Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
पुरुष ऐसे कम करें अपना पेट
अगर आपका पेट समतल है तो इससे आपका साकारात्मक नजरिया और बॉडी लैग्वेज खुलकर सामने आएगा। साथ ही लोगों के बीच आपको स्वीकार भी किया जाएगा। पुरुषों का पेट अगर फूला हुआ हो तो यह आंखों को बिल्कुल भी नहीं भाता है। अगर आप सपाट पेट पाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको स्वस्थ जीवनशैली अपनानी होगी और थोड़े समर्पण की जरूरत होगी। एक स्वस्थ शरीर और सपाट पेट वाले व्यक्ति को लोग सम्मान भी देते हैं और उनकी बातों पर ध्यान भी देते हैं।
अगर आपका पेट बहुत ज्यादा या औसत रूप से भी उभरा हुआ है, तो इसे कम करने के लिए आप मानसिक रूप से तैयार हो जाएं। शुरुआत एक साधारण योजना से करें। पहले पहल खानपान में बदलाव लाएं और फिजिकल एक्सरसाइज करें। समय के साथ-साथ आप एक्सरसाइज की अवधि बढ़ा दें। एक बार जब रूटीन सेट हो जाए और आपको बदलाव नजर आने लगे तो समझ लें कि आप सही दिशा में जा रहे हैं।
शुरुआत में आपको आहार में कार्बोहाइड्रेट को कम करना होगा और पौष्टिक भोजन की मात्रा को बढ़ानी होगी। ऐसे कई भोजन हैं जो शरीर के फैट को कम करते हैं और खराब कोलेस्टेरोल बढ़ाते नहीं हैं। बेहतर होगा कि आप व्हाइट ब्रेड और पॉलिश किए हुए चालव के बजाए ब्राउन राइस का सेवन करें। ब्राउन राइस और ब्राउन ब्रेड को मुख्य भोजन के रूप में लेने से शरीर को पूरे दिन धीरे-धीरे और निरंतर ऊर्जा मिलती रहेगी। इससे आपको लगातार भूख नहीं लगेगी। इसके अलावा नाश्ते में अंडे का सफेद वाला हिस्सा खाने से भी बड़े पैमाने पर पेट का फैट कम होता है।

1. हेल्थी ब्रेकफास्ट
सपाट और स्वस्थ पेट हासिल करने की शुरुआत यहीं से होती है। नाश्ते में आप अंडे की सफेदी, ब्राउन ब्रेड, वेजटेबल, बादाम और ओट्स लें। कोई भी होल ग्रेन फूड काफी पौष्टिक होता है। इसमें काम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है जो शरीर के फैट को कम करता है। इससे सपाट पेट हासिल करने में मदद मिलती है।

2. पर्याप्त पानी पीएं
ज्यादातर पुरुष हर दिन पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीते हैं। शरीर को साफ रखने का पानी एक मुख्य स्रोत है। यह न सिर्फ शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालता है, बल्कि बिना पचे हुए भोजन को भी शरीर से बाहर करता है। इससे पेट में फैट के जमा होने का खतरा कम हो जाता है।

3. नियमित एक्सरसाइज
शुरुआत में आप सिर्फ जॉगिंग या मार्निंग वाक करें। सबसे महत्वपूर्ण यह है कि आप इसे नियमित रूप से करें। 20 मिनट कार्डियो के साथ 20 मनट एब्स की एक्सरसाइज से आप कुछ ही महीने में सपाट पेट हासिल कर सकते हैं।

4. होल ग्रेन
दिन में आप जब भी बेवक्त खाना खाएं तो खाने में ब्राउन राइस, गेहूं और ओट्स जैसे होल ग्रेन ही लें। ये पौष्टिक तत्वों से भरपूर होते हैं और पूरे दिन निरंतर शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं। यानी आप लंबे समय तक आप भूखे नहीं रहेंगे, जिससे ज्यादा खाने का खतरा कम हो जाएगा।

5. जल्दी करें डिनर
सपाट पेट पाने का यह एक अहम पहलू है। कई रिसर्च से यह बात सामने आई है कि सोने से 3 घंटे पहले डिनर करना काफी फायदेमंद रहता है। इससे भोजन को पचने के लिए पर्याप्त समय मिलता है और सोने से पहले खाना अच्छे से प्रोसेस्ड हो जाता है। नतीजतन पेट में फैट जमा नहीं होता है।

6. फल और ड्राइ फ्रूट
सपाट पेट हासिल करने में फल बेहद महत्वपूर्ण होता है। इससे पाचन तंत्र बेहतर होता है कब्ज की शिकायत नहीं होती है। अपने आहार में नियमित रूप से फल का समावेश करके आप शरीर को बड़ी मात्रा में फायबर दे सकते हैं, जो पाचन में मदद करने के साथ-साथ पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाता है।



Click it and Unblock the Notifications
