Latest Updates
-
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय
भूख महसूस होने पर उसे ऐसे करें नियंत्रित
भूख एक ऐसी चीज है जो कहीं भी और किसी मौके पर लग जाती है। कई बार रात के बीच में सोते वक्त और तो और दोपहर में लंच करने के एक घंटे बाद भी लग जाती है। क्या आपके साथ भी ऐसा होता है? तो ऐसे में आप क्या करते हैं? कई लोग जब उन्हें तेज की भूख लगती है तो ऐसे में वह फ्राइड फूड, चिप्स, बिस्कुट या फिर मिठाई आदि खाने लगते हैं, मतलब की जो कुछ भी फ्रिज में पा जाएं उसी से काम चला लेते हैं। पर यदि आपका लक्षय खुद का वजन कम करना है या फिर शरीर की क्षमता बढा़ना है तो, आप अपनी भूख को मिटाने के लिये ऐसे ही कोई अनहेल्दी फूड नहीं खा सकते।
दोस्तो, आपको यह जानना बहुत जरुरी है कि अनियमित और कुछ भी उल्टी-पुल्टी चीज़ों के सेवन से शरीर में कई सारी बीमारियां घर कर सकती हैं। यदि आपको हर वक्त असमय भूख लग जाती है तो इसका मतलब है कि आप ठीक से भोजन नहीं करते या फिर एक टाइम का नाश्ता या लंच छोड़ देते हैं।
भोजन हमेशा चबा-चबा कर और धीरे-धीरे खाना चाहिये जिससे अच्छे से पेट भर जाए और बाद में देर से भूख लगे। आपको नहीं लगता कि अगर आप यूं ही बेसमय और बेहिसाब कुछ ना कुछ खाते रहेंगे तो आप मोटे हो जाएंगे? इसलिये आज हम आपको बता रहे हैं कि बार-बार भूख का शिकार होने से कैसे बचा जाए और भूख लगने पर क्या खाया जाए, आइये देखते हैं।

अच्छी नींद सोएं
कम सोने की वजह से भी भूख ज्यादा लगती है। भूख को नींद के साथ जोडा़ जाता है। जब आप अनिंद्रा के शिकार बन जाते हैं तो आपके अंदर मिलाटोनिन नामक हार्मोन भूख को उकसाता है।

इमोशन में आ कर ना खांए
कई लोग दुखी होने पर सामने रखा जो कुछ पाते हैं उठा कर खाने लगते हैं। ऐसे में केवल मोटापा ही बढेगा और कुछ नहीं।

चबा-चबा कर और धीरे खाएं
स्वादिष्ट भोजन को देखकर आप जल्दी-जल्दी खाना शुरु कर देते हैं, लेकिन खाना हमेशा चबा कर और धीरे-धीरे खाना चाहिये। इससे आपका पेट अच्छी तरह से भर जाएगा और बाद में जल्दी भूख नहीं लगेगी।

ब्रेकफास्ट जरुर करें
यदि आप अपना ब्रेकफास्ट नहीं करेगे तो आप को मिनट मिनट में भूख सताएगी और आप चिप्स और बिस्कुट की ओर बढेगे।

हमेशा हाइड्रेटेड रहें
पानी और जूस पीने से भूख कम लगती है, इसलिये रोजाना भोजन करने के बाद जूस या पानी का सेवन जरुर करते रहें।

प्रोटीन लीजिये
अंडा और मछली में अच्छी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। यदि आप वेजिटेरियन हैं तो बीन्स, दही, टोफू और बादाम आदि खाइये क्योंकि प्रोटीन भूख को दबाती है।

भोजन ना छोडे़
वर्क प्रेशर के चक्कर में शायद आप अपना लंच छोड़ देते होंगे, लेकिन ऐसा करने से ना केवल भूख लगती है बल्कि चर्बी भी चढ़ जाती है।

हर 2 घंटे पर खाइये
भोजन करने के पहले भी और बाद में भी हल्का-फुल्का कुछ ना कुछ खाते रहिये। फल, लो कैलोरी डाइट, सूप और मेवे आदि मील के बीच में खाने के अच्छे विकल्प हैं।

भोजन में तीखा शामिल करें
स्पाइसी खाना भूख को दबाता है और शरीर की ऊर्जा को भी बढाता है। लेकिन अपने भोजन में लाल मिर्च पाउडर को इतना भी ना शामिल करें कि आपका पाचन तंत्र खराब हो जाए।



Click it and Unblock the Notifications
