Latest Updates
-
Harela Wishes In Pahadi Or Hindi: 'जी रया, जागि रया' कहकर अपनों को दें हरेला पर्व की शुभकामनाएं -
रथ यात्रा में सबसे पहले राजा ही क्यों लगाते हैं झाड़ू? जानिए छेरा पहरा की परंपरा -
Jagannath Rath Yatra 2026 Wishes: रथ यात्रा पर शेयर करें भक्तिमय शुभकामना संदेश, मिलेगा प्रभु का आशीर्वाद -
अमरनाथ गुफा में पिघला तो फ्रिज में दिखा 'बाबा बर्फानी' का शिवलिंग? वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान -
एक कली कच्चा लहसुन खाकर दिन की शुरुआत करती हैं सोहा अली खान, जानें खाली पेट गार्लिक खाने के 5 जबरदस्त फायदे -
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान?
क्या आप जानते हैं सरसों के ये 10 स्वास्थ्य लाभ
सरसों का तेल हर भारतीय के घर में उपयोग किया जाता है। फिर चाहे वह खाने में हो या दवाई के रूप में हो। सरसों के तेल से लगाया गया तड़का दाल के स्वाद को और बढ़ा देता है। वही इसका इस्तेमाल अगर दवाई के रूप में हो तो उसके भी बहुत फायदे हैं जैसे कान में दर्द हो तो सरसों के तेल में लहसुन की दो कलियाँ डाल के गर्म कर लें फिर इसे कान में टपकाएं।
स्वास्थ्य के लिए उत्तम सरसों का तेल
कमर में दर्द हो तो इसमें अजवाइन, हींग और लहसुन मिला कर गर्मा करें और इसे लगाएं। यदि गठिया में दर्द हो तो सरसों में कपूर डाल के गर्म करें, फिर इस तेल से मालिश करें। सरसों का ना केवल तेल बल्कि उसके बीज को तड़का लगाने के लिये और सरसों के पावडर को मसाले के रूप में उपयोग किया जाता है। आइये जाने सरसों के और भी कई फायदें।

1. गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल कैंसर से बचाता है
सरसों में फीटोन्यूट्रिएंट्स पाया जाता है जो गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल कैंसर को रोकने में मदद करता है। अध्ययनों से पता चला है कि सरसों में कुछ ऐसे गुण हैं जो पहले से मौजूद कैंसर को ठीक करता है और नए कैंसर पनपाने से रोकता है।

2. अस्थमा कंट्रोल करता है
सरसों के बीज में सेलेनियम और मैग्नीशियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है, इन दोनों में एंटीइन्फ्लैमटॉरी होता है। सरसों अगर रोज़ खाया जाए तो अस्थमा, सर्दी और सीने में जमे बलगम से आराम मिलता है।

3. वजन कम करे
सरसों के बीज में बी कॉम्प्लेक्स विटामिन जैसे फोलेट, नियासिन, थियामिन, और राइबोफ्लेविन होते हैं। सरसों का तेल मटैबलिज़म को स्वस्थ रखता है जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।

4. उम्र घटाए
सरसों में कैरोटीन, ज़ीक्सानथिंस और विटामिन A, C और K की भरपूर मात्रा पायी जाती है। इन सब विटामिन के कारण यह एक एंटीऑक्सीडैंट है, जो बढ़ती उम्र में होने वाली निशानियां जैसे झुर्रियां और रिंकल को दूर करता है।

5. गठिया और मांसपेशियों के दर्द से छुटकारा दिलाता है
सरसों में सेलेनियम और मैग्नीशियम होता है, जो एंटी इन्फ्लैमटॉरी होने के साथ साथ गर्माहट भी पहुँचता है। सरसों का तेल लगाने से शरीर की मांसपेशियों को गर्माहट मिलती है जिससे दर्द में आराम मिलता है।

6. कोलेस्ट्रॉल कम करता है
सरसों में नियासिन या विटामिन बी 3 की भरपूर मात्रा पायी जाती है। नियासिन में कोलेस्ट्रॉल को कम करने के गुण पाये जाते हैं, जो आर्टऱीज़ को अथेरोक्लेरोसिस से बचाता है जिससे रक्त प्रवाह ठीक रहता है, और शरीर को उच्च रक्तचाप नहीं होता।

7. बालों की ग्रोथ के लिए
सरसों के तेल से सर में मालिश करने से बालों की ग्रोथ तो अच्छी होती ही है साथ ही ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ता है। तेल लगाने के बाद बालों में प्लास्टिक बैग या गर्म तौलिया लपेट दें, इससे तेल अच्छे से बालों में अब्सॉर्ब हो जायेगा। इसे आधे घंटे के लिए छोड़ दें फिर अच्छे शैम्पू से धो लें।

8. कब्ज और बवासीर से छुटकारा दिलाये
एक चम्मच सरसों के बीज दिन दो से तीन बार खाएं, इसे कब्ज़ में आराम मिलेगा।

9. त्वचा इन्फेक्शन से बचाये
सरसों में सल्फर पाया जाता है, जो एक एंटीफंगल और एंटीबैक्टिरीअल तत्व है, जिससे त्वचा के इन्फेक्शन को कम किया जा सकता है।

10. इम्यूनटी बढ़ाये
सरसों में आयरन मैंगनीज, और कॉपर जैसे तत्व पाये जाते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक छमता को बढ़ाता है।



Click it and Unblock the Notifications