Latest Updates
-
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल
जानिये शकरकंद कैसे करता है हमारा वजन कम
शकरकंद और पेट का मोटापा? आपको नहीं लगता कि इन बातों में भला क्या ताल-मेल है? लेकिन अगर आप पेट की चर्बी घटाने की सोंच रहे हैं और डाइट पर हैं, तो आपको अपने आहार में शकरकंद शामिल कर लेना चाहिये।
क्या होते हैं शकरकंद के फायदे
शकरकंद में बहुत सारा पोषण होता है और यह वजन कम करने में भी लाभप्रद है। यह खाद्य पदार्थ स्टार्च से भरा है लेकिन इसमें इतने सारे पौष्टिक गुण है कि यह सूपर फूड की गिनती में आता है। आइये जानते हैं कि शकरकंद वजन कम करने में कैसे लाभकारी होता है।

जानिये शकरकंद कैसे करता है हमारा वजन कम
कैलोरी में सबसे कम
शकरकंद में आलू के मुकाबले 300 कैलोरी कम होती है। इसे आप वजन कम करने के लिये खा सकते हैं।
फाइबर से भरा
फाइबर से शरीर का मेटाबॉलिज्म ठीक होता है और पाचन क्रिया में सुधार आता है। फाइबर से हमारा पेट लंबे समय तक भरा भी रहता है। शकरकंद खाने से जल्दी भूख नहीं लगती और आप बेकार की चीजें खाने से बच जाते हैं।
पानी से भरा
हमारा शरीर आधे से ज्यादा पानी का बना हुआ है। अगर हमारे शरीर में पानी की कमी हो जाएगी तो हमें तमाम बीमारियां घेर लेंगी। पानी पाचन सुधारता है।
एंटी ऑक्सीडेंट गुण
शरीर में एंटी ऑक्सीडेंट होने की वजह से वेट लॉस जल्दी होता है। इससे शरीर के अन्य रोग भी जाते हैं।
टिप्सः
जब आप बाजार में शकरकंद खरीदें तो हमेशा छोटे साइज और मुलायम तथा बिना चोट खाई हुई छिलके वाली शकरकंद खरीदें। शकरकंद को कभी भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिये नहीं तो वह खराब हो जाती हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications