Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
जानिये फल खाने का सही तरीका
फल खाने के बारे में कई मिथक हैं। कुछ लोग इन्हें खाली पेट खाना पसंद करते हैं और कुछ लोग इन्हें लांच या डिनर के बाद खाना पसंद करते हैं। आखिर फल कब खाने चाहिए? वास्तव में यह जानना बहुत जरूरी है कि फल कब खाएं?
क्या फलों को, भोजन के पहले या बाद में खाना चाहिए? क्या आप इन्हें नियमित रूप से खा सकते हैं या कोई और तरीका है? दूसरी महत्वपूर्ण चीज है कि आप फल कैसे खा सकते हैं? क्या आप इन्हें डेज़र्ट के रूप में ले सकते हैं? या फिर किसी रेसिपी के साथ।
गर्मियों में ठंडक का एहसास दिलाएं ये फल
आपको फल खाने का तरीका जानना चाहिए ताकि ये शरीर के लिए फायदेमंद साबित हों। इसलिए फल कब खाने चाहिए? इन सुझावों को पढ़कर आप जान पाएंगे कि फलों को खाने के पहले खाना चाहिए या खाने के बाद।

1. फलों को खाली पेट खाना चाहिए
साधारणतया जब आप फल खाते हैं तो शरीर इनके पोषक तत्वों को पचाने के लिए एंजाइम बनाता है। अब यदि आप खाली पेट फल खाते हैं तो शरीर को इन्हें पचाने में कम समय लगेगा और सभी पोषक तत्व आसानी से अवशोषित कर लिए जाएँगे। इसलिए, अब आपको शायद जवाब मिल गया कि फल कब खाने चाहिए।

2. ज्यादा खाना खाने के बाद फल ना खाएं
यदि आप खाने के बाद फल खाना चाहते हैं तो 2 से 3 घंटे के अंतराल के बाद खाएं। भारी या अच्छी तरह खाना खाने के बाद फल खाने से उन्हें पचाने में परेशानी होती है। इसलिए इससे पेट में जलन या भारीपन महसूस होता है और इससे अपच और डकार से संबन्धित समस्याएँ पैदा होती हैं।

3. फल खाने का सही समय क्या है?
आपने जाना कि फल कब नहीं खाने चाहिए? फल कब खाने चाहिए? नूट्रिशनिस्ट का मानना है कि फलों का सबसे ज्यादा फायदा सुबह खाली पेट खाने से मिलता है। या फिर इन्हें नाश्ते और लंच के बीच अंतराल रखकर खाएं।

4. आप फल कैसे खा सकते हैं?
आपने जान लिया कि फल कब खाने चाहिए अब यह जानना भी जरूरी है कि फल कैसे खाएं। यदि आप डाइट पर हैं तो फलों को सलाद के रूप में दही और नमक के साथ लें। यदि आपको एसिडिटी की समस्या है तो ऐसा नहीं करें।

5. स्मूदी एक अच्छा विकल्प है
जहां तक बच्चों का सवाल है उन्हें फल खिलाने में परेशानी होती है। इनकी स्मूदी बनाएँ। इसका रंग और स्वाद उन्हें इसे पीने के लिए ललचाएगा और उन्हें फलों का लाभ भी मिल जाएगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
