Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
करवा चौथ व्रत पर कैसे रहें पूरी तरह स्वस्थ
करवा चौथ का दिन नजदीक आ चुका है, जिसके लिये सभी महिलाओं ने तैयारियां कर ली होंगी। इस दिन महिलाएं बिना कुछ खाए और पिये पूरे दिन अपने पति की लंबी उम्र के लिये व्रत रखती हैं। यह व्रत कोई आम व्रत नहीं है कि जिसमें फल-फ्रूट खा कर काम चला लिया। अगर आप वर्किंग वुमन हैं और व्रत के दिन भी ऑफिस जाना है तो आपको अपने स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखना चाहिये। व्रत रखते वक्त आपको ऐसी चीजें पहले से खानी होंगी जिससे दिनभर आपको कुछ खाने की आवश्यकता न पड़े। इसके साथ ही पेट में खाली पेट एसिडिटी बनती है तो उसके लिये भी कुछ उपाय करें। आइये जानते हैं सही तरीके से कैसे रखें करवा चौथ का व्रत । करवा चौथ के व्रत की सही विधि

1. व्रत के पहले क्या खाएं:
* सरगी: सुबह सरगी खाते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि बहुत ज्यादा शक्कर युक्त आहार न खाएं, नहीं तो आप की भूंख और ज्यादा बढ जाएगी। इसकी जगह पर प्रोटीन युक्त आहार का सेवन करें, जिससे आपका पेट दिनभर के लिये भरा रहें।
* मेवे: सुबह के समय मेवे खाइये क्योंकि इसमें ढेर सारा प्रोटीन और जरूरी पौष्टिक तत्व होते हैं, जिससे पेट दिनभर के लिये भरा रहेगा।
* दूध: हल्का गरम दूध पीना आपके स्वास्थ को बेहतर बनाएगा ।
2. व्रत के समय:
* अपना ध्यान दूसरी चीजों पर केंद्रित करें: अच्छा होगा कि इस व्रत को पूरा करने के लिये आप अपनी सहेलियां, ऑफिस वर्क या ऐसे कामों में खुद को लीन कर लें, जिससे आपका ध्यान बंट जाए।
* फल: अगर आप गर्भवती हैं या फिर आप पहली बार व्रत रख रही हैं तो, दिन में भूख लगने पर ताजे फल काट कर खाएं। इनमें आप सेब, खीरा, तरबूज आदि शामिल कर सकती हैं। इससे आपके शरीर को जरुर पोषण मिलेंगे।
3. व्रत के बाद क्या खाएं क्या नहीं:
* नहीं पीनी चाहिये चाय: देखा जाता है कि व्रत के बाद महिलाएं थकान मिटाने के लिये चाय या कॉफी पीना आरंभ कर देती हैं। ऐसा करना स्वास्थ्य के लिये हानिकारक है। खाली पेट चाय पीने से पेट में एसिडिटी बनने लगती है। चाय की जगह जूस पियें या फिर फलों का सेवन करें।
* ऑइली भोजन न खाएं: खाली पेट तला हुआ भोजन खाने से पेट में एसिडिटी बनने लगती है, जिससे मन खराब हो जाता है और पेट भी सही नहीं रहता। आपको व्रत तोड़ने के बाद सलाद और स्वास्थ्य वर्धक आहार खाने
चाहिये।
* पानी या जूस पीजिये: व्रत तोड़ने के बाद 2 से 3 गिलास पानी पियें। इससे शरीर में पानी की कमी दूर होती है।
* दही खाइये: दही खाने से शरीर को प्रोटीन, कैल्शियम, पोटैशियम और विटामिन बी प्राप्त होता है। दही में अच्छा बैक्टीरिया होता है जो कि छोटी आंत को पोषण लेने में मदद करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
