Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
अच्छी सेहत के लिये पीजिये हरी सब्जियों का जूस
जिन लोगों को हरी सब्जियां नहीं अच्छी लगती वे लोग इसका जूस पी सकते हैं। वैसे भी आजकल लोगो के बीच में वेजिटेबल जूस पीने का चलन काफी बढ गया है। एक ग्लास वेजिटेबल जूस में भारी मात्रा में प्रोटीन और एनर्जी पाया जाता, जिससे हमारे शरीर को हर तरह का पोषण मिल जाता है।
अगर आपको स्वस्थ्य रहना है, तो हफ्ते में तीन बार वेजिटेबल जूस पिएं। हर सब्जी का अपना अलग ही स्वाद और गुण होता है। यदि बात करें फल और सब्जी के जूस की दोनों ही अलग होते हैं। जहां फल को जूसर के माध्यम से निकाला जाता है वहीं सब्जियों को मिक्सर में पीस कर निकाला जाता है। इससे सब्जियों में खूब सारा फाइबर आ जाता है, जो कि पेट और शरीर के लिये अच्छा होता है।
ऐसी कई प्रकार की सब्जियां हैं जिनका जूस आप बना कर पी सकते हैं। सब्जियां जैसे, पालक, ब्रॉकली, धनिया, खीरा और करेला आदि। तो आइये दोस्तों जानते हैं कि सब्जियों के कौन कौन से जूस हमें पीने चाहिये जिससे हमारा स्वास्थ्य बना रहे और त्वचा में निखार आए।

करेले का जूस
करेले का जूस मधुमेह को ठीक करता है और साथ में शरीर में जमी चर्बी को भी बाहर निकालता है। यदि आपको यह जूस पीने में कडुआ लग रहा है तो आप इसमें नींबू का रस मिला सकते हैं।

पालक जूस
जो लोग डायटिंग कर रहे हैं उनके लिये यह जूस बहुत उपयोगी हो सकता है। यह विटामिन और प्रोटीन से भरा रहता है इसलिये इसे पीने से स्वस्थ्य बाल, त्वचा और आंखें प्राप्त होती हैं।

कीवी जूस
इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

ब्रोकली जूस
इस हरी सब्जी में लोहा, प्रोटीन, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, क्रोमियम, विटामिन ए और सी पाया जाता है। इसका जूस पीने से चमकदार त्वचा मिलती है और कैंसर से लड़ने में सहायता भी।

लौकी जूस
इसका जूस मोटापा, उच्चरक्तचाप, अम्लपित्त पित्तज रोगों, हृदयरोग एवं कोलेस्ट्रॉल को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसे सीमित मात्रा में पिये और अगर यह कड़वी है तो इसे ना पिये।

हरी धनिया का जूस
यह शरीर का मैटाबॉलिज्म बढाती है और शरीर से गंदगी को बाहर निकालती है। साथ में यह खून की कमी को भी पूरा करती है।

आम रस
गर्मियों के दिनों में आम का खट्टा रस शरीर को पूरी तरह से तर करता है और शरीर को सूरज की धूप से लडने की सहायता करता है।

खीरे का जूस
यदि आपको मोटापा कम करना है और स्किन को चमकदार बनाना है तो खीरे का जूस रोज पीजिये। यह आसानी से पच भी जाता है और शरीर को अंदर से साफ भी करता है।

गोभी की पत्तियों का जूस
इस फल में विटामिन ए,सी, ई, के, कैल्शियम, आयरन और आमेगा 3 फैटी एसिड होता है। इसका जूस शरीर और त्वचा के लिये बड़ा ही अच्छा होता है।

एवोकैडो जूस
इसमें स्वास्थ्य और त्वचा को सुधारने वाले तत्व होते हैं। आप इसका रस रोज ही पी सकते हैं, इससे आपकी त्वचा चमक उठेगी ।



Click it and Unblock the Notifications
