Latest Updates
-
Special Healthy Gajar Paratha Recipe: सर्दियों के लिए पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता -
Aaj Ka Rashifal 24 June 2026: बुधवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी बुध देव की कृपा, जानें किसे मिलेगा धन लाभ -
Fry Pan Method Fish Masala Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा फिश मसाला -
Pahadi Green Superfood Kafuli Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और पौष्टिक स्वाद -
टीम इंडिया की जर्सी पाकर इमोशनल हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, कही ये बड़ी बात, देखें Video -
क्यों मनाते हैं International Olympic Day? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की खास थीम -
कौन हैं WhatsApp के नए CEO कुणाल शाह? न इंजीनियरिंग, न MBA डिग्री, फिर भी करोड़ों में है नेट वर्थ -
Mahesh Navami 2026: महेश नवमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल आज, इन उपायों को करने से मिलेगी हनुमान जी की विशेष कृपा -
Happy Mahesh Navami 2026 Wishes: महेश जिनका नाम है...महेश नवमी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
रंगीन फल और सब्जियां खाइए और स्वास्थ्य बनाइये
कहते हैं कि खाना अच्छा हो और खराब ढंग से मेज पर परोसा जाए तो उसे देखते ही भूख मर जाती है। इसके ठीक विपरीत साधारण खाने को भी आकर्षक ढंग से पेश किया जाए तो खाने की इच्छा न होने पर भी भूख लग ही जाती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ मानते हैं कि प्राकृतिक रंगों से भरपूर फल और सब्जी में एंटीऑक्सिडेंट विटामिन और मिनरल के फोटो केमिकल मौजूद होते हैं जो शरीर को कई प्रकार की बीमारियों से बचाते हैं। अगली बार जब आप फल - सब्जी खरीदने जाएं तो रंग बिरनी सब्जी और फल खरीदें।
जो फल और सब्जी प्राकृतिक रूप से जितना रंगीन होते हैं वे उतने ही अधिक स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक होते हैं। रंगीन फल या सब्जियों में बीटा - कैरोटीन, वीटामिन बी समेत विभिन्न पोषक तत्व अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। हमारा शरीर ऑक्सीजन लेता है तब शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल बाहर आते हैं। यह रेडिकल शरीर के लिए नुकसानदेह होते हैं इसलिए इनका बाहर आना जरूरी होता है। यह प्रक्रिया शरीर में हमेशा होती रहती है। जब भी इंसान प्रदूषण और तनाव से घिरता है तो उसके शरीर में रेडिकल की मात्रा बढ़ती रहती है। और इंसान जल्दी-जल्दी बीमार भी होने लगता है।
इन सबसे बचने के लिए शरीर को उन फलों और सब्जियों की जरूरत होती है जिसे एंटीऑक्सीडेंट कहते हैं। गहरे लाल, गुलाबी और नारंगी रंग में फोटो केमिकल भारी मात्रा में मिलते हैं जो शरीर में हीमोग्लोबिन को बढ़ाते हैं। तो अब जब भी आपको फल या सब्जी खाने का मन हो तो उनके रंगों को ध्यान में रख कर ही खाएं। आइये जाने कुछ और कलर फुल खाना जिसे खाने से आप स्वस्थ रह सकते हैं।

नींबू
अगर बॉडी में विटामिन सी की मात्रा कम हो जाए, तो एनिमिया, जोड़ों का दर्द, दांतों की बीमारी, पायरिया, खांसी और दमा जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। नीबू में विटामिन सी की क्वॉन्टिटी बहुत ज्यादा होती है। इसलिए इन बीमारियों से दूरी बनाने में यह आपकी मदद करता है। विटामिन सी से भरपूर और सभी के लिए लाभदायी नींबू में 120 से 130 कैलोरी ऊर्जा होती है, जो कि आपको गर्मियों में तरोताजा रखने के लिए पर्याप्त होती है।

