Latest Updates
-
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Ravi Pradosh Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है रवि प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और शिव आरती -
World Paper Bag Day 2026: कब और क्यों हुई पेपर बैग दिवस की शुरुआत? जानें इसका दिलचस्प इतिहास -
गलती से भी पास-पास न रखें मनी प्लांट और तुलसी का पौधा, वरना कंगाली के साथ आ जाएंगी ये 3 बड़ी मुसीबतें -
इस एक श्राप की वजह से अविवाहित कपल्स नहीं कर सकते जगन्नाथ मंदिर में दर्शन, आप भी जान लें रहस्य
नाश्ते में जरुर खाइये ये 15 फूड

भागदौड़ और थकान से बुरा हाल ऐसे में सुबह का नाश्ता करने का समय कहाँ है। पर सुबह का नाश्ता शरीर को सबसे ज्यादा उर्जा देता है जितना की हमे साँस लेने से मिलती है। ठीक से किया गया पौष्टिक नाश्ता आपके शरीर को उर्जा देता है। अच्छी सेहत के लिए न केवल नियमित रूप से नाश्ता जरुरी है। बल्कि जो आप नाश्ता कर रहे है वो कितना पौष्टिक और आपको कितनी शक्ति प्रदान कर रहा है, ये भी जानना जरुरी है।
आप जो नाश्ता कर रहे हैं उसमें देखें की फल, सब्जी, अनाज और दूसरे पौष्टिक तत्व है? या फिर ये आप को दिन में कितनी कैलोरी दे रहे है। सुबह का नाश्ता शरीर को दिनभर उर्जा देने में बहुत बड़ा योगदान देता है इसलिए नाश्ते में शरीर की उर्जा देने वाली सभी चीज़े सही मात्रा ,में होनी चाहिए जैसे फाइबर,कार्बोहाईड्रट, प्रोटीन, दूध और कुछ मात्रा में फैट। आइये जाने कुछ पौष्टिक आहार जो आपके सुबह का नाश्ता बन सकते है।

1. ओटमील
ओट्स में बहुत अच्छी मात्रा में ओमेगा 3, फैटी एसिड, फोलेट, और पोटेशियम पाया जाता है जो की दिल के लिए बहुत अच्छा माना जाता है।

2. दही
दही में प्रोबायोटिक्स पाए जाते है जो आपके पेट को साफ रखते है और आपका पाचन भी अच्छा रहता है।

3. केला
केले से अच्छा कोई नाश्ता नहीं है इसे दूध में मैश करके खाए या ऐसे ही ये दोनों तरह से फायदा करेगा। केले में बहुत मात्रा पोटेशियम है जो उन लोगो के लिए बहुत अच्छा है जिन्हें हाइपरटेंशन की शिकायत रहती है।

4. अंडा
अंडे में बहुत अच्छी मात्रा में प्रोटीन और पोषक तत्व पाए जाते है जैसे विटामिन डी। रोज़ एक अंडा खाने से आप पूरे दिन की विटामिन डी की खुराक पूरी कर सकते है।

5. स्वीट पोटैटो
गहरे ऑरेंज-येल्लो रंग के स्वीट पोटैटो ये बातते है की की उनमें एंटी-ओक्सिडेंट बीटा कैरोटीन होता है जो बहुत अच्छा सोर्स विटामिन ए का माना जाता है। ये एंटी एजिंग भी होता है।

6. वेजिटेबिल जूस
वेजिटेबल जूस में बहुत सारे विटामिन और दूसरे पोषक तत्व पाए जाते है। वेजिटेबल जूस में टमाटर,पालक,गाजर और अम्व्ला का रस होता है जिसे आपके शरीर में बहुत मात्रा में एंटीओक्सिडेंट पहुच जाते है जो आपके दिल के लिए बहुत अच्छा होता है।

7. तरबूज
ये आपकी आखों और दिल के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इसको खाने से व्यक्ति कैंसर से भी बचा रहता है।

8.स्ट्रॉबेरी
सेहत के लिये स्ट्रॉबेरी बहुत अच्छा फल माना जाता है। इसमें बहुत ज्यादा मात्र में एंटी ओक्सिडेंट बिना कैलोरीज के पाया जाता है।

9. कॉफी
कॉफी कई बीमारियों का रिस्क खत्म करती है। मधुमेह हो चाहे पेट का कैंसर, कॉफी आपको ज्यादा दिन तक जिन्दा रखती है। ऐसा रिसर्च में कहा गया है।

10. संतरे का जूस
ताज़ा संतरे का जूस अगर सुबह-सुबह पिए तो शरीर के लिए बहुत अच्छा रहता है। ये ऑस्टियोपोरोसिस और डिप्रेशन जैसी बीमारियो से भी बचता है।

11. अंकुरित मोठ
अंकुरित मोठ स्वाद और सेहत के लिहाज़ से बहुत अच्छा माना जाता है। यह सुबह के नाश्ते के लिए बहुत अच्छा और हल्का रहता है। इसमें अमीनो एसिड, प्रोटीन और फाइबर बहुत अच्छी मात्रा में पाया जाता है। बीन्स को आसानी से घर में अंकुरित किया जा सकता है। इसी तरह मूंग और चने को भी अंकुरित किया जा सकता है।

12. सेब
रोज़ एक सेब खाए और रोगों को दूर भगाये। सेब पौष्टिक तत्वों से भरा है। ये न केवल रोगों से लड़ने में मदत करता है बल्कि आपके शरीर को भी स्वस्थ रखता है। सेब रेशे वाला फल है इसीलिए इसमें फाइबर भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है।

13. पपीता
पपीता एक ट्रॉपिकल फ्रूट है जो हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत रखता है। पपीता खाने से आपकी स्किन भी बहुत अच्छी हो जाएगी क्यों की इसमें विटामिन सी पाया जाता है।

14. अखरोट
अखरोट में आवश्यक मोनोअनसेचुरेटेड फैट होता है जो स्वस्थ कैलोरी को उच्च मात्रा में प्रदान करता है। जो बच्चे रोज़ पढाई करते है उन्हें रोज़ सुबह नाश्ते में अखरोट खाना चाहिए क्यों की दिमाग के लिए भी बहुत अच्छा होता है।

15. वीट ब्रेड
जो खाना आप खाते है उसमें कार्बोहाइड्रेट होना चाहिए और वीट ब्रेड बहुत अच्छा सोर्स है कार्बोहाइड्रेट का सफ़ेद ब्रेड से ज्यादा फाइबर वीट ब्रेड में पाया जाता है तो वीट ब्रेड को अपने सुबह के नाश्ते में शामिल करे।



Click it and Unblock the Notifications