Latest Updates
-
Fact Check: चेहरे पर 'गोल्ड ऑयल' लगाने से मिलेगी जवां-ग्लोइंग स्किन? जानें वायरल दावे का सच -
लड्डू-मोदक नहीं, यहां बप्पा को लगता है बबल टी का भोग! गणपति पूजा का अनोखा अंदाज हुआ वायरल -
Parivartini Ekadashi Vrat Katha: परिवर्तिनी एकादशी पर जरूर पढ़ें राजा बलि की कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Parivartini Ekadashi 2026 Wishes: हरि की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को भेजें परिवर्तिनी एकादशी की शुभकामनाएं -
अब 1000 से 2000 रूपये में किराए पर मिलेगा गरबा पार्टनर, वारयल पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल -
World Alzheimer's Day 2026: भूलने की आदत कहीं अल्जाइमर का शुरुआती संकेत तो नहीं, जानें इसके लक्षण और इलाज -
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि कब से शुरू? जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और अष्टमी-नवमी की तारीख -
बार-बार पेशाब आना इन 5 बीमारियों का होता है संकेत, डॉक्टर से जानें बचाव के उपाय -
Parivartini Ekadashi 2026: कब है परिवर्तिनी एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण का समय -
International Day of Peace 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस? जानिए इसका इतिहास, महत्व व थीम
तेजी से वजन घटाने के भयंकर खतरे
प्रत्येक व्यक्ति की यह इच्छा होती है कि वह तीव्रता से अपना वज़न कम करे। दिसंबर में क्रिसमस की खुशियाँ मनाने के बाद प्रत्येक व्यक्ति यह प्रतिज्ञा करता है कि वह अतिरिक्त वजन को कम करेगा, और अचानक आपको एक पोस्टर दिखता है जिस पर लिखा होता है, "30 दिनों में अपना वजन कम करें"। वज़न घटाने के इस आकर्षक वादे का आप आसानी से शिकार हो सकते हैं परंतु इससे आपको क्या खतरा हो सकता है? त्वरित समाधान आपके स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डाल सकता है।
यदि आप शारीरिक नुकसान को बाजू में भी रखें तो भी तीव्रता से वजन घटाने से आपको मानसिक तनाव और उदासी भी हो सकती है। अत: तीव्रता से वजन घटाने वाली किसी सलाह पर विश्वास करने से पहले एक पल सोचें, और उन 10 बड़े खतरों के बारे में जानें जो तीव्रता से वजन कम करने के कारण हो सकते हैं।
मुंबई की एक आहारविज्ञ प्रिया के अनुसार: "तीव्रता से वजन घटाने की पद्धति अपनाने के पहले आपको बहुत सावधान रहने की आवश्यकता है। यद्यपि यह आपको वजन कम करने में मदद कर सकती है परंतु परिणाम अधिक समय तक नहीं रहते। क्योंकि आपका शरीर अस्थाई परिवर्तनों के लिए प्रशिक्षित नहीं होता, इन परिवर्तनों को अपना नही पाता और अधिकतर आप खोया हुआ वजन पुन: प्राप्त कर लेते हैं।"

तीव्रता से वजन घटाने का अर्थ है निर्जलीकरण
तीव्रता से वजन कम करने की पद्धति में सबसे प्रसिद्द तकनीक निर्जलीकरण तकनीक है। क्योंकि शरीर में अधिकांश वजन पानी के कारण होता है; लोग वजन कम करने के लिए स्वयं को डीहाईड्रेट (निर्जलीकृत) करते हैं। यह पद्धति अवास्तविक और नुकसानदायक है। इससे स्वास्थ्य से सम्बंधित कई समस्याएं आ सकती हैं जैसे बेहोशी, चक्कर आना और दिल की धड़कन बढ़ना। इससे कभी कभी मांसपेशियों को नुकसान भी हो सकता है या मृत्यु भी हो सकती है।

थकान महसूस होना
जब आप वज़न घटाने के कार्यक्रम में शामिल होते हैं तो अनेक लोग कैलोरी कम करने के स्थान पर कैलोरी खाना कम कर देते हैं। कम कैलोरी लेने के कारण चयापचय दर कम हो जाती है जिसके कारण ऊर्जा कम मिलती है और आप ज्यादा थकते हैं।

