Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
देसी वियाग्रा मूसली के इन फायदों को पढ़ कर हैरान रह जाएंगे आप
सफेद मूसली एक शक्तिवर्धक जड़ी बूटी है जो कि ज्यादातर यौन क्षमता को बढ़ाने के लिये प्रयोग की जाती है। मगर ऐसा नहीं है कि इसका केवल एक ही काम हो, यह अन्य औषधीय गुणों से भी भरी हुई होती है। विश्व बाजार में इसकी बहुत मांग बढ़ी है। ताजा सफेद मूसली करीब १५०० से दो हजार रुपए किलो तक बिकती है।
READ: हर तरह की बीमारी के लिये गुणकारी है शिलाजीत
आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथी चिकित्सा में इसका प्रयोग भरपूर होता है। मूसली में फिनोल, फ्रंक्टैंस, स्टेरायडल सैपोनिन्स, एसिटीलेटेड मननांस और प्रोटीन जैसे रासायनिक यौगिक होते हैं। अगर सफेद मूसली सुखा कर इसका चूर्ण दूध के साथ खाया जाए तो एक महीने के अंदर ही फायदा दिखना शुरु हो जाता है।
यह शरीर की थकान मिटा कर ताकत बढ़ाने के लिये भी फायदेमंद है। यही नहीं यह पेशाब में जलन, गठिया, कैंसर, मधुमेह, एंटी-एजिंग दवा, स्तनपान करवाने वाली माताओं में ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने के लिये और यहां तक कि बॉडी बिल्डिंग सप्पलीमेंट के रूप में भी प्रयोग की जाती है।

यह कैसे काम करती है?
सफेद मूसली में ऐसे रसायन होते हैं जो शरीर पर असर करते हैं। रिसर्च दृारा पता किया है कि मूसली में एंटी-इन्फ्लैमटोरी जैसे गुण हैं जो यौन क्षमता को बढा सकती है। आइये जानते हैं सफेद मूसली के अन्य फायदों के बारे में -

पेशाब में जलन
सफेद मूसली की जड़ों के चूर्ण के साथ इलायची मिला कर दूध उबाल कर रोगी को दिन में दो बार पीने को दें।

पथरी
इंद्रायण की सूखी जड़ का चूर्ण और सफेद मूसली की जड़ों का चूर्ण बनाएं। फिर रोज सुबह मरीज़ को एक गिलास पानी में इन दोनों चूर्णों की एक एक ग्राम खुराख मिला कर सात दिनों तक पिलाएं। इसेस पथरी गल कर बाहर निकल जाएगी।

बदन दर्द और थकान
सफेद मूसली की जड़ों का चूर्ण बना कर रोजाना सेवन करें, इससे शरीर में शक्ति आएगी और आपका मूड भी अच्छा बनेगा। यह शरीर में खून के संचालन को तेज करती है जिससे शरीर एक्टिव बना रहता है।

टेस्टोस्टेरोन लेवल बढाए
टेस्टोस्टेरान एक मेल हार्मोन होता है जो सेक्स क्षमता से संबन्धित होता है। मूसली टेस्टोस्टेरोन लेवल को बढ़ा कर यौन इच्छा की कमी को पूरी करती है।

महिलाओं के लिये
यह महिलाओं में यौन इच्छा में आई कमी को भी बढ़ाता है और योनि का सूखापन भी खतम करता है।

बांझपन
बांझपन के लिये यह बहुत अच्छा है क्योंकि इससे स्पर्म काउंट, वीर्य की मात्रा बढ़ती है और बांझपन दूर होता है।



Click it and Unblock the Notifications