Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
जानिये अर्जुन कपूर ने कैसे घटाए 50 किलो?
इश्कजादे'' से इंडस्ट्री में एंट्री करने वाले अर्जुन कपूर अपने लुक से काफी लड़कियों का दिल जीत चुके हैं। पर क्या आपको पता है कि अर्जुन कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में आने के लिये कितने किलो घटाए थे? पिछले 4 सालों में अर्जुन ने 50 किलो तक वजन कम किया है। अर्जुन अपनी फिटनेट का राज खोलते हुए बताते हैं कि आपको समझना होगा कि यह कारनामा रातों रात नहीं होता। अगर आपको बहुत ज्यादा वेट घटाना है तो, इसके लिये कोई आसान तरीका नहीं होता।
अर्जुन बताते हैं कि, हांलाकि यह मुमकिन है कि आप अपना 10 किलो वजन एक महीने में घटा सकते हैं, पर यह बहुत ही अनहेल्दी होगा क्योंकि इससे आपको कई बीमारियां हो सकती हैं और आप दुबारा से मोटे हो सकते हैं।

शुरुआती मुश्किलें
जब आप ओवरवेट होते हैं तो आपकी बॉडी किसी भी व्यायाम के प्रति बहुत ही जल्दी प्रतिक्रिया दिखाने लगती है। और अर्जुन ने खुद भी एक महीने में 10 किलो तक वजन कम किया। यह इसलिये हुआ क्योंकि यह एक वॉटर लॉस था। समस्या यह है कि यह लोगों को झूठी कामियाबी का दिलासा देती है, कि उन्होंने बहुत ज्यादा वजन कम कर लिया है और अब वे जितना मन करे उतना खा सकते हैं।

वेट कभी घटता तो कभी बढ़ता
अर्जुन ने खुद भी वॉटर लॉस के एक्सपीरियंस को फेस किया, उनका वेट कभी बढता और कभी घटता रहता था। ऐसा बहुत कठिन होता है कि आप किसी वेट लॉस प्लान से चिपके रहें और खासतौर पर शुरुआती दिन बहुत मुश्किल होते हैं।

सही तरीके का आहार
एक्टर यह भी बताते हैं कि वेट लॉस के लिये सही तरीके का आहार खाना कितना जरुरी होता है। पुराने दिनों में अर्जन तीन बर्गर एक साथ ही खा जाते थे, हांलाकि उन्हें पता था कि ऐसा कर के वे कभी भी अपना वजन कम नहीं कर सकते।

तो अर्जुन ने क्या किया?
इन्होनें जंक फूड को अलविदा कर दिया और साउथ अमेरिकन ग्रेन जो कि प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत है, उसे अपनी डाइट में शामिल किया।

दिन की शुरुआत
अर्जुन के दिन की शुरुआत टोस्ट, 4-6 अंडे और वर्कआउट के बाद प्रोटीन शेक पी कर होती है।

लंच में क्या खाते हैं?
रोटी, सब्जी, दाल और चिकन। रोटी अगर बाजरा की हो तो सबसे अच्छी बात है क् योंकि उसके फाइबर तत्व होते हैं जिससे पेट आसानी से भर जाता है।

डिनर टाइम
डिनर के समय ये प्रोटीन लेना ज्यादा पसंद करते हैं जैसे, मछली या चिकन। मीठा खाने से परहेज करते हैं और उसकी जगह पर खूब ब्लैक कॉपी पीते हैं।

क्रासफिट एक्सरसाइज से किये आखिरी के वजन कम
शुरुआती दिनों में कार्डियो और वेट से वजन कम करना काफी आसान था। जब अर्जुन को आखिर के 5 किलो वजन कम करने को कहा तो उन्हें इसमें काफी महनत करनी पड़ी। इसके लिये अर्जुन ने क्रास फिट एक्सरसाइज करनी शुरु की, जो कि छोटी मसल्स पर फोकस करती है। यह एक्सरसाइज 20 मिनट की होती है और इसके बॉलीवुड में इसको पसंद करने वाले रितिक रोशन हैं।

चाहिये उचित मार्गदर्शन, आहार नियंत्रण और प्रेरणा
वेट कम करना कोई मुश्किल का काम नहीं है, बस इसे करने के लिये आपको केवल उचित मार्गदर्शन, आहार नियंत्रण और प्रेरणा की आवश्यकता पड़ती है। अगर अर्जुन कपूर इसे कर सकते हैं तो आप क्यों नहीं?



Click it and Unblock the Notifications
