Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
पेट भरने के बाद भी भूंख का एहसास दिलाते हैं ये 6 आहार
भूख लगने के दौरान हमारे पास जो कुछ भी मौजूद होता है हम उसी से अपना काम चलाते हैं। अगर आप बाहर हैं तो फास्ट फूड या जूस पर निर्भर रहते हैं और अगर घर पर हैं तो फ्रिज आदि में जो भी पड़ा होता है उसे खा कर अपनी पेट की भूंख मिटाते हैं।
पर क्या आपको खाना खाने तुरंत बाद ही फिर से भूख लगने लगती है? अगर भोजन करने के आधे या एक घंटे के बाद फिर से पेट खाली लगने लगे तो समझ जाइये कि आपने सही चीज़ नहीं खाई है।
भूंख लगने की प्रक्रिया आपके पेट, आंत, दिमाग, पाचन ग्रंथि और रक्तप्रवाह से जुड़ी हुई है। अगर आपका खाया गया आहार आपके दिमाग को पेट भरने का संकेत नहीं पहुंचा रहा है, तो वह आहार आपके लिये अच्छा नहीं है।
READ: गर्मियों में जरुर खाएं ये 10 सेहतमंद सब्जियां
यहां पर कुछ ऐसे आहार और पेय पदार्थों की बात की जा रही है जो आप के पेट भरने के बाद भी आपको भूख लगने का एहसास पैदा करेंगे।
पेट भरने के बाद भी भूंख का एहसास दिलाते हैं ये 6 आहार

चाइनीज़ फूड
चाइनीज़ फूड मोनोसोडियम ग्लूटामेट एमएसजी डाल कर बनाया जाता है, जिससे इसका स्वाद निखरता है। यह रसायन आपकी भूख को भी बढ़ाने का काम करता है। चाइनीज़ फूड खाने के तुरंत ही एक घंटे के बाद भूख लग जाती है क्योंकि इसमें एमएसजी होता है, वहीं दूसरे भोजन में इसका प्रयोग नहीं होता इसलिये पेट लंबे समय तक भरा महससू होता है।
READ: चाइनीज डिश खाइये पर जरा संभल कर

ब्रेड
हमें भूख लगने पर तुरंत ही ब्रेड का नाम याद आ जाता है। लेकिन सफेद ब्रेड जो कि मैदे से बनी होती है, उसमें कार्बोहाइड्रेट और वसा की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे पेट तुरंत ही खाली हो जाता है।

शराब
शराब पीते वक्त लोग उसमें इतना मदहोश हो जाते हैं कि वह खाने के बारे में भूल ही जाते हैं। शराब हमारी स्वाद ग्रंथी को भी उत्तेजित कर देती है, जिससे हमें ज्यादा जंक फूड खाने की भूख लगने लगती है। इसी कारण से हमें शराब पीने के कुछ ही देर बाद भूख लगने लगती है।
READ: ऐसे आहार जिन्हें आपको रोज खाना चाहिये
जूस
जूस एक हेल्दी ड्रिंक माना जाता है मगर यह शक्कर से भरा होता है। इसमें बिल्कुल भी पल्प या फिर फाइबर नहीं होता, जिससे हमें इसे पीने के बाद भूख लगती है। इसमें मिली शक्कर आपके शुगर लेवल को बढ़ा देती है और झट से डाउन कर देती है, जिस कारणवश हमें भूख लगती है। जूस की जगह पर आपको स्मूदी पीनी चाहिये।

फास्ट फूड
फास्ट फूड बनाने के लिये कई ऐसी सामग्रियों जैसे, ट्रांस फैट का प्रयोग किया जाता है जो पेट को तुरंत ही भर देते हैं और बाद में भूंख लगने का एहसास पैदा करते हैं। फास्ट फूड में ढेर सारा नमक भी मिला होता है जिससे बहुत ज्यादा प्यास लगती है।

पिज्जा
आप कभी भी पिज्जा का केवल एक स्लाइस भर नहीं खा सकते क्योंकि आपका पिज्जा मैदे, हाइड्रोजिनेटिड तेल, प्रोसेस्ड चीज़ और प्रिजर्वेटिव से तैयार किया जाता है। यह भी मिल कर ब्लड शुगर लेवल को बढ़ाते हैं, हार्मोन का उत्पादन, और भूख खतम होने का सिगनल दिमाग तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। बेहतर है कि आप घर पर ही गेहूं के आटे से पिज्जा तैयार करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