गॉलस्टोन (पथरी) बनना
पित्ताशय आपके पेट में मौजूद होता है। यह एक छोटी थैली होती है जो यकृत के नीचे होती है। पित्ताशय वसा (फैट) का संग्रहण करने में सहायक होता है जब तक कि इसकी आवश्यकता न हो। प्रिया कहती हैं - तीव्रता से वज़न कम करने से पथरी हो सकती है। पथरी वास्तव में कठोर कोलेस्ट्राल होते हैं जो पत्थर की तरह दिखते हैं। ये छोटे पत्थर गंभीर खतरा पैदा कर सकते हैं क्योंकि यह पित्ताशय से छोटी आंत को होने वाले पित्त के सामान्य प्रवाह में रूकावट डालकर संक्रमण पैदा कर सकते हैं।

पोषण की कमी
जब आप तीव्र वजन घटाने की पद्धति को अपनाते हैं तो आप अपने आप को कुछ निश्चित आहार तक सीमित कर लेते हैं। इस प्रतिबंध के कारण आप स्वयं को उन पोषक तत्वों से दूर रखते हैं जो आपके शरीर के लिए तथा आपके लिए आवश्यक होते हैं।

आप अपने तनाव का स्तर बढ़ा रहे हैं
वजन कम करने के लिए स्वयं को कुछ निश्चित खाद्य पदार्थों से दूर रखना या स्वयं को भूखा रखने से आपके शरीर की चयापचय दर कम हो जाती है, जिसके कारण तनाव का हार्मोन कॉर्टिसोल बढ़ जाता है। इस हार्मोन की अधिक मात्रा में उपस्थिति से आप शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से कमज़ोर हो जाते हैं।

बाल झड़ना
जब आप तीव्रता से वजन कम करते हैं तो आप स्वयं को आवश्यक पोषक तत्वों से दूर रखते हैं। आपके बालों को बढ़ने के लिए और स्वस्थ रहने के लिए प्रोटीन की आवश्यकता होती है। परंतु आपकी आहार योजना के कारण आप आवश्यक प्रोटीन लेना टालते हैं। इसके कारण आपके बाल सूखे, कमज़ोर हो जाते हैं जिसके परिणामस्वरूप आपके बाल झड़ने लगते हैं।

फैट (वसा) संग्रहण
जब आप वजन कम करने के लिए भूखे रहते हैं तो आपका शरीर स्वयं संकेत देता है और खाने का संग्रहण करता है। इस समस्या के कारण जब आप अपने सामान्य आहार पर वापस लौटते हैं तो आप न सिर्फ वजन पुन: प्राप्त करते हैं बल्कि कुछ अतिरिक्त अनावश्यक वजन और मोटापा भी प्राप्त करते हैं।

चयापचय में अवरोध
जब आप तीव्रता से वजन कम करने की पद्धति अपनाते हैं आपका शरीर संकेत देता है और गुज़ारा करने के लिए यह चयापचय दर को धीमा कर देता है। परंतु जब आप अपने सामान्य खाने पर वापस लौटते हैं चयापचय दर धीमी होने के कारण आप पुन: वज़न प्राप्त कर लेते हैं।
इसे दूर करने के लिए आप पुन: आहार में कटौती करते हैं और इसके कारण आपका शरीर वजन प्राप्त करने और घटाने का चक्र प्रारंभ कर देता है। इन लगातार परिवर्तनों के कारण आपके शरीर की चयापचय दर में गंभीर अवरोध उत्पन्न होता है।

अनेक स्वास्थ्य समस्याएं
आपके शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की उचित मात्रा न मिलने से स्वास्थ्य से सम्बंधित अनेक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं जैसे मांसपेशियों की कमज़ोरी, एनीमिया(रक्त की कमी), कब्ज़ आदि। यदि समय रहते इन लक्षणों का उपचार नहीं किया गया तो इससे आपके स्वास्थ्य को गंभीर नुक्सान हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
