Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
चिकन खाने के 11 स्वास्थ्य लाभ
जब भी कोई इंसान पहली बार नॉन वेज खाने का मन बनाता है तो वह सबसे पहले चिकन से शुरुआत करता है। ऐसा इसलिये क्योंकि यह शुरुआत करने के लिये सबसे सेफ होता है और स्वास्थ्य वर्धक भी।
चिकन की बनाने कि विधि से ही इसे हेल्दी या अनहेल्दी कहा जा सकता है। फ्राई किया गया चिकन स्वास्थ्य के लिहाज से ठीक नहीं होता मगर उबला हुआ चिकन स्वास्थ्य के लिये बहुत ही अच्छा माना जाता है।
इसी तरह से स्टोर हाउस में मिलने वाले फ्रोजन चिकन खराब माने जाते हैं क्योंकि उसे ज्यादा दिनों तक ताजा बनाने के लिये रसायनों का प्रयोग किया जाता है। चिकन जब भी लें तो वह ताजा होना चाहिये। ताजे चिकन में प्रोटीन शामिल होता है। चिकन खाने के अनेको स्वास्थ्य लाभ हैं, आइये जानते हैं इसके बारे में-

मासल्स बनाए
किचन को लीन मीट बोला जाता है इसका मतलब इसमें थोड़ा सा फैट और बहुत सारा प्रोटीन होता है। जिन्हें अपनी मसल्स बनाने का शौक हो उन्हें उबला चिकन जरुर खाना चाहिये।

भूख बढाए
इसमें जिंक पाया जाता है जो भूख को बढाता है। एक कटोरा चिकन सूप आपकी भूख बढा सकता है।

हड्डी मजबूत बनाए
इसमें फास्फोरस होता है जो कैल्शियम के साथ मिल कर हड्डियों को मजबूत बनाता है।

दिल के लिये लाभदायक
इसमें कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है पर इसके साथ ही इसमें नियासिन भी होता है जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। हमेशा चिकन मो तेल और बटर के बिना बनाने की कोशिश करें।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाए
इसमें कई प्रकार के मिनरल होते हैं जो इम्यून सिस्टम को तेज बनाता है। सर्दी जुखाम को दूर करने के लिये उबले चिकन में काली मिर्च डाल कर खाइये, आराम मिलेगा।

बच्चों की लंबाई बढाए
चिकन में बहु सारा अमीनो एसिड पाया जाता है जो बच्चों की लंबाई बढाने में मदद करता है।

नहीं होगा कभी गठिया
चिकन में सेलीनियम नामक मिनरल पाया जाता है। यही सेलीनियम आगे चल कर गठिया रोग को पैदा करने से रोकता है।

तनाव भगाए
चिकन में विटामिन बी5 या पैंथोथीनिक एसिड होता है जो नसों को शांत करता है।

हार्ट अटैक रिस्क से बचाए
इसमें विटामिन बी6 होता है जो कि होमोसिस्टीन का लेवल कम करता है। यदि आपमें होमोसिस्टीन है तो आपको हार्ट अटैक आ सकता है।

पीएमएस सिंड्रोम कम करे
चिकन में मैगनीशियम होता है जो कि पीरियड्स शुरु होने से पहले के तनाव को कम करता है।

मेल हार्मोन बढाये
चिकन में पुरषों की मेल हार्मोन बढाने की क्षमता होती है। ऐसा इसलिये क्योंकि इसमें जिंक होता है जो कि इसे मेंटेन करने के लिये काम आता है।



Click it and Unblock the Notifications
