Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
9 तरह के अंडे जिन्हें हम खा सकते हैं
मैं जब भी दुकान पर अंडे लेने जाती थी, तो अक्सर मैं वहां पर रखे दो तरह के अंडों को देख कर सवालों के घेरे में पड़ जाती थी कि, ये सफेद अंडा अगर मुर्गी का है तो यह भूरा अंडा किस चिडि़या का है? हो सकता है कि आपके साथ भी ऐसा अनुभव कई बार हुआ हो, लेकिन आपने इस बात को इगनोर कर दिया हो। खैर हम आपको बता दें कि दोनों ही अंडे मुर्गी के ही होते हैं, बस अंतर इतना होता है कि भूरे रंग के अंडे, लाल या भूरी मुर्गी के होते हैं, इसलिये उनका रंग हल्का भूरा होता है। जब हम अंडों की बात करते हैं, तो हमें अक्सर मुर्गी के ही अंडे याद आते हैं, जिन्हें हम खाने लायक समझते हैं।
देखा जाए तो ऐसे 2 टाइप के अंडे होते हैं जिन्हें हम खा सकते हैं, एक तो चिडि़या के अंडे और दूसरे मछली के अंडे। क्या आप जानते हैं कि हम बतख, हंस और बटेर के अंडे भी खा सकते हैं। इन अंडो में बहुत सारा पौष्टिक तत्व होता है जो आपको स्वस्थ्य बना सकता है। उसी तरह से हिलसा मछली के अंडों को भी लोग स्नैक्स के रूप में पका कर खाते हैं। आइये जानते हैं कि हम किस टाइप के अंडों का सेवन कर सकते हैं।

सफेद मुर्गी के अंडे
यह मुर्गी के अंडे होते हैं जिन्हें हम बिना परेशानी के खाते हैं। इनमें प्रोटीन, कैल्शियम और जिंक भरा पड़ा होता है।

भूरे मुर्गी के अंडे
ये अंडे भी मुर्गी के ही होते हैं, बस फरक इतना होता है कि इन्हें पैदा करने वाली मुर्गियां भूरी या लाल रंग की होती हैं। ये अंडे भी सफेद अंडों की तरह पौष्टिक होते हैं।

केवियर मछली के अंडे
केवियर बहुत ही महंगे अंडे होते हैं, जो ज्यादातर विदेशी व्यंजन में पड़ते हैं। इनमें बहुत सारा एंटीऑक्सीडेंट और समुंद्री खनिज पदार्थ लिये हुए होते हैं।

बटेर के अंडे
यह चिकन के अंडों से छोटे होते हैं। इन अंडों पर भूरे रंग के दाग पडे़ रहते हैं और ये दिखने में हल्के भूरे होते हैं। इनमें विटामिन डी और B12 अधिक मात्रा में पाया जाता है।

बतख के अंडे
इन अंडों में विटामिन बी कॉम्प्लेक्स होता है। अगर आपको एलर्जी की संभावना रहती है तो इन अंडो का सेवन ज्यादा न करें।

टर्की के अंडे
टर्की का अंडा आपको यहां पर नहीं मिलेगा। यह चिकन के अंडों से काफी बड़ा होता है। यह अंडे क्रंटी साइड में मिलेगें और इनमें आरडीए कैल्शियम पाया जाता है।

बैंटम के अंडे
यह दिखने में चिकन के अंडो की तरह लगते हैं लेकिन उनसे थोड़ा छोटे होते हैं। बैंटम मुर्गी की ही तरह होती है पर उनसे थोड़ी छोटी मुर्गी है। इसके अंडों में खूब सारा आयरन पाया जाता है जो कि महिलाओं के लिये बहुत ही पौष्टिक् होता है।

हंस के अंडे
हंस सबसे बड़ी चिड़िया होती है। इसके अंडों में खूब सारा प्रोटीन पाया जाता है। अंडा खाने में बिल्कुल ही चिकन के अंडों जैसा ही लगता है।

हिलसा मछली के अंडे
भारत में हिलसा मछली बहुत खाई जाती है, खासतौर पर बंगाल साइड में। इनके अंडों में ढेर सारा ओमेगा 3 फैटी एसिड और प्रोटीन पाया जाता है।



Click it and Unblock the Notifications