Latest Updates
-
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
न्यू इयर फिटनेस टिप्स
हम जानते हैं कि इस साल भी आपने कई ऐसे संकल्प लिये होगें जिससे आपकी पूरी जिंदगी बदल जाएगी। आज-कल काफी लोग अपनी हेल्थ को ले कर सचेत रहने लगे हैं इसलिये अगर आपने भी खुद को हेल्दी और फिट रखने का संकल्प लिया है तो बहुत ही अच्छी बात है। पर बहुत से ऐसे लोग होते हैं जो संकल्प को कठिन मान कर उसे बीच में ही तोड़ देते हैं।
लड़कियों कि हमेशा यही चाह रहती है कि उनका फिगर दिखने में बिल्कुल फिट लगे इसलिये हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिनसे आप खुद को फिट बना सकती हैं।
अगर आप अपनी डाइट को साल के पहले ही हफ्ते से बदल लेंगी तो आप साल भर के अंदर ही पतली हो जाएंगी। आइये जानते हैं कुछ ऐसे ही आसान से टिप्स जो आपके लिये गए संकल्प को पूरा करवाने में मददगार हो सकता है।

डाइट सेट करें
अपने नए साल की शुरुआत आप एक हेल्दी डाइट से कर सकती हैं।

व्यायाम
व्यायाम करने से कभी ना चूकें। यह आपके लिये पहली फिटनेस टिप है, जिससे आप अपना वजन तेजी से घटा सकती हैं।

टीवी को कहें ना
टीवी के सामने बैठकर खाने से खुद को रोकें। अगर आप टीवी के सामने बैठ कर खाते हैं तो आप ज्यादा खा सकते हैं।

अकेले वर्कआउट करें
अच्छा होगा कि आप अकेले ही वर्कआउट करें क्योंकि दूसरों के साथ में वर्कआउट करने से कभी लाभ नहीं मिलता।

पावर अप
जब भी आप डाइट पर हों तो अपने दिमाग में एक बात हमेशा रखें कि आपको अपनी बाडी को हर तरह के पोषण पहुंचाने हैं।

छोटा-छोटा आहार लें
पूरे दिन थोड़ा थोड़ा खाती रहें क्योंकि एक साथ पेट कर खाने से मोटापा ही बढ़ता है। छोटा छोटा आहार खाने से पेट की भूख भी खत्म होती है।

मूड स्विंग
जब भी मूड में बदलाव आए तो उस पर बिल्कुल भी ध्यान ना दें क्योंकि इससे आपको व्यायाम करने का मन नहीं करेगा। आपका मूड हमेशा अच्छा बना रहे इसके लिये खुद को तरोताजा रखें, हमेशा पानी पीती रहें।

हमेशा कल्पना करती रहें
हमेशा इस बात की कल्पना करती रहें की आप कुछ महीनों में कितनी हसीन दिखेगीं। आप चाहें तो अपने कमरे में किसी फिट सेलेब्रिटी की तस्वीरें लगा सकती हैं।

शाकाहारी बनें
अगर आप बहुत ज्यादा मांसाहारी खाना खाते हैं तो आप लंबे समय में जा कर खुद को फिट नहीं रख सकते। इसलिये खुदा को फिट रखने के लिये शाकाहारी में भोजन करें।

चॉकलेट
अगर आपको चॉकलेट पसंद है तो आप मिल्क चॉकलेट ना खा कर डार्क चॉकलेट खाना शुरु करें। इससे आपका मूड भी अच्छा रहेगा और दिल भी मजबूत बना रहेगा।

किचन के नियम
अगर आपको अच्छा दिखना है तो किचन में रखी हुई फ्रिज पर रात में जल्दी ही ताला लगा दिया करें। इससे आप रात को आलतू फालतू चीज़ें नहीं खा पाएंगे।

हेल्दी फूड का चुनाव
हेल्दी आहार खाने से आपके शरीर को पूरा पोषण मिलेगा जैसे प्रोटीन पाने के लिये आप अंडे का सफेद भाग खा सकती हैं। अपना डाइट चार्ट अपनी डॉक्टर से तैयार करवा लेना सही रहेगा।



Click it and Unblock the Notifications
