Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
14 आहार जो आपकी बढ़ती उम्र को रोक दे
जिन खाद्य पदार्थों के बारे में जानकारी दी जा रही है वे कोई सुपर फ़ूड नहीं है, पर ये स्वस्थ आहार का एक हिस्सा हैं जो कि आपकी बढ़ती हुई उम्र को रोक सकते हैं। हम इन खाद्य पदार्थों के बारे में उतना नहीं जानते हैं जितना कि रिसर्च के दृारा सामने आया है। इन खाद्य पदार्थों में एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइटोकेमिकल्स की भरमार होती है जो अपक्षय संबंधी बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं।
हालाँकि यह अभी तक पूरी तरह स्पष्ट नहीं है कि अधिकांश फाइटोकेमिकल्स काम कैसे करते हैं, पर उनके लाभदायक प्रभाव स्पष्ट हैं। इसलिये इन आहारों को अपनी डाइट में शामिल कीजिये और देखिये कि ये आपकी उम्र को कैसे रोकते हैं।

1.सेब/अंगूर/चेरी/स्ट्रॉबेरी
सेब के घुलनशील फाइबर ब्लड शुगर को कम करते हैं। इन फलों में कैंसर से लड़ने के लिए ‘एलैजिक एसिड'होते हैं, ये कैंसर कोशिकाओं द्वारा इस्तेमाल किये जाने वाले एक एंजाइम को अवरुद्ध कर देते हैं।

2. गोभी परिवार
गोभी, पत्ता गोभी, ब्रोकली, ब्रसेल्स स्प्राउट्स आदि बीमारियों से सुरक्षा प्रदान सकते हैं। इन सब्जियों में पाए जाने वाले बीटा-कैरोटीन, इंडोलेसग्ल्यूकोइन्नोलेट्स और आइसोथियोसायनेट्स (जो विशेष रूप से ब्रोकली में पाया जाता है) कुछ तरह के कैंसर को रोकने में मदद करते हैं|

3. मिर्च/काली मिर्च
ऐसा माना जाता था कि मिर्च हमारे पेट को नुकसान पहुंचा सकती है, लेकिन अब विशेषज्ञों का ऐसा मानना है कि मिर्च की मामूली जलन पेट की प्रतिरोधकता को उत्तेजित कर सकती है|

4. सिट्रस फल
संतरा, मौसमी, अंगूर, नीबू आदि में विटामिन ‘सी', बायोफ्लेवोनॉइड और लाइमोनीन प्रचुर मात्रा में मिलता है| अध्ययन के द्वारा यह पता लगाया जा चुका है कि ये कैंसर उत्पन्न करने वाले पदार्थों (कार्सिनोजन्स) को तोड़ने में प्रभावकारी होते हैं और कैंसर से लड़ने वाली कोशिकाओं को उत्प्रेरित करते हैं|

5. लहसुन और प्याज परिवार
लहसुन में उपस्थित ‘एलीसिन' रक्त में बुरे LDL कोलेस्ट्रोल और ट्राइग्लिसराइड्स को कम करता है और अच्छे HDL कोलेस्ट्रोल को बढ़ाता है| यह रक्तचाप के स्तर को नीचे लाता है, प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और एंटीबायोटिक गुण रखता है| प्याज, स्प्रिंग ऑनियन, लिक, चिव और शैलट (प्याज से मिलती - जुलती कुछ वनस्पतियाँ) आदि में ‘एलियम कम्पाउंड' पाए जाते हैं जो लहसुन की ही तरह ह्रदय और जिगर की बामारियों से रक्षा में मदद करते हैं|

6. ग्रीन चाय
शोधों से इस बात के संकेत मिलते हैं कि हरी चाय के कैंसर विरोधी प्रभाव हो सकते हैं। ऐसा लगता है कि पॉलीफिनॉल्स (प्रथम श्रेणी के ‘एंटीऑक्सीडेंट्स') ही इसके लिए जिम्मेदार होना चाहिए, और विशेष रूप से ‘कैटेचिन'। यह खाद्य पदार्थ हृदय और जिगर की बीमारी के लिए आशाजनक परिणाम दिखा चुका है।

7. पत्तेदार साग
पालक, मेथी, ऐमारैंथ, सलाद पत्ता, अजवायन, सेलरी की तरह की पत्तेदार सब्जियाँ ‘बीटा कैरोटीन' की एक अच्छी स्रोत होती हैं| इसके अलावा उनमें से कुछ कैल्शियम, आयरन, फोलिक एसिड, विटामिन सी और पोषक तत्व भी प्रदान करती हैं। पालक में उपस्थित ‘ग्लूटाथिऑन', कैंसर से रक्षा करने वाला एक सक्रिय घटक है|

8. जई (ओट्स)
यह ह्रदय की एक उत्कृष्ट दवा है। लगभग आधा कप सूखा जई का चोकर या एक कप सूखा जई का दलिया आपके ब्लड कोलेस्ट्रॉल को तोड़ देता है और रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करता है|

9. मछली
मैकेरल, सैल्मन, ट्यूना, सार्डिन, हेरिंग, लेक, ट्राउट जैसी मछलियों में ओमेगा 3 फैटी एसिड होते हैं| ये रक्त का थक्का बनने की संभावना को कम करके दिल का दौरा पड़ने से बचाते हैं| ओमेगा 3 फैटी एसिड भी मधुमेह, कैंसर, सूजन और स्वप्रतिरोध की बीमारियों जैसे गठिया, सोरायसिस अल्सरेटिव कोलाइटिस आदि से रक्षा करते हैं|

10. जैतून / सरसों तेल
किसी भी तरह की वसा ह्रदय के लिए बहुत बुरी होती है लेकिन संतृप्त वसा को असंतृप्त वसा, विशेष रूप से मोनोअनसैचुरेटेड (MUFA) के साथ बदल डालना लाभकारी होता है|

11.पपीता / गाजर
सभी अन्य पीले / नारंगी फलों और सब्जियों जैसे कद्दू, आम, खुबानी, शकरकंद, स्क्वैश की तरह इनमें भी बीटा कैरोटीन और विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होते हैं| पपीते में उन एंजाइमों की प्रचुरता होती है जो पाचन में सहायता करते हैं|

12. सोया उत्पाद
सोयाबीन, सोया का आटा, सोया दूध और टोफू कम वसा और कैल्शियम से भरपूर होते हैं| सोया उत्पादों में ‘जेनिस्टीन' की प्रचुरता होती है जिसे कुछ विशेष तरह के कैंसरों की दर को कम करने वाले कारक के रूप में देखा जाता है|

13. टमाटर
इनमें ‘लाइकोपेन' पाए जाते हैं, जो एक तरह के ‘कैरीटिनॉइड' होते हैं, ये कैंसर के प्रति प्रतिरोधकता उत्पन्न करते हैं| इनमें ‘फ्यूमेरिक एसिड' और ‘क्लोरोजेनिक' एसिड भी होते हैं जो कार्सिनोजन्स को बाहर निकालने में मदद करते हैं।

14. दही
अध्ययनों से पता चला है कि दही में जीवित बैक्टीरिया होते हैं जो पाचन में मदद करते हैं। कैल्शियम का अच्छे स्रोत होने के नाते, यह भविष्य में ऑस्टियोपोरोसिस से बचाता है।



Click it and Unblock the Notifications
