Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
डाइट में ज्यादा हल्दी से हो सकते हैं ये साइड इफेक्ट
हल्दी एक आम मसले के रूप में प्रयोग की जाती है। लगभग हर भारतीय व्यंजन में हल्दी का विशेष महत्व है। हांलाकि इसके अनगिनत स्वास्थ्य लाभ हैं, पर फिर भी इसकी ज्यादा मात्रा के सेवन से कुछ साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं। कई केस में देखा जाए तो हल्दी को कटे, छिले और घाव पर मरहम के लिये इस्तमाल किया जाता है। कई महिलाएं इसे फेस पैक में डाल कर प्रयोग करती हैं तो कई लोग इसे दूध में डाल कर पीते हैं।
हल्दी वाला दूध पीने का जबरदस्त फायदा
एक रिसर्च के मुताबिक यह बात सामने आई है कि अधिक हल्दी के सेवन से आपकी त्वचा रूखी और खुजलीदार हो सकती है। यह गैस, कब्ज और मतली को भी बढावा दे सकती है। सामान्यतया 240 से 500 मिग्रा हल्दी वो भी तीन बार में प्रयोग करने की हिदायत दी जाती है। हल्दी का अधिक सेवन करने से पहले एक बार अपने डॉक्टर की सलाह जरुर ले लें।

अगर एलर्जी है तो न खाएं
अगर आपको मसालों के सेवन से एलर्जी हो जाती है तो हल्दी का भी प्रयोग बंद कर दें। यह आपकी एलर्जी को और बढ़ा सकती है।

गॉलब्लैडर की समस्या
क्या आप जानते हैं कि हल्दी गॉलब्लैडर में स्टोन बनाने का भी काम कर सकती है? इसके अलावा यह गैस भी बनाती है।

लीवर की समस्या बढाए
जिन लोगों का लीवर बढ़ा हुआ है या फिर लीवर से संबन्धित अन्य समस्या है, उन्हें हल्दी का सेवन नहीं करना चाहिये। इसमे मौजूद तत्व लीवर की समस्या को बढा सकती है।

प्रेगनेंट महिलाओं के अच्छी नहीं
कई प्रेगनेंट महिलाएं दूध में हल्दी डाल कर पीती है, जिससे उन्हें गोरा बच्चा पैदा हो। लेकिन हल्दी गर्भाशय का संकुचन, गर्भाशय में रक्तस्त्राव या गर्भाशय में ऐंठन पैदा कर सकती है।

मधुमेह
मधुमेह रोगियों के लिये हल्दी अच्छी है लेकिन ज्यादा हल्दी के सेवन से ब्लड शुगर काफी अधिक कम हो जाती है।

इंफर्टिलिटी की समस्या
कई केस में देखा गया है कि ज्यादा हल्दी खाने से इंफर्टिलिटी की भी समस्या हो जाती है, खासतौर पर पुरुषों को। इससे स्पर्म का प्रोडक्शन कम हो जाता है, ऐसा रिसर्च में कहा गया है।

खून की कमी
अगर आपको पहले से ही एनीमिया की शिकायत है तो, हल्दी का सेवन कम कर दें।

सजर्री के बाद सेवन बुरा है
ज्यादा मात्रा में हल्दी खाने से शरीर में ब्लड क्लॉटिंग की समस्या हो जाती है। यह उनके लिये रिस्की हो सकता है जिनकी हाल ही में सर्जरी हुई हो।

गैस
ज्यादा हल्दी खाने से पेट में गैस की समस्या होती है। इससे डायरिया और कब्ज भी हो सकता है।

इम्यूनिटी घटाए
यह हमारी इम्यूनिटी सिस्टम को भी प्रभावित करती है। यह उसे कमजोर बना सकती है।

मतली
भोजन में अगर ज्यादा हल्दी हो तो, इंसान को मतली आने की भी गुंजाइश होती है।

माइग्रेन वालों के लिये बुरी
अगर आपको खाना खाने के बाद सिर में भारी दर्द हो जाए तो, इसका एक कारण हल्दी भी सकती है।

ब्रेस्ट कैंसर
वैसे तो कई केस में हल्दी कैंसर सेल्स से लड़ने में सहायक होती है लेकिन दूसरे केस में यह भी देखा गया है कि वह ब्रेस्ट कैंसर को भी बढावा देती है।

किडनी स्टोन के लिये
यह किडनी में स्टोन बनाने के काम में भी हिस्सेदार है।



Click it and Unblock the Notifications
