Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
वसंत ऋतु में कभी भूल कर भी न छोड़े ये आहार
वसंत उत्तर भारत तथा समीपवर्ती देशों की छह ऋतुओं में से एक ऋतु है, जो फरवरी मार्च और अप्रैल के मध्य इस क्षेत्र में अपना सौंदर्य बिखेरती है। इस मौसम में हमें बहुत बच के खाना चाहिये नहीं तो स्वास्थ्य पर उल्टा असर पड़ता है। इस ऋतु में मिठाई, सूखा मेवा, खट्टे मीठे फल, दही, आइसक्रीम तथा गरिष्ठ भोजन का सेवन वर्जित है।
इन दिनों में शीघ्र पचने वाले, अल्प तेल व घी में बने, तीखे, कड़वे, कसैले, उष्ण पदार्थों जैसे - लाई, मुरमुरे, जौ, भुने हुए चने, पुराना गेहूँ, चना, मूँग, अदरक, सौंठ, अजवायन, हल्दी, पीपरामूल, काली मिर्च, हींग, सूरन, सहजन की फली, करेला, मेथी, ताजी मूली, तिल का तेल, शहद आदि कफनाशक पदार्थों का सेवन करें।
वसंत ऋतु में आपको भरपेट भोजन नहीं करना चाहिये। नमक का कम उपयोग तथा 15 दिनों में एक कड़क उपवास स्वास्थ्य के लिए हितकारी है। उपवास के नाम पर पेट में फलाहार ठूँसना बुद्धिमानी नहीं है। इसके अलावा आपको कौन से भोजन करने चाहिये इसके बारे में हम आपको जानकारी देंगे।

खरबूज
इन दिनों यह फल बहुत पाया जाता है। दिनभर में जितना विटामिन सी की जरुरत हमारे शरीर को पड़ती है, वह हमें 1 खरबूज खा कर मिल सकती है।

आडु
इस फल में अंटीऑक्सीडेंट होता है जो कि दिल के लिये बहुत अच्छा होता है। साथ ही यह कैलोरी में भी लो होता है जिस वजह से वजन कम होता है।

जामुन
यह मोटापा घटाने और हृदय संबन्धी बीमारियों से दूर रखता है। साथ ही इसे नियमित खाने से मौसमी बीमारियां भी नहीं होती।

गाजर
भले ही यह पूरे साल पाया जाता हो लेकिन गर्मियों में भी इसका स्वाद लिया जा सकता है। बेबी कैरेट बाजार में आसानी से पाये जा सकते हैं।

यह बींस हृदय रोग और मोटापा घटाने के लिये जानी जाती है। अगर आप डाइट पर हैं तो इसे अपने खाने में शामिल करना न भूलियेगा।

मूली
मूली का सेवन बालों को गिरने से रोकता है। इसमें मजबूत विटामिन बी और विटामिन सी भी नर्वस सिस्टम को भी मजबूत करता है।

नया आलू
आज कल बाजार में नए आलू आना शुरु हो गए हैं। इन्हें या तो ग्रिल्ल कर के खाएं या फिर स्टीम कर के।

प्याज
वैसे तो बाजार में सालों साल तरह तरह के प्याज उपलब्ध हैं। लेकिन वडालिया प्याजों की बात ही कुछ अलग होती है। यह खाने में मीठे लगते हैं इसलिये आप इन्हें सलाद में काट कर खा सकते हैं। यह अस्थमा रोग के लिये बहुत लाभकारी हैं।

एवोकैडो
इसका त्वचा, बालों और स्वास्थ्य पर बहुत लाभ होता है। इसमें कैरोटिनॉइड, फोलेट और अच्छा वसा होता है जो कि शरीर के लिये बहुत जरुरी है।

हरा लहसुन
न केवल भोजन में स्वाद और सुगंध बढाने के लिये बल्कि स्वास्थ्य के लिये भी यह बहुत अच्छा है। हरा लहसुन दिल को लाभ पहुंचाता है, पेट की समस्या को दूर करता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाता है, जिससे कोई बीमारी नहीं होती।

नींबू
नींबू आपको सर्दियों और बसंत में मिलना शुरु हो जाएगा। नींबू खाने से वेट लॉस होता है और त्वचा से गंदगी बाहर निकलती है।

खीरा
इसमें 95 प्रतिशत पानी होता है जो कि गर्मियों में शरीर से पानी की कमी को पूरा करता है। इसको खाने से पाचन तंत्र सही रहता है।

अंजीर
यह फल गर्मियों में मौजूद होता है, इसे खाने से तमाम रोग दूर रहते हैं साथ ही इससे आपकी लव लाइफ भी बढ़ती है।

आमला
इसमें विटामिन सी, रेशा, पोटैशियम और मिनरल पाया जाता है जो कि पूराी सेहत के लिये अच्छा होता है।

अनानास
इस रसीले फल में विटामिन और मिनरल पाये जाते हैं जो कि हड्डियों की ताकत बढाने के काम आते हैं। इसका रस पीने से सर्दी, जुखाम नहीं होता और मसूड़े हेल्दी बनते हैं।

धनिया
दाल, सलाद या सब्जी में धनिया की पत्ती डालने से स्वाद तो बढता ही है साथ में स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।



Click it and Unblock the Notifications
