Latest Updates
-
35 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनेंगी कियारा आडवाणी , जानिए इस उम्र में मां बनना कितना सेफ है? -
Nana Patekar Net Worth: 35 रुपये महीने से करोड़ों तक, जानें अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर? -
Nana Patekar Family: नाना पाटेकर के परिवार में कौन-कौन है? पत्नी से रहते थे अलग, कम उम्र में खो दिया था बेटा -
नाना पाटेकर का 75 की उम्र में Cardiac Arrest से निधन, समझिए हार्ट अटैक से कितने अलग होते है इसके लक्षण -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनें? यहां देखें 11-19 अक्टूबर की पूरी लिस्ट -
Navratri Va Durga Puja: नवरात्रि और दुर्गा पूजा में क्या अंतर है? एक ही देवी, फिर क्यों अलग हैं दोनों पर्व -
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
मानसून में डायबिटीज के मरीज पैरों का ख्याल कैसे रखें? डॉक्टर से जानें आसान फुट केयर टिप्स -
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह
मोटे होने के लिये नहीं पेट भरने के लिये खाएं
क्या आपको ऐसा लगता है कि आप भोजन के बाद भी कभी संतुष्ट नहीं होते या एकाध घंटे बाद ही आपको स्नैक खाने की जरूरत महसूस होने लगती है? तो ठीक है हम आपको यहां पेट भरा होने का एहसास कराने की तरकीबें बताते हैं। निश्चित तौर पर ऐसे फूड्स उपलब्ध हैं जो आपकी पेट भरा होने एहसास को बढ़ा देते हैं, लेकिन कैसे,कब और कहां आप भोजन करते हैं, इसका भी असर आपके पेट भरे होने के एहसास पर पड़ता है।
यहां 10 तरीके बताये गये हैं जो आपकी भोजन की आदतों को नियंत्रित करने के साथ ही आपकी संतुष्टि को भी बढ़ायेंगी। तो आइये जानते हैं लम्बे समय तक पेट भरे रहने के एहसास हेतु टिप्स व ट्रिक्स

खाते समय केवल खाने पर ध्यान दें
सुनिश्चित करें कि खाते समय केवल खाने का ध्यान रखें, पूरी तरह उसी पर ध्यान रखें तो पेट जल्दी भर जायेगा। तेज संगीत से बचें, यह आपके खाने की गति को बढ़ा देता है, परिणामस्वरूप प्लेट जल्दी ही साफ हो जाती है, इससे पहले कि आप एहसास करें कि पेट भर गया है।

सूंघे और चबा कर खायें
जब आप खाना खायें, तो उसे सूंघना सुनिश्चित करें क्योंकि खाने की सुगंध व स्वाद शीघ्र ही आपको संतुष्टि प्रदान कर देगा। दूसरी बात यह है जितना चबा कर खा सकते हैं उतना चबा-चबा कर खायें। चबाने से आपके मस्तिष्क से संतुष्टि के हारमोन स्रावित होते हैं।

भारी व पानी वाला भोजन करें
भारी होने व पानी का नियम बिल्कुल सीधा है। जितनी ज्यादा हवा व पानी होगा, उतना जल्दी आपका पेट भर जायेगा, इसलिये खाने के समय पेस्टी सब्जी के बजाय उसका सूप लें, क्रिस्प्स की जगह पापकार्न और रेजिन की जगह अंगूर लें।

चर्बीयुक्त खाते समय प्रतीक्षा करें
यदि आप उच्च चर्बीयुक्त भोजन ले रहे हैं तो पेट भरने के लिये थोड़ा इंतजार करें। ये वो हार्मोन होते हैं जो आपकी भूख को नियमित करने में सम्मिलित होते हैं। घ्रेलिन पेट में काफी मात्रा में बनता है व आपकी भूख को बढ़ाता है, जबकि लेप्टिन भूख को कम करता है क्योंकि यह वह हार्मोन है जो संतुष्टि का संकेत देता है।

पानी की कमी न होने दें
प्रतिदिन पानी की मात्रा लगभग आठ गिलास तय की गयी है, लेकिन हममें से बहुत से लोग इस मात्रा के आस पास भी पानी नहीं पीते हैं जिसके परिणामस्वरूप हम भूख महसूस करते हैं तो अक्सर ऐसा इसलिये होता है क्योंकि हम प्यासे होते हैं। भोजन से पहले एक या दो गिलास पानी पी लें, और फिर जब आप भोजन करेंगे तो पेट भरा महसूस करेंगे।

छोटी प्लेट लें
लोगों की प्रवृति होती है कि पूरी प्लेट भर लेंगे चाहे जितनी बड़ी हो, और ज्यादातर लोग इसे पूरी खाली करके छोड़ते हैं। और प्लेट को पूरा खाली करने का उद्देश्य ही हमें संतुष्टि के बाद भी भोजन करने पर मजबूर कर देता है। इसलिये सामान्य प्लेट लेकर भोजन करें, तब आप शीघ्र ही संतुष्टि महसूस करेंगे।

जटिल भोजन करें
यदि आप ऐसा भोजन करते हैं जिसमें खाने में समय व प्रयास लगता है, तो यह आपके शरीर को पेट भरा होने का समय दे सकेगा। जटिल भोजन के अच्छे उदाहरण हैं भुट्टा, कुरकुरी सलाद या हड्डीयुक्त मछली। इस प्रकार का भोजन आपको धीमी गति से खाने पर मजबूर कर देता है और आपको जल्दी पेट भरे होने का एहसास मिलता है।

भोजन से पहले सेब खायें
सेब पेट भरे होने का एहसास कराने में मदद करता है तथा अध्ययन से पता चलता है कि खाने से 20 मिनट पहले एक सेब खा लेने से भोजन की मात्रा घट जाती है। इसलिये प्रतिदिन भोजन से पहले सेब खाने से न केवल आपके शरीर की फलीय आपूर्ति पूरी हो जायेगी, बल्कि इसके फाइबर से आपका पेट भी जल्दी भर जायेगा।

हरी सब्जियां और फल खाएं
जहां तक हो सके ऐसा भोजन करने की कोशिश करें जो कि प्राकृतिक हो, क्योंकि ज्यादातर निर्मित फूड्स ऊर्जा से भरे होते हैं तथा उनमें प्रति ग्रास ज्यादा मात्रा में कैलोरी व किलोजूल होते हैं। हालांकि, कच्चे फल व सब्जियों को चबा-चबा कर खाना थोड़ा मुश्किल होता है पर इससे पेट अच्छी तरह से भर जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
