Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
मानसून में भूल कर भी ना खाएं ये जानलेवा चीजें
मौनसून जहां एक ओर खुशियां लाता है वहीं दूसरी ओर ढेर सारी बीमारियां भी ले कर आता है। अगर आप मौनसून को अच्छी तरह से व्यतीत करना चाहते हैं तो भूल कर भी सड़क किनारे बिक रहे जानलेवा आहार ना खाएं। इसके अलावा तली-भुनी चीजें और मसालेदार व्यंजन कम से कम खाने की कोशिश करें क्योंकि आप नहीं चाहते कि इस सुहाने मौसम में आपका पेट खराब हो जाए और आप डॉक्टर के चक्कर लगाते फिरें!
मानसून के 10 सबसे आम रोग
मौनसून में कई लोगों को बारिश देख कर गरमा गरम पकौड़े खानी की इच्छा होती है, लेनिक हय आपके स्वास्थ्य के लिये अच्छा नहीं हो सकता। ऐसा नहीं है कि मौनसून का इससे कुछ खास लेना-देना है बल्कि मौनसून में कोई भी चीज स्वच्छ नहीं रहती। इन दिनों पानी में भी काफी गंदगी होती है इसलिये अगर आप सड़क किनारे पानी पूरी खा रही हैं, तो आपको उसके पानी की जांच जरुर कर लेनी चाहिये।
आप किस जगह पर कौन सी चीज खा रहे हैं, यह बात मौनसून के सीज में काफी अहम हो जाती है। आइये जानते हैं कि मौनसून में हमें किन-किन चीजों के खाने से बचना चाहिये।

तीखे और मसालेदार पकौडेः
मौनसून के समय रोड साइड पर बिकने वाले पकौड़ो को ना खाएं। इन पकौडो को तलने के लिये जो तेल प्रयोग किया जाता है वह अच्छा नहीं होता। मौनसून आपके पेट की खाना पचाने की छमता कम हो जाती है इसलिये इन्हें ना खाएं।

चाट और पानी पूरी:
गंदे पानी के प्रयोग से चाट और गोलगप्पे बनाए गए हैं, तो आपको इन्हें खा कर सीधा डॉक्टर के पास जाना पडे़गा।

कचैडी और समोसाः
कचैड़ी और समोसे का नाम सुनते ही आपके मुंह में कब का पानी आ चुका होगा लेकिन इन्हें बनाने के लिये जो तेल प्रयोग किया जाता है, वह आपके पाचन तंत्र पर भारी पड़ सकता है इसलिये इसे ना खाएं।

सड़क किनारे चाइनीज फूडः
इसे बनाने के लिये जो पानी प्रयोग किया जाता है वह साफ नहीं होता। इस मौसम में अगर आप गंदा पानी पियेगें तो आपका पेट जवाब दे जाएगा।

पत्तेदार सब्जियांः
इस मौसम में पत्तेदार सब्जियों में कीटाणु और कीडे़ आदि होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। इसलिये साग तो बिल्कुल भी ना खाएं।

सड़क किनारे बिक रहे फलो के रसः
सड़क किनारे बिक रहे फल के रस में गंदा पानी भी मिला हो सकता है।

सी फूडः
मौनसून में मछलियां और छीगें बच्चों को जननते हैं, इसलिये हमें इन्हें किसी कीमत पर नहीं खाना चाहिये, नहीं तो तबियत खराब हो सकती है।

कटे हुए फलः
सड़क किनारे बिकने वाले कटे हुए फलों को तो बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिये। दुकानदार इन्हें खुला छोड़ देते हैं, जिससे इन पर मक्खियां बैठती हैं।

चावल ना खाएंः
इस मौसम में चावल नहीं खाना चाहिये नहीं तो बॉडी में सूजन आ जाती है और पेट में भी खाना ठीक से हजम नहीं होता है।



Click it and Unblock the Notifications
