है जो प्यास बुझा सकता है। इसमें मोटैशियम और मैगनीशियम भारी मात्रा में पाया जाता है, इसके अलावा इसमें बहुत कम कैलोरी होती। यह बिल्कुल प्राकृतिक रुप से मिलता है, न तो इसकी कोई पैकेजिंग होती है और न ही प्रोसेसिंग। इसलिए जब भी आपको लगे कि आपको पानी की जरुरत है और नारियल पानी आपके सामने हो तो बिना झिझक एक पूरा नारियल पानी पी डालिये।
2. फ्रेश लाइम जूस- दूसरा प्राकृति पेय है नींबू का रस, जिसे तुरंत नीचोडते ही पीना सेहतमंद होता है। इसमें विटामिन सी पाया जाता है। इसमें शहद मिलाएंगे तो यह एक प्राकृतिक स्वीटनर का काम करेगी। लाइम जूस को तैयार करते समय इस बात का ध्यान रखें कि पानी साफ हो। देखा जाता है कि कई लोग इसे सुबह पीते हैं पर लाइम जूस को दिन भर में कभी भी और कई बार पिया जा सकता है।
3. ताजा फलो का रस- जूस पीने से भी वही लाभ होता है जो पूरा फल खाने पर। लेकिन ये है कि जूस में रेशा नहीं होता। वे लोग जो महनत वाला शरीरिक काम करते हैं और जिनको तुरंत शक्ति की जरुरत पड़ती है, वे फल का जूस पी कर ताकत पा सकते हैं। बिना चीनी के जूस पीना ज्यादा फायदेमंद होता है क्योंकि फल में उसकी प्राकृतिक मिठास पहले से ही मौजूद होती है। इसके अलावा अगर चीनी डाल कर जूस पिया जाए तो उसमें कैलोरी की मात्रा बढ़ जाती है। फल के रस को आप कभी भी खाने के पहले या बाद में पी सकते हैं, पर ध्यान रहे कि वह साफ-सुथरे तरीके से निकाला गया हो।
4. फ्रूट स्मूदी- स्मूदी तैयार होती है, दही, दूध, शहद और फल से। यह न केवल गर्मी से राहत दिलाती है बल्कि इसमें भरा होता है खूब सारा पोषण। इसको पीने से शरीर को उर्जा, प्रोटीन, विटामिन और मिनरल मिलते हैं। इसके अलावा अगर आपका वजन कम है और आपको वजन बढाना है, तो केवल दूध और दही से बनाई गई स्मूदी को भोजन के बीच में खाएं, आपका वजन जरुरी बढ जाएगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications