Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सर्दियों में शरीर गर्म करने के लिये खाएं ये मसाले
भारतीय भोजन में मसालों का बहुत उपयोग होता है। मसाले ना केवल खाने का स्वाद बढाते हैं बल्कि शरीर में गर्मी भी भरते हैं, इसलिये हम इन्हें गरम मसाले के नाम से भी जानते हैं। हांलही में एक रिसर्च हुई जिसमें पाया गया कि कुछ मसालों में शरीर को गर्मी पहुंचानी की क्षमता ज्यादा होती है। सर्दियों का दिन अब आ ही चुका है तो अच्छा होगा कि आप इन मसालों को अपनी चाय में या फिर खाने में डाल कर उनका सेवन करें। लौंग, दालचीनी, हल्दी आदि तो आराम से सभी घरों में उपलब्ध होती ही है, इसलिये सर्दी का आलसपन खतम करें और झट से किचन में जा कर इन सामग्रियों का उपयोग करें।

सर्दियों में शरीर गर्म करने के लिये खाएं ये मसाले
दालचीनी- इसका टेस्ट मीठा और गरम होता है। आप दालचीनी को मिठाई में डाल कर सेवन कर सकते हैं। अगर दालचीनी का पाउडर खाया जाए तो डायबिटीज 2 और कोलेस्ट्रॉल की बीमारी कंट्रोल में आ सकती है।
लौंग- यह शरीर के अंदर गर्मी पैदा करने के लिये जानी जाती है। लौंग का प्रयोग उन देशों में ज्यादा होता है जहां पर बहुत ठंड होती है। आप इसे चाय में डाल कर पी सकते हैं।
अदरक- सर्दी-जुखाम के लिये अदरक बहुत लाभकारी होती है। अदरक को पुराने समय से ही गले में इंफेक्शन दूर करने के लिये किया जा रहा है। साथ ही यह शरीर में रोग से लड़ने के लिये प्रतिरोधक क्षमता को बढाती भी है।
हल्दी- सर्दियों में अगर शरीर को गरम रखना हो तो दूध में हल्दी मिला कर पियें। रात में सोते समय या फिर दिन में किसी भी समय आपको हल्दी वाला दूध जरुर पीना चाहिये। इससे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढती है और ठंडी नहीं लगती।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
