Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
हरे रंग वाले सेब के स्वास्थ्य लाभ

जैसा कि आज तक कहा जाता रहा है कि ‘एन एप्पल अ डे कीप्स द डॉक्टर अवे' ‘एक दिन का एक सेब आपको डॉक्टर से दूर रखता है', यह हरे सेब के बारे में भी बिल्कुल सही है। सेब फल प्रकृति के द्वारा प्रदत्त सबसे अनोखा और अद्भुत फल है जो एक वरदान के रूप में हमें मिला है। इनमें बहुत से आवश्यक पोषक तत्व और विटामिन प्रचुर मात्रा में होते हैं जो प्रत्येक व्यक्ति के दैनिक आहार का हिस्सा होना चाहिए। जब सेब की बात होती है तो इसके बहुत से प्रकार होते हैं। लाल सेब जो कि बहुत आम हैं हरे रंग वाले सेब जो स्वाद में खट्टे और मीठे होते हैं।
लम्बे समय से हरे सेब स्वास्थ्य के लिए अच्छे माने जाते रहे हैं। ये सहज रूप से विभिन्न प्रकार के आवश्यक पोषक तत्वों से भरे हुए हैं जैसे प्रोटीन, विटामिन, खनिज और फाइबर। ये पाचन संबंधी विकार से राहत प्रदान करने के लिए जाने जाते हैं। ये रक्त में कोलेस्ट्रॉल और रक्तचाप को कम करने, रक्त में शर्करा के स्तर को स्थिर रखने और भूख में सुधार लाने में बहुत प्रभावकारी हैं।
लेकिन हर किसी को इसे चुनने और रखने में सावधानी बरतनी चाहिए। जब आप सेब खरीद रहे हों तब उन पर एक ठोस नज़र डालें सेब चमकीले रंग के होने चाहिए जिन पर कोई चोट के निशान नहीं होने चाहिए या वे क्षतिग्रस्त नहीं होने चाहिए। हरे सेबों को आप अपने फ्रिज में ही रखिये। सेबों को छेद वाले प्लास्टिक बैग में रखिये, उन पर थोड़ा पानी छिड़क के फिज की सबसे ठंडी जगह पर रखिये। इस तरीके से आपके सेब दो से तीन सप्ताह तक ताज़े रहेंग।

1. हाई फाइबर कन्टेंट:
इनमें बहुत से फाइबर होते हैं जो हमारे सिस्टम (तंत्र) को साफ़ करने और मेटाबोलिज्म को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसलिए ये मुक्त मल त्याग में भी मदद करते हैं| आपको यह सलाह दी जाती है कि आप हर रोज एक सेब फल छिलके के साथ खाएँ| आपका सिस्टम और इंटेस्टाइन जितना साफ़ रहेगा आप उतने ही खुश और स्वस्थ रहेंगे।

2. मिनरल कन्टेंट:
पता लगाए जा चुका है कि इसमें बहुत से मिनरल्स जैसे आयरन, जिंक, कॉपर, मैंगनीज़, पोटैशियम आदि पाए जाते हैं| ये मनुष्यों के अच्छे स्वास्थ्य और भलाई के लिए आवश्यक हैं| सेब में आयरन तत्व पाया जाता है जो रक्त की ऑक्सीजन के स्तर को बढ़ाने में और मेटाबोलिक दर को बढाने में मदद करता है|

3. कम वसा वाला:
ज्यादा वजन वाले लोगों के लिए यह एक बहुत अच्छा फल है| जो लोग डाईट पर हैं और रोज जिम जाते हैं उन्हें अपनी हर रोज की डाईट में एक सेब फल जरूर शामिल करना चाहिए| यह रक्त वाहिकाओं में वसा का जमाव करता है और हृदय तक उचित रक्त प्रवाह को बनाए रख कर हृदय आघात की संभावना को रोकने में मदद करता है|