हरी मटर
कच्ची मटर खाने से कब्ज़ दूर होती है। स्त्रियों में महावारी की रुकावट दूर करता है। मटर खाने से रक्त और माँस बढ़कर शरीर मोटा होता है। मटर प्रोटीन का सबसे अच्छा सोत्र है। शरीर में कहीं भी जलन हो, हरी मटर पीसकर लेप लगाये इससे आराम मिलेगा।

अंडे की जर्दी
अंडे को कैल्शियम, प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड का अच्छा सोत्र माना जाता है। यह सभी पोषण तत्व हमारे शरीर के लिए बहुत जरुरी होते है। प्रोटीन से हमारी मासंपेशियाँ मजबूत होती है, ओमेगा-3 फैटी एसिड से हमारे शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रोल यानि एच डी एल क अनिर्मन होता हैं। इसके इलावा कैल्शियम से दांत और हड्डियाँ मजबूत होती हैं।

सेब
सेब में एंटीआक्सीडेंट की मात्रा अधिक होती हैं, जो विभिन्न प्रकार के बीमारियों को होने से रोकता हैं और हमारे शरीर को स्वस्थ बनाए रखता हैं। सेब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता हैं। रोजाना सेब खाने से त्वचा रोगों को कम किया जा सकत हैं। सेब में फाइबर पाया जाता हैं। जो पाचन शक्ति को बढ़ाता हैं और कब्ज को दूर करता हैं।

पानी
पानी पिने से पाचन तंत्र अच्छा रहता हैं। सुबह उठने पर एक गिलास पानी पिने से पेट साफ रहता हैं और कब्ज़ की परेशनी भी नहीं होती हैं। पथरी, पीलिया, मोटापा, रक्तचाप, बुखार, जुकाम, खांसी, दमा, निमोनिया, संबंधी रोगों से ग्रस्त हो जाने पर भी पानी अधिक पीना चाहिये क्योंकि इन बीमारियों के समय पिया गया पानी दवाओं का काम करता है।

ऐवकाडो
रुचिरा में वसा की मात्रा ज्यादा होती है। शायद इसीलिए कई लोग इसे खाने से बचते हैं। लेकिन यह बात भी उतनी ही सच है कि रुचिरा में अच्छे फैट पाए जाते हैं, जो आपकी त्वचा के लिए चमत्कारी साबित हो सकते हैं। रुचिरा में ओमेगा -3 और फैटी एसिड होने की वजह से यह हमारी त्वचा को अच्छी तरह मॉयश्चर करता है और त्वचा में कोलेजेन को बढ़ाता है, जिससे चेहरे पर जल्दी झुर्रियां नहीं आतीं। रुचिरा में विटामिन ई की मात्रा भरपूर होने की वजह से यह हमारी त्वचा को उम्र से पहले बूढ़ा होने से बचाता है।

ऐप्रकाट
ऐप्रकाट में पोटैशियम, फाइबर, विटामिन ए, विटामिन सी बीटा कैरोटीन और लाइकोपीन अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसे खाने से हमें बहुत सारे रोगों से बचा जा सकत हैं जैसे लीवर कैंसर।

बादाम
बादाम मस्तिष्क के विकास के लिए अच्छा होता है। इसमे कई पोषक तत्व पाये जाते हैं। बादाम मे विटामिन ई अधिक मात्रा मे पाया जाता हैं. जो त्वचा के लिए अच्छा होता हैं। बादाम का तेल लगाने से त्वचा अधिक कोमल और चमकदार होता हैं।

रैस्बेरी
रस्पबेरी में एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ - साथ ही प्राकृतिक एंटी - इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं। इसका उपयोग क्रीम में किया जाता है। ये एक तरफ जहाँ त्वचा को नर्म बनाती हैं, वहीं त्वचा के सेल्स को रिपेयर करती हैं। और इसमें फाइबर भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो आपके पेट के लिए भी अच्छा होता हैं।

