Latest Updates
-
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य
मोटापा बढाने वाली कुछ गलत आदते!
मनुष्य की आदतें कभी बदली नहीं जा सकती लेकिन उनकी जगह पर दूसरी आदतों को शामिल किया जा सकता है। सोफे पर बैठे-बैठे चॉकलेट या फिर पकौडा़ खाना कोई बुरी आदत नहीं है, लेकिन यही काम अगर रोज-रोज किया जाए, तो यह शरीर के लिये बहुत हानिकारक साबित हो सकता है। यहां पर हमारी कुछ ऐसी गलत आदतें दी हुई हैं, जो हम रोज करते हैं और मोटापे का शिकार बनते चले जा रहे हैं। आइये जानते हैं उन्ही कुछ गलत आदतों के बारे में-

1. नींद की कमी से बढता है मोटापा- एक रिसर्च से पता चला है, कि ठीक से ना सोने की वजह से हमारे शरीर का मैटाबॉलिज्म 5-20 प्रतिशत घट जाता है। जिससे भूख वाला हार्मोन बढ जाता है और रातभर आप खाते ही रह जाते हैं।
2. सफर करते वक्त खाना- कई बार लोग लंबे सफर के वक्त कुछ ना कुछ मुंह में डाले ही रहते हैं, चाहे वह समोसा हो या फिर बर्गर। इन सब अनहेल्दी स्नैक्स से पेट कम भरता है और कैलोरी ज्यादा बढती है। इसलिये अगर आप लंबे सफर पर हों, तो अपने साथ पौष्टिक आहार रखें और साथ में पानी की बोतल भी रखें।
3. टीवी के सामने खाना- टीवी के सामने भोजन नहीं करना चाहिये क्योंकि इससे इससे हमारा दिमाग बट जाता है और हमें अंदाजा नहीं पाता कि हम एक बार में कितना खाना खा गए। भोजन हमेशा चबा कर और धीरे-धीरे और स्वाद लेकर खाना चाहिये।
4. एक ही आहार बार- बार ना खाएं- वजन कम करने के चक्कर में एक ही भोजन को हेल्दी समझ कर रोज-रोज ना खाएं। इससे पेट में एक ही आहार जाने से सही तरीके से पोषण नहीं मिल पाता। इसलिये भोजन हमेशा बदल-बदल कर और पौष्टिक ही खाएं।
5. कॉफी कम पिएं- कई बार अगर लोंगो को एक साथ किसी जगह पर मिलना होता है, तो वह कॉफी शॉप पर मिलने का प्लान बनाते हैं। जहां पर वे कॉफी पीते हैं और उसके साथ कुछ स्नैक्स या ब्राउनीज भी खाते हैं। यही नहीं कई लोग तो बीयर आदि का भी सेवन खूब ज्यादा मात्रा में रोज ही करते हैं, जो कि मोटापा बढाता है।
कुछ दुबला होने की आदते-
1. वॉल्क के लिये जाएं- रोजान एक घंटे के लिये टहलने निकल जाया करिये। चाहे जिम जा कर दौडि़ये या फिर कानों में हेथफोन लगा कर सड़क पर टहलिये, क्योंकि इससे आप कई किलो वजन कम कर सकते हैं।
2. योगा या व्यायाम करें- व्यायाम मानव देह को स्वस्थ रखने का एक अत्यन्त आवश्यक उपाय है। दौड़, दंड-बैठक, सैर ,कुश्ती , जिम्नैस्टिक , हौकी, क्रिकेट, टेनिस आदि खेल व्यायाम के ही कई रूप हैं। व्यायाम से देह सुन्दर हो जाती है और उसकी रोगों से लड़ने की शक्ति बढ़ जाती है।
3. खूब पानी या हर्बल टी पिएं- खाने से अच्छा होगा कि आप पेट भर कर पानी पिएं। हर्बल टी या ग्रीन टी भी वजन को कंट्रोल करने में काफी सहायक होती है।
4. पौष्टिक आहार खाएं- जब भी तेज की भूख लगी हो, तो भारी या तला-भुना भोजन करने की बजाए कुछ हल्का खाएं। यानी की खीरा, हबर्ल टी, गाजर, सलाद या फिर ऐसा कुछ जो बिना पका हुआ हो।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
