Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
गर्मियों में ठंडक का एहसास दिलाएं ये फल
गर्मियां बहुत तेजी से आ रही हैं। इन दिनों अपने स्वास्थ्य का बहुत ख्याल रखना चाहिये तथा ऐसी चीजे़ खानी चाहिये जो तन-मन में ठंडक का एहसास भर दे। गर्मियों में मिलने वाले फल हर किसी को खाने चाहिये क्योंकि इनमें बहुत सारा पौष्टिक तत्व होता है। इन फल को ग्रहण करने से आपको जरुरी पोषक भी मिलेगा तथा ये गर्मियों में पैदा होने वाली आप बीमारियों से आपकी रक्षा भी करेंगे।
गर्मियों में अपनी फ्रिज में एक ऐसा फल जरुर रखें जिसमें बहुत सारा पानी हो जैसे, तरबूज या खरबूज। यदि आप कहीं बाहर से आ रहे हैं तो आते ही इन फलों को काट कर खाने से आपको ठंडक का एहसास होगा। देखिये कुछ ऐसे फल जिन्हें गर्मी में आम तौर पर खाया जाता है।

तरबूज
इसमें बहुत सारा पानी होता है जो कि गर्मियों में आपको हाइड्रेट रखेगा। यह स्किन को सूरज की धूप से डैमेज होने से बचाता है।

संतरा
गर्मी में पसीने से निकले पोटैश्यिम को नींबू वापस लाता है।

अंगूर
प्यास और भूख को अंगूर खा कर मिटाया जा सकता है।

अनानास
गर्मियों में अनानास खाने से शरीर में फैट और प्रोटीन आसानी से पच जाता है।

आम
आम फलों का राजा है जिसमें खूब सारा आयरन पाया जाता है।

स्ट्रॉबेरी
मूत्रपथ संक्रमण स्ट्रॉबेरी के सेवन से सही किया जा सकता है। यह बीमारी गर्मियों में आम होती है।

नींबू
इसे पानी में चीनी, नमक में डाल कर पीने से शरीर में पानी की कमी दूर होती है तथा ताकत आती है। इसमें बहुत सारा विटामिन सी मौजूद होता है।

खुबानी
इसमें पोटेशियम, मैगनीशियम, विटामिन सी, बीटा कैरोटीन, आयरन और उच्च फाइबर होता है।

चैरी
लाल रंग की टेस्टी और पौष्टिक चैरी में विटामिन और एंजाइम होता है। आप इसे ठंडा कर के खा सकते हैं।

केला
इसमें बहुत सारा पोटैशियम होता है। इसमें मौजूद आयरन आपको सारा दिन एक्टिव बनाए रखेगा और एनर्जी प्रदान करेगा।

आडू़
इसमें बीटा कैरोटीन और विटामिन सी होता है। इसको खाने से त्वचा चमकदार और स्वस्थ्य होती है।

आवला
गर्मियों में आवला खाना मत भूलियेगा क्योंकि इसमें बहुत सारा विटामिन सी तथा कैल्शियम, फास्फोरस और आयरन पाया जाता है।

ब्लैकबेरी
इस स्वास्थ्यवर्धक फल में एंटीऑक्सीडेंट होता है जो कि फ्री रैडिकल्स से लड़ता है। इसे खाने से त्वचा चमकदार बनती है।

पपीता
गर्मियों में पपीता जरुर खाइये।

खरबूजा
इन दिनों यह फल सड़को पर आसानी से दिख जाएगा। हमेशा मीठे महक वाला खरबूजा ही खरीदें।

अमरूद
यह सोडियम फ्री और लो फैट होता है। इसमें विटामिन सी भी होता है, जिससे कफ, ठंड, डायरिया आदि ठीक होता है।

नारियल पानी
अगर आपको भूख या प्यास लगी हो तो आप इसके पानी का सेवन कर सकते हैं। इसमें विटामिन, मिनरल और एलेक्ट्रोलाइट होता है जो कि आपको हाइड्रेट करेगा।

अंजीर
अंजीर में पोटैशियम होता है, इसे खाने से शरीर में एनर्जी आती है।

लीची
लीची में प्रोटीन, विटामिन, फैट, सिट्रिक एसिड, फॉस्फोरस और आयरन होता है। यह जूसी और मीठी होती है।

आलूबुख़ारा
इसमे घुलनशील रेशे होते हैं जो कि पाचन क्रिया के लिये अच्छे होते हैं। इसमें विटामिन सी अच्छी मात्रा में होता है जो कि रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाता है।

कीवि
इसमें खूब सारा विटामिन सी होता है जो कि एक संतरे के मुकाबले दुगनी मात्रा मे होता है।



Click it and Unblock the Notifications