4. त्वचा के कैंसर से बचाता है:
इसमें विटामिन सी होता है जो त्वचा की कोशिकाओं में मुक्त कणों से होने वाले नुकसान को रोकने में मदद करता है जिससे त्वचा के कैंसर की संभावना कम हो जाती है|

5. एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर:
इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो कोशिकाओं के पुनर्निर्माण और मरम्मत में मदद करते हैं| यह स्वस्थ और चमकदार त्वचा को बनाए रखने में भी मदद करता है| एंटीऑक्सीडेंट आपके लीवर की रक्षा और उचित कार्य को सुनिश्चित करते हैं|

6. स्वस्थ मजबूत हड्डियाँ:
यह थायरॉयड ग्रंथि को सही तरीके से कार्य करने में मदद करके गठिया रोग से बचाता है|

7. अल्जाइमर से बचाता है:
हर दिन एक सेब, अल्जाइमर, जैसी वृद्धावस्था की मस्तिष्क संबंधी बीमारियों की संभावना को रोकता है|

8. अस्थमा से बचाता है:
स्वास्थ्य के लिए नियमित रूप से सेब का रस नियमित रूप से सेब के रस का सेवन करने से अस्थमा की संभावना को रोका जा सकता है जो एक अतिसंवेदनशील एलर्जी विकार है|

9. डायबिटीज से बचाता है:
सेब डायबटीज़ से बचाता है, इसका सेवन मधुमेह के रोगियों को जरूर करना चाहिए|

10. विटामिन ए, बी और सी से भरपूर:
हरे सेब विटामिन ए, बी और सी से भरपूर होते हैं अतः मुक्त कणों के प्रभाव से त्वचा की रक्षा करने के अलावा ये अंदर से त्वचा की चमक को बनाए रखने में मदद करते हैं|

11. एंटी एजिंग
हरा सेब एक बहुत अच्छा एंटी एजिंग घटक है| इस सेब में पाए जाने वाले एंटी ऑक्सीडेन्ट्स और फाइबर आपकी त्वचा को लचीला और जवान बनाए रखते हैं|

12. फेस मास्क
हरे सेब का प्रयोग करके बनाए गए फेस मास्क आपकी त्वचा को गहराई से मॉइश्चराइज़ करते हैं| आपकी त्वचा की पूरी बनावट में सुधार करते हुए झुर्रियों को ख़तम करने में मदद करते हैं|

13. त्वचा को गोरा बनाएं
इसमें पाए जाने वाले भरपूर विटामिन के कारण, हरे सेब आपकी त्वचा को जवान बनाए रखने में मदद करने के साथ-साथ आपकी त्वचा को गोरा बनाते हैं और पुष्टिकारक प्रभाव देते हैं|

14. विटामिन की कमी को दूर करे
यह आवश्यक विटामिन की कमी के कारण होने वाले विभिन्न त्वचा रोगों को रोकने में मदद करता है|

15. मुंहासे हटाए
हरे सेब मुँहासों के इलाज में भी इसी तरह अत्यधिक प्रभावकारी है। नियमित रूप से इसके सेवन से यह आपके फोड़े-फुंसी और मुहांसों को नियंत्रित कर सकता है और उन्हें निकलने से रोक सकता है|

16. काले घेरों को हटाए
इसके अतिरिक्त यह आँखों के नीचे के काले घेरों को भी हटा कर उन्हें तारो-ताज़ा कर देता है|

17. रूसी हटाए
हरे सेब की पत्तियों और उसके छिलके का पेस्ट जमी हुई डैन्ड्रफ़ में जादूई काम करता है| आप इस पेस्ट को शैम्पू की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं| हरे सेब का जूस भी सर पर नियमित मालिश के बाद समान प्रभाव दिखाता है

18. बालों को गिरने से रोके
यह जड़ों को ताकत देने, बालों की वृद्धि और बालों को गिरने से रोकने के लिए एक मानी हुई औषधि है|



Click it and Unblock the Notifications
