Latest Updates
-
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर -
कौन हैं विवेक ओबेरॉय की गोद ली हुई बेटी सहारा शाह? जल्द करेंगी एक्टिंग डेब्यू, कैंसर से जीत चुकी हैं जंग -
कभी ऑस्ट्रेलिया में करता था पिज्जा डिलीवरी, आज खुद है 3 रेस्टोरेंट का मालिक, ऐसे बदली इस भारतीय की किस्मत -
Anant Chaturdashi 2026 Date: कब है अनंत चतुर्दशी? नोट करें तारीख, गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त और विधि -
डायबिटीज में आम, केला और आलू खाना चाहिए या नहीं? जानिए मिथक और सच्चाई -
Guru Pradosh Vrat 2026: 23 या 24 सितंबर, कब है भाद्रपद का आखिरी प्रदोष व्रत? जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त -
थायराइड की दवा कब और कैसे लें? डॉक्टर से जानें सही समय और तरीका -
Ayurveda Day 2026: कब और कैसे हुई आयुर्वेद दिवस की शुरुआत? जानें इस साल की थीम, महत्व और इतिहास
सर्दी में अवश्य खाइये ये फल
सर्दियों में जब ठंडी हवाएं चलने लगती है और इससे शरीर पर असर पड़ना शुरु हो जाता है तो, ऐसा लगता है कि अब इससे बचने के लिये अच्छी तैयारी करना शुरु कर देनी चाहिये। हम घर के बक्से से राजाई और स्वेटर निकालना शुरु कर देते हैं, रूम हीटर लगा लेते हैं पर क्या अपने आहार में कोई परिर्वतन नहीं करते।
जिस तहर हम सर्दी से बचने के लिये बाहर से तैयारियां करते हैं ठीक उसी तरह से हमें अंदर से भी अपने आप को बचाने की आवश्यकता होती है। इसके लिये आपको कुछ तरह के फलों और सब्जियों का सेवन करना चाहिये जो, कि आपको कभी खाना नहीं भूलना चाहिये। वैसे तो इस मौसम में जो कुछ भी मिले उसे तुरंत ग्रहण करना चाहिये।
लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे फल बताएंगे जिन्हें आपको नियमित खाना है, जिससे शरीर में ताकत बनी रहे और सर्दी से भी बचाव हो सके। आइये जानते हैं कि कौन से हैं वे फल जो, सर्दी में अवश्य खाने चाहिये।

सेब
सर्दियों में रोज़ सेब का रस या समखा सेब खाना चाहिये। यह दिल को मजबूत करता है और भूलने की बीमारी को भी भगाता है।

संतरा
इसमें विटामिन सी बहुत होता है जिसको खाने से सर्दी-जुखाम नहीं होता और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ जाती है। यदि आप रोज संतरा खाएंगे तो आपको घर में एंटीबायॉटिक दवाएं रखने की जरुरत नहीं पडे़गी।

केला
केले में अच्छी मात्रा में फाइबर, विटामिन सी और पोटैशियम पाया जाता है जो कि ब्लड प्रेशर को ठीक बनाए रखने में मदद करता है और सर्दी में दिल की बीमारी को दूर भगाता है। इसमें विटामिन बी6 भी होता है जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाता है और सर्दी नहीं लगने देता।

लाल अंगूर
इसमें विटामिन सी, ए और बी6 होता है और बहुत सारा फोलेट, पोटैशियम, आयरन, कैल्शियम आदि होता है। इसे खाने से आपको कब्ज, थकान और पेट संबधी कोई बीमारी नहीं होगी।

कीवी
इसमे विटामिन सी होता है। फ्रेकफास्ट के समय यदि इसमें हल्का सा नमक छिड़क कर खाया जाए तो शरीर गरम रहता है और ठंड नहीं लगती।

नाशपाती
इसे खाने से पहले यदि इसे काट कर उस पर नींबू रगड देगे तो इससे नाशपाती का रंग काला नहीं पडेगा।

अनार
अनार के दानों में पॉलीफिनॉल होता है जो कि सूजन से लड़ने में सहायक होता है।

अमरूद
एक कप अमरूद में 8,500 माक्रोग्राम एंटीऑक्सीडेंट लाइकोपाइन पाया जाता है जो कि परिहृदय धमनी की बीमारी के लिये लाभदायक होता है।



Click it and Unblock the Notifications