अनार
अनार खाने से शरीर में खून का प्रवाह ठीक तरह से होता है इसके साथ साथ ये हर्ट अटेक और हर्ट स्ट्रोक को भी ठीक कर देता है। अनार शरीर में स्वस्थ खून को बनाए रखता है ये शरीर में आयरन भी पहूंचता है जिससे एनीमिया जैसी बीमारी नहीं होती। अनार का जूस कम ब्लड प्रेशर वाले लोगो के लियें बहुत फायदा करता है।

स्वीट कार्न
स्वीट कार्न में आयरन होता है। जिन को आयरन की कमी से एनीमिया हो जाता है और जिसके कारण लाल रक्त कणों की संख्या घट जाती है, मकई में विटामिन - बी और फोलिक एसिड मौजूद होते हैं जो एनीमिया होने से बचाव करते हैं। मकई के दाने खाने से आंखों में रोशनी की कमी को भी दूर किया जा सकता है।

ब्रॉकली
ब्रॉकली में विटामिन के और विटामिन सी बहुत अछि मात्र में पाया जाता हैं। जो आपके हड्डियों और दातों के लिए बहुत लाभकारी है। और यह कैंसर की रोकथाम में भी सहायक होती हैं।

अलसी का बीज
अलसी के बीज में महत्वपूर्ण तत्व जैसे आइसो फ्ले वोनेस, फाइडोएस्ट्रोजेन्स आदि पाये जाते हैं जो महिलाओं के हार्मोन्स के बदलाव को रिस्टोर करते हैं जिससे यह हॉट फ्लैशेज और दूसरी समस्याओं के होने की संभावना को कम करता है। फ्लैक्सीड से कई अन्य फायदे भी होते हैं जैसे इसके सेवन से वजन कम होता है। साथ ही, यह हृदय रोग और कैंसर से बचाता है।

कद्दू
कद्दू हृदयरोगियों के लिए बहुत लाभदायक होता है, वहीं कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी सहायक होता है। कद्दू में मुख्य रूप से बीटा केरोटीन पाया जाता है, जिससे विटामिन ए मिलता है। पीले और संतरी कद्दू में केरोटीन की मात्रा अपेक्षाकृत ज्यादा होती है। बीटा केरोटीन एंटीऑक्सीडेंट होता है जो शरीर में फ्री रैडिकल से निपटने में मदद करता है।

ब्लूबेरी
ब्लूबेरी ऐंटि-ऑक्सिडेंट की बढि़या सोर्स होती हैं। ये दिल की बीमारी और कैंसर की आशंका को कम करती हैं। ब्लूबेरी ऐंटि एजिंग होती हैं और शॉर्ट टर्म मेमरी लॉस को सुधारती हैं। ब्लूबेरी जितनी डार्क उतनी बेहतर होती हैं। शरीर में बैक्टीरिया को जमा होने से भी रोकती हैं।

मीठे आलू
आलू में कैल्शियम, लोहा, विटामिन - बी तथा फास्फोरस बहुतायत में होता है। आलू के छिलके ज्यादातर फेंक दिए जाते हैं, जबकि छिलके सहित आलू खाने से ज्यादा शक्ति मिलती है।

गाजर
गाजर में विटामिन और मिनरल्स बहुत मात्रा में मिलते हैं। इसमें विटामिन ए, विटामिन बी, सी, कैल्शियम और पैक्टीन फाइबर होता है, जो कॉलेस्ट्रोल का लेवल बढ़ने नहीं देता। गाजर का जूस स्किन को साफ रखता है और चेहरे पर चमक भी आती है।

कीवी
कीवी में विटामिन सी, विटामिन ई, पोटेशियम और एंटीऑक्सिडेंट उच्च स्तर में पाया जाता हैं। इसे रोज़ खाने से सेलुलर डैमज से भी बचा जा सकता है।

टमाटर
टमाटर में लाइकोपिन पाया जाता है जिसमे कैंसर को रोकने की विशेषता होती है! इसके साथ ये कम ब्लड प्रेशर मे बहुत लाभदायक है। टमाटर भूख को बढ़ता है और कब्ज को भी दूर कर देता है।



Click it and Unblock the Notifications