Latest Updates
-
September 2026 Bank Holidays: सितंबर 2026 में कब-कब बंद रहेंगे बैंक? पहले देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
फैटी लिवर में सुबह क्या खाएं? डॉक्टर सौरभ सेठी ने बताए 7 हेल्दी ब्रेकफास्ट ऑप्शन -
National Sports Day 2026: क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय खेल दिवस? जानें इस दिन का इतिहास और महत्व -
कोलंबो टेस्ट ड्रॉ: भारत का क्लीन स्वीप का सपना अधूरा, श्रीलंका ने जुझारू पारी से बचाई लाज -
Chandra Grahan 2026: आज रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण, जानें कितने बजे शुरू होगा सूतक काल और कब बांधें राखी -
द्रविड़ और सहवाग के बेटों का जलवा: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंडर-19 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान -
Happy Rakhi Wishes For Brother: रेशम की डोरी में बंधा...अपने भाई को रक्षाबंधन पर भेजें ये शुभकामना संदेश -
दिल्ली-NCR में प्याज की महंगाई से राहत: 35 रुपये किलो में यहां से खरीदें, जानें पूरी लिस्ट -
पति कुकू कोहली के निधन से टूटीं अरुणा ईरानी, अंतिम संस्कार से सामने आया भावुक कर देने वाला वीडियो -
Raksha Bandhan 2026 Shayari: रक्षाबंधन पर अपने भाई-बहनों को ये दिल छू लेने वाली शायरियां भेजकर दें शुभकामनाएं
अजवायन का पानी आजमाएं सिर्फ 15 दिनों में होगा जादू, कम होगा मोटापा
अजवायन का प्रयोग घरों में ना केवल मसाले के रूप में ही किया जाता है बल्कि छोटी-मोटी पेट की बीमारियां भी इसके सेवन से दूर हो जाती हैं। खाना खाने के बाद हाजमा बेहतर बनाना हो तो इसका चूरन बना कर खाइये और फिर फायदा देखिये।
वैसे तो अजवायन बड़ी ही काम की चीज़ है मगर इसका एक फायदा मोटापे को भी कम करने के काम आता है। जी हां, यह बात काफी कम लोग जानते हैं कि अजवायन का पानी रोज सुबह खाली पेट पीने से मोटापा प्राकृतिक रूप से कम हो जाता है।
मोटापा कम करने के लिये अक्सर लोग गरम पानी और नींबू पीते हैं, जिससे शरीर के विशैले तत्व बाहर निकलते हैं ना कि वजन में कमी आती है।
READ: कई बीमारियों में लाभकारी अजवायन का पानी
दूसरी ओर अजवायन का पानी पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है जिसकी वजह से कार्ब तथा फैट बर्न होने की प्रक्रिया शुरु हो जाती है। तो अगर आप भी अपने बढ़ते हुए वजन से परेशान है तो, कुछ दिनों तक इस नुस्खे को आजमाइये और असर देखिये। आइये जानते हैं अजवान का पानी बनाने की विधि और रिजल्ट पाने के लिये किन-किन चीज़ों से परहेज रखना है।

ऐसे बनाएं अजवायन का पानी -
स्टेप 1. कैसे तैयार करें अजवाय का पानी
स्टेप 2. 50 ग्राम अजवायन लें (आप चाहें तो 25 ग्राम भी ले सकते हैं पर 50 ग्राम ज्यादा प्रभाव शाली है)
स्टेप 3. अजवायन को 1 गिलास पानी में रातभर के लिये भिगो कर छोड़ दें और फिर सुबह पानी को छान लें।
स्टेप 4. उसके बाद पानी में 1 चम्मच शहद मिक्स करें और सुबह खाली पेट पी लें।
स्टेप 5. यदि आप चाहें तो उसी अजवायन को धूप मे सुखा कर फिर से दूसरे दिन भी प्रयोग कर सकते हैं। लेकिन तीसरे दिन आपको इर्न अजवायन का प्रयोग करना होगा।
स्टेप 6. अजवायन के पानी को 45 दिन लगातार पियें, आपको फायदा जरुर मिलेगा।

वैसे तो आपको इसका असर मात्र 15 दिनों में ही दिखने लगेगा पर अगर प्रभावी परिणाम चाहिये तो, 45 दिन लगेंगे। वजन कम होना आपके शरीर के प्रकार पर भी निर्भर करेगा। इस पानी को पीने से आपका 5 किलो वजन कम होगा पर अगर आप किसी बीमारी से पीड़ित नहीं होंगे तो।

अच्छा रिजल्ट पाने के लिये कुछ जरुरी बातों का पालन करें-
- चावल पूरी तरह से छोड़ दें
- रोटियों का संख्या घटा दें। मतलब अगर आप दो राटी खाते हैं तो उसे आधा कर दें।
- आलू, शक्कर, फास्ट फूड और ऑइली फूड ना खाएं।
- भोजन करने के एक घंटे तक पानी ना पियें।
यह उपचार खास तौर पर उन महिलाओं के लिये है जिन्हें पीरियड्स की समस्या है और जिसकी वजह से उनका वजन बढ़ जाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications