Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग व आरत -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन
हैंगओवर उतारने के घरेलू तरीके
हो सकता है कि आप शराब कभी-कभी पीते हो या फिर कुछ लोगों की तरह हर रोज बार में ही अपनी रात बिताते हों। पीने के बाद खुमारी यानी की हैंगओवर का होना लाजमी है। हैंगओवर का असर इतना बुरा हो सकता है कि यह आपके दिनचर्या को अस्त व्यस्त कर सकता है। यह आपकी शराब को बर्दाश्त करने की हद पर निर्भर करता है।
कई लोग हैंगओवर को उतारने के लिये नींबू पानी पीते हैं और कुछ लोग पेनकिलर लेते हैं। भले ही इनके इस्तेमाल से आपको दर्द से तुरंत राहत मिल जाए , लेकिन इससे आपके लीवर को नुकसान पहुंचने की बहुत संभावना रहती है।
हैंगओवर खुमारी का इलाज, बाजार में उपलब्ध बे असरदार दवाइयों से करने के बजाय, घर के कुछ तीक्ष्ण और सरल उपायों से करें जो काफी आसान और असरदार साबित होंगे। आपकी सहायता के लिए हम ने इन घरेलु नुस्खों की सूची तैयार की है।

1. विटामिन ड्रिंक
वैसे तो आज कल सूपमार्केट में विटामिन ड्रिंग बहुत आसानी से मिल जाते हैं। पर आप इनकी कुछ बोतलें पहले से घर में लाकर रखें। इन ड्रिंगकस में मौजूद वॉटर साल्यबल, विटामिन बी और सी हमारे शरीर में अवशोषित होकर खुमारी से राहत दिलाते हैं। ध्यान रखें कि इन विटामिन ड्रिंगक में चीनी की मात्रा अधिक ना हो। आप चाहे तो रीहाइड्रैशन के लिए इन ड्रिंगक को पानी में भी मिलाकर पी सकते हैं।

2. संतरे के रस
खुमारी में संतरे के रस का सेवन करना एक रसद घरेलु उपाय है। यह रीहाइड्रैशन में मददगार साबित होगा और इसमें मौजूद विटामिन सी मिचली से राहत दिलाता है। आप चाहे, तो इसके साथ हलके सिके ब्रेड या अंडे भी खा सकते हैं।

3. ऐन्टैसिड
खुमारी से राहत पाने के लिए, दानेदार ऐन्टैसड को गिलास में डालें और उसे पानी साथ मिलाकर पी लें। इसे आपका बदनदर्द कम होगा। ऐन्टैसड में मौजूद सोडियम बाइकार्बोनेटस, ज्यादा शराब पीने से होती ऐसीडिटी को शांत करता है।

4. कॉफी
एक कप कडक कॉफी का नुस्खा, खुमारी से राहत दिलाने में विश्व प्रसिद्ध है। आप एक ही बारी में सारी कॉफी ना पियें, बल्कि बीच बीच में आधा आधा कप कॉफी का पीते रहें। कैफीन से हमारे शरीर का रक्तचाप बढता है और इसका सीधा असर हमारे शरीर के चयापचय पर पडता है। साथ ही, यह आपकी सुस्ती दूर भगा कर, सरदर्द से राहत दिलाएगा।

5. कृत्रिम रीहाइड्रैशन दिलाए खुमारी से राहत
कृत्रिम रीहाइड्रैशन खुमारी का एक उत्तम इलाज है। यह आम तौर पर उन बच्चों को दिया जाता है जिनका शरीर बीमारी के कारण बहुत डीहाइड्रैट हो गया हो। इन में अधिक मात्रा में इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं। अपने शरीर को रीहाइड्रेट करने के लिए इसे पानी में मिलाकर, थोडा थोडा पीते रहें।

6. दर्दनाशक गोलियों से पाएँ राहत
हम अपने घर में किसी ना किसी दर्द से राहत पाने के लिए दर्दनाशक गोलियाँ रखते हैं। ये गोलियाँ शरीर में उठते दर्द और खुमारी में होती असुविधा में बहुत लाभदायक है। खुमारी से राहत पाने के लिए केवल एक गोली ऐस्पिरिन या ब्रुफेन की खायें। ध्यान रखें, इसका अधिक सेवन आपके लिए हानिकारक हो सकता है।

7. कसरत, खुमारी का सबसे मुश्किल इलाज
खुमारी में कसरत का अर्थ यह नहीं है कि आप बहुत ज्यादा व्यायाम करें। हो सके, तो ट्रेडमिल पर धीमी गति से दौडना या कुछ पुश-अप करना भी काफी है। कसरत करते समय हमारे शरीर से पसीना निकलता है, और अपने शरीर को रीहाइड्रैट करने के लिए किसी कम चीनी वाले ड्रिंक का सेवन करें। इसे खुमारी से राहत मिलेगी।

8. अदकर वाली चाय
खुमारी में सरदर्द से राहत पाने के लिए अदरक वाली चाय पियें। इसे आपको खुमारी के कारण होते सरदर्द से तो राहत मिलेगी ही, साथ ही पेट में उठते मरोड से राहत दिलाकर शराब को हज़म करने में मदद करेगी।

केला
यह खुमारी का इलाज नहीं बल्कि उसका निरोधक है। खुमारी से बचने के लिए बार में जाने से पहले कुछ केले खा लें। केले में मौजूद पोटेशियम और कार्बोहाइड्रेटस् आपके शरीर को रीहाइड्रेट करते हैं।

तुरंत नहाइये
ठंडे और गर्म पानी से नहाइये।

सोइये
आपको अपने दिमाग को आराम देने के लिये गहरी नींद में सो जाना चाहिये।



Click it and Unblock the Notifications
