Latest Updates
-
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम
इन्हें खा कर दूर कीजिये सिर की रूसी
रूसी की समस्या ज्यादातर महिलाओं में देखने को मिलती है। जिस दिन सिर को शैंपू से साफ करो, उस दिन रुसी की परतें जरुर उभर आती हैं। इन्हें हल्का सा खरोचो तो पूरे काले बाल सफेद हो जाते हैं। रूसी की समस्या कई वजह से होती है पर यह एक तरह का इंफेक्शन है जो कि जल्दी खतम नहीं होता। हो सकता है कि आपने रूसी को दूर करने के लिये कई प्रकार के उपाय अपनाए होगें लेकिन सब बेकार हो जाते हैं।
आप रूसी को बड़ी आसानी से दूर कर सकते हैं, अगर आप कुछ प्रकार के आहार को अपनी डाइट में शामिल करें तो। इन आहार में आपको जिंक और विटामिनों की खुराख मिलेगी, जो कि रूसी को दूर भगाने में लाभकारी होते हैं। रूसी हटाने के 20 घरेलू नुस्खे

चना
चिकपीस यानी छोला खाने से भी रूसी दूर होती है। इसमें दो जरुरी पोषक तत्व जैसे विटामिन बी6 और जिंक होता है जो कि रूसी का खात्मा करते हैं। अगर आप को चने अच्छे नहीं लगते हैं तो इन्हें पीस कर सिर पर लगाएं। चिकपीस, दही और पानी का पेस्ट सिर पर लगा कर कुछ देर रखें और फिर सिर धो लें।

अदरक
कुछ लोगों का पेट सही ना होने की वजह से उन्हें रूसी की समस्या हो जाती है। लेकिन अदरक खाने से यह रूसी की समस्या कुछ ही दिनों में ठीक हो जाती है। इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होने की वजह से रूसी से छुटकारा मिल जाता है।

लहसुन
लहसुन में हाई कंसंट्रेशन में एलिसन एसिड होता है जो कि प्राकृतिक एंटीफंगल तत्व है। यह या तो आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं या फिर इसे पीस कर सिर पर लगा सकते हैं। अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है तो, लहसुन के रस में हल्का पानी मिला कर लगाएं।

सूरजमुखी बीज
सूरजमुखी का बीज सिर की त्वचा से अत्यधिक तेल को रिसने से रोकता है क्योंकि इसमें जिंक और विटामिन बी6 होता है। इसके बीज पाचन को दुरुस्त कर के शरीर के मैटाबॉलिज्म को बढाते हैं और इंफेक्शन से पैदा होने वाले रूसी को दूर करते हैं।

गेहूं के बीज
आप इसे मिल्कशेक, ब्रेड या मूसली में मिक्स कर के सेवन कर सकते हैं। इसमें बहुत सारा जिंक और विटामिन बी6 पाया जाता है।

सेब
सेब ना केवल डॉक्टर से ही बल्कि डैंड्रफ से भी दूर रखता है। आप इसे या तो सलाद, डेजर्ट, जूस या साबुत खा सकते हैं। अगर यह आपको अच्छा नहीं लगता तो इसे पीस कर सिर की त्वचा पर लगाएं और फिर कुछ देर के बाद सिर धो लें।

केला
केले में विटामिन B6, A, C, E और मिनरल जैसे कि जिंक, पोटैशियम और आयरन होता है। इसके अलावा इसमें अमीनो एसिड और एंटीऑक्सीडेंट होता है जो कि रूसी को दूर करने में मदद करता है। केले और एवाकाडो को मिला कर पेस्ट बनाएं और सिर पर लगाएं। 20 मिनट के बाद सिर को पानी से धो लें।

कुछ सावधानियां
फ्राइड फूड आइटम और चॉकलेट कम खाएं।



Click it and Unblock the Notifications
