Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
साइनस के दौरान भूल कर भी ना खाएं इन चीजों को
साइनस मानव शरीर की खोपड़ी में हवा भरी हुई कैविटी होती हैं जो हमारे सिर को हल्कापन व सांस वाली हवा का नमी युक्त करते हैं। जब कभी साइनस का संक्रमण हो जाता है तो ये सिरदर्द का भी कारण बनते हैं। जिन लोगों को ठंड ज्यादा लगती है उन्हें साइनस का संक्रमण जल्दी होता है। इस संक्रमण को अपने से दूर रखने के लिये मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली होनी आवश्यक है, जिसके लिये आपकी लाइफस्टाइल स्वस्थ और अच्छी खान-पान की आदत होनी चाहिये।
जानें साइनस इंफेक्शन के आयुर्वेदिक उपचार
इसके अलावा अगर आप चाहते हैं कि आपको साइनस इंफेक्शन न हो, तो कुछ आहारों से परहेज करें। लेकिन इससे पहले कि आप कुछ आहारों को अपनी प्लेट से हटाएं उससे पहले जान लीजिये कि वह कौन - कौन से आहार हैं। इन आहारों को खुद से दूर कर के आप इस बीमारी से राहत पा सकते हैं। यहां पर उन आहारों कि लिस्ट जिनसे आपको दूर रहना चाहिये।

कैफीन युक्त पेय
इन पेय पदार्थों से शरीर में पानी की कमी हो जाती है जो कि नाक को जाम कर सकता है। बंद नाक बीमारी को और भी ज्यादा कष्टकारी बना सकता है।

ठंडे पदार्थ
ठंडी आइसक्रीम, कोल्ड्रिंक और जमे हुए ठंडे पादार्थ संक्रमण को बढा कर दाढ़ और सिर में तेजी का दर्द पैछा कर सकते हैं। इससे आपको काफी तकलीफ हो सकती है।

डेरी प्रोडक्ट
चाहे वह दूध, चीज या कोई अन्य डेरी प्रोडक्ट हो, वह आप के साइनस संक्रमण को बढ़ा सकती है। हांलाकि इस बात पर अभी तक बहस चल रही है कि दूध से बने पदार्थों से संक्रमण बढता है कि नहीं लेकिन बेहतर है कि आप इससे दूर ही रहें।

शराब
कैफीन युक्त पदार्थ की ही तरह से शराब भी हमारे शरीर को डीहाइड्रेट करती है। इससे म्यूमस गाढा हो जाता है और संक्रमण को और ज्यादा उत्तेजित बना देता है। अगर शरीर से तरल पदार्थ कम हो जाएंगे तो म्यूकस को फ्लो होने में परेशानी होगी, जिससे नाम जाम हो जाएगी।

मसालेदार भोजन
मसालेदार भोजन से भी जमाव पैदा होता है। कई केस में देखा गया है कि मसालेदार युक्त भोजन खाने से नाक बहना शुरु हो जाती है, जिससे म्यूकस निकल जाता है, लेकिन हर किसी के साथ ऐसा नहीं होता। अगर मसालेदार भोजन खाने से आपकी नाम जाम हो जाए तो उसे तुरंत खाना बंद कर दें।



Click it and Unblock the Notifications
