Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
मुंहासे कंट्रोल करने का आयुर्वेदिक आहार
एक्ने यानी मुंहासे एक आम समस्या है। इस त्वचा की हालत में चेहरे पर पिंपल, ब्लैकहेड, वाइटहेड ना केवल चेहरे पर ही दिखाई देते हैं बल्कि कंधे, पीठ और बाजु पर भी निकल आते हैं। आयुर्वेद में कफ और वात मुंहासे पैदा होने के दोषी माने जाते हैं। मुंहासे 15 साल की उम्र में भी निकल सकते हैं और 50 साल की उम्र में भी।
मुंहासा पैदा होने का कारण -
- त्वचा की तेल ग्रथी से तेल ज्यादा निकलना।
- त्वचा से निकलने वाले तेल को रोमछिद्र में हेयर फॉलिकिल दृारा रोक लिया जाना।
- बालों के रोम के भीतर जीवाणुओं का पैदा होना।
एक अच्छी डाइट एक्ने को पैदा होने से कैसे रोकती है?
आपको एक डायरी मेंटेन करनी चाहिये जिसमें आपको यह लिखना चाहिये कि कौन सा आहार खाने से आपको मुंहासे निकलते हैं। एक स्वस्थ खान-पान त्वचा की तेल ग्रंथि से तेल को सामान्य मात्रा मे स्राव करवाती है। सही खान-पान त्वचा की इम्मयूनिटी बढ़ा देता है, जिससे बैक्टीरिया नहीं पनप पाता।

जंक फूड ना खाएं
जंक फूड में जीरो पोषण और कैलोरी की भरमार होती है। जब यह खतरनाक जंक फूड का सेवन किया जाता है तो, शरीर उन हानिकारक जहर को नहीं निकाल पाता जो इन जंक आहार में पाए जाते हैं। यह दूषित तत्व शरीर को नहीं बल्कि त्वचा को भी पूरी तरह से नष्ट कर देते हैं।

मिठाई और चॉकलेट ना खाएं
इनमें केवल कैलोरीज होती हैं, इन्हें खाने से त्वचा से और भी ज्यादा तेल निकलता है।

खूब सारा पानी पियें
पानी शरीर में तरल एलेक्ट्रोलाइट का बैलेंस बना कर रखता है। जो कि खाए गए आहार से पोषण को सोखने में मदद करता है। पानी शरीर से दूषित पदार्थ को बाहर निकालता है।

सब्जियों का सेवन करें
अपनी डाइट में खूब सारी फ्रेज सब्जियां और फल खाइये। इसमें बहुत सारा विटामिन और मिनरल होता है जो कि त्वचा को चमकदार और स्वस्थ रखता है। रिसर्च से पता चला है कि विटामिन ए और जिंक हमारे शरीर में बहुत बड़ा रोल प्ले करते हैं। इसमें बहुत सारा रेशा होता है जो कि पेट को साफ रखता है और एक्ने नहीं होने देता ।

अंकुरित अनाज
अंकुरित अनाज में बहुत सारा प्रोटीन होता है। वेजिटेरियन प्रोटीन आसानी से पच जाता है और एक्ने को कंट्रोल भी करता है।

हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं
अपनी रूटीन में एक हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाइये। रोजाना व्यायाम, प्रनायाम, योगा, ध्यान आदि कर के अपने स्ट्रेस को रोकें और अच्छी नींद लें। अच्छी नींद और कम तनाव से आप अच्छी त्वचा पा सकेगीं।



Click it and Unblock the Notifications
