Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
शराब पीने से पहले क्या खाएं?

आजकल की यंग जेनरेशन सिर्फ मजे और मस्ती में जीना पसंद करती है, उन्हे पता होता है कि वह जो कर रहे है उसका परिणाम क्या होता है लेकिन फिर भी करते हैं। अब शराब को ही ले लीजिए, उन्हे पता होता है कि ड्रिंक करने से कोई फायदा नहीं होता है बल्कि शरीर को नुकसान पहुंचता है लेकिन फिर भी उन्हे पीना अच्छा लगता है।
इसी बारे में एक्सपर्ट बताते है कि अगर कोई व्यक्ति ड्रिंक करने जा रहा है तो उसे आपना ख्याल रखते हुए कुछ स्पेशल फूड को खाना चाहिए, ताकि उसके शरीर पर एल्कोहल का असर कम से कम हो।
इन फूड्स से पेट को फायदा होता है और शराब के कारण होने वाले नुकसान दूर होते हैं। ध्यान रखें कि शराब पीने से पहले आपका पेट खाली न हों और आप कुछ हेल्दी खाएं। ड्रिंक करने से पहले नीचे दिए फूड्स को खाएं ताकि आपको दिक्कत न हों और हैंगओवर की समस्या भी दूर हो जाएं :

अचार
अचार एक सेहतमंद फूड होता है जिसे शराब पीने से पहले खाने पर आराम मिलता है, इससे हैंग ओवर नहीं होता है क्योंकि अचार में इलेक्ट्रोलाइट्स और सॉल्टी ब्राइन होता है।

बादाम
बीयर पिएं या वोदका.... एल्कोहल लेने से पहले बादाम को खाएं, इससे शरीर में ताकत आएगी। बादाम में भरपूर मात्रा में विटामिन होते है जो पेट को मजबूती प्रदान करते है ताकि शराब पीने के बाद पेट पर पड़ने वाला बुरा असर कम हो सके।

नागफनी
आपको जानकर आश्चर्य होगा, लेकिन यह सच है कि शराब पीने से पहले नागफनी का जूस पीने से शराब पीने के बाद, पेट में पड़ने वाली जलन दूर होती है। इसलिए, ड्रिंक करने से पहले आधा ग्लास कैक्टस का जूस अवश्य पिएं।

हम्मस
जब आप शराब पीते है तो आपके शरीर को विटामिन बी की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। एक्सपर्ट मानते है कि हम्मस सबसे हेल्दी फूड होता है, इसमें प्राकृतिक रूप से विटामिन बी मिला होता है जो शराब के दुष्प्रभावों को दूर कर देता है।

एवोकैडो
कई लोगों को नैचुरल क्रीमी वाला यह फूड पसंद नहीं आता है। हालांकि, इसे शराब पीने से पहले खाने पर आराम मिलता है और हैंगओवर की समस्या नहीं होती है।

चीज़
चीज़ या पनीर, एक अच्छा और हेल्दी फूड है जिसे शराब पीने से पहले लेने से हैंगओवर नहीं होता है, फिर चाहें आप कितने भी पैग चढ़ा लें।

ऐस्परागस
ऐस्परागस एक हेल्दी फूड है जिसमें भरपूर मात्रा में अमीनो एसिड होता है। यह अमीनो एसिड एल्कोहल का मेटाबोल्जिम को करने में मदद करता है और पेट को सुरक्षित रखता है। इसे ट्राई करके देखें।

ऑलिव ऑयल
अगर आप शराब पीने से पहले एक चम्मच ऑलिव ऑयल पी लेते है तो शराब पीने के बाद होने वाला हैंगओवर नहीं होगा। ऑलिव ऑयल, शरीर में जाकर आंत के ऊपर एक मोटी परत जमा देता है जो शराब के पेट में पहुंचकर होने वाली जलन को रोकता है।

मिल्क
एक ग्लास मिल्क या आधा ग्लास ठंडा मिल्क भी, शराब पीने से पहले लेना फायदेमंद होता है। इससे शरीर को ताकत मिलती है और एल्कोहल लेने से पहले हेल्दी फूड लेने से सही रहता है।

फ्रूट
फलों में विटामिन और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इनमें पौटेशियम भी भरपूर मात्रा में होता है जो शरीर में फ्लूएड्स को संतुलित रखता है। इनके सेवन से एल्कोहल पीने के कारण होने वाले हैंगओवर को भी दूर किया जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
