Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
कलौंजी नहीं, ये है असली दवाई जो दूर करे बडे़-बडे़ रोग
कलौंजी, मंगरैला या फिर प्याज के बीज अक्सर किचन के मसालों के डिब्बे में रखे हुए मिल जाएंगे। कलौंजी दिखने में काले रंग की होती है जिसको अंग्रेजी में निजेला सेटाइवा "Nigella Sativa" कहते हैं। कलौंजी कई प्रकार के रोगों को दूर करने में लाभकारी होती है जिसे पुराने जमाने से ही घरेलू उपचार के रूप में प्रयोग किया आता जा रहा है।
READ: विभिन्न रोगों में लाभदायक गिलोय की पत्तियां
आयुर्वेद में भी कलौंजी को एक बहुत ही उपयोगी जड़ी बूटी माना गया है। कलौंजी के बारे में पैगंबर हजरत मुहम्मद ने बड़ी ही अच्छी बात कही थी कि, कलौंजी के पास मौत को छोड़ कर बाकी हर बीमारी का इलाज है।
READ: चीकू खाने के 23 जबरदस्त फायदे
ना केवल साबुत कौलोंजी ही बल्कि कलौंजी का तेल भी बहुत लाभकारी होता है। कलौंजी के बीजों का तेल भी बनाया जाता है जो रोगों के लिए बहुत प्रभावशाली होता है। इसका तेल न मिलने पर कलौंजी से काम चलाया जा सकता है। आइये आज हम जानते हैं कलौंजी/मंगरैला या उसके तेल के स्वास्थ्य लाभ के बारे में -

पेट के कीडे़ मारे
इस उपचार के लिये आधी छोटी चम्मच कलौंजी के तेल को एक चम्मच सिरके के साथ दस दिन तक, दिन में तीन बार पिलाएं। मीठे से परहेज जरूरी है।

मधुमेह से बचाव
1 कप काली चाय बना कर उसमें आधा चम्मच कलौंजी का तेल मिक्स कर के सुबह और रात में सोने से पहले पियें। आपको एक महीने में असर दिखेगा।

मुंहासों से निजात
2 चम्मच नींबू के रस में आधा चम्मच कलौंजी का तेल मिक्स कर के सुबह और रात को चेहरे पर लगाएं। इसेस त्वचा में निखार आएगा, गाले धब्बे मिटेंगे तथा मुंहासों से सुरक्षा मिलेगी। आप चाहें तो नींबू की जगह पर एप्पल साइडर वेनिगर भी प्रयोग कर सकती हैं।

दिमाग बढ़ाए
10 ग्राम पुदीने की पत्ती को पानी में ½ tsp कलौंजी तेल के साथ उबालें। इस मिश्रण को 20-25 दिनों तक दिन में दो बार नियमित रूप से लें और रिजल्ट देखें।

सिरदर्द से निजात
तेजी का सिरदर्द हो रहा हो तो, माथे और कान के पास आधा चम्मच कलौंजी का तेल लगाएं। अगर माइग्रेन का दर्द है तो कलौंजी के तेल का नियमित सेवन करें।

अस्थमा का इलाज
अस्थमा या किसी तरीके की सांस की समस्या होने पर 1 कप गरम पानी, 1 चम्मच शहद, ½ चम्मच कलौंजी का तेल मिक्स कर के सुबह शाम सेवन करें। ऐसा करने से कफ और एलर्जी से भी छुटकारा मिलेगा।

हृदय के लिये
जब कलौंजी का तेल और बकरी का दूध एक साथ पिया जाता है तो हृदय मजबूत बनता है और हार्ट अटैक की बीमारी नहीं होती। इसके लिये आपको 1 कप बकरी का दूध और आधा चम्मच कलौंजी का तेल मिक्स कर के हफ्ते भर पीना होगा।

जोड़ों के दर्द से आराम दिलाए
घुटनों में दर्द हो तो आधा चम्मच कलौंजी का तेल, सिरका 1 कप और 2 चम्मच शहद मिक्स कर के दिन में दो बार लगा कर हल्के हाथों से मालिश करें।

आंखों की रौशनी के लिये
आंखों में लालिम, कैटरेक्ट और आंखों से पानी आने की समस्या को दूर करने के लिये ½ चम्मच कलौंजी का तेल और गाजर का रस दिन में दो बार पियें।

कैंसर से बचाव
कलौंजी के तेल और अंगूर के जूस को मिला कर पीने से ब्लड कैंसर, आंत और गले का कैंसर नहीं होता। ½ चम्मच कलौंजी तेल और 1 कप अंगूर का जूस मिला कर दिन में तीन बार पियें।

ब्लड प्रेशर को कम करने के लिये
½ चम्मच कलौंजी के तेल को गरम चाय में डाल कर दिन में दो बार पियें।

किडनी के लिये
किडनी में स्टोन ना बनने के लिये ½ चम्मच कलौंजी तेल, 1 कप गरम पानी, 2 चम्मच शहद को मिला कर, इस मिश्रण को दिन में दो बार लें। किडनी के दर्द से छुटकारा पाने के लिये कलौंजी और शहद का सेवन करना चाहिये। इसके लिये 250 ग्राम कलौंजी और ½ कप शहद मिक्स कर के पेस्ट बनाएं और फिर 2 चम्मच मिश्रण को आधे कप पानी के साथ लें।

वजन घटाने के लिये
½ चम्मच कलौंजी के तेल में 2 चम्मच शहद मिला कर इसे हल्के गरम पानी के साथ पियें। इस मिश्रण को दिन में तीन बार लें।

सर्दी-जुखाम के लिये
½ चम्मच कलौंजी तेल, 1 कप गरम पानी और उसमें 2 चम्मच शहद मिला कर दिन में दो बार पियें। यह मिश्रण साइनस के मरीजों को भी लाभ पहुंचाता है।

चमकदार त्वचा के लिये
50 ग्राम जैतून के तेल में 50 ग्राम कलौंजी का तेल मिक्स करें। फिर नाश्ते करने से पहले आधे चम्मच का सेवन करें। ऐसा एक हफ्ते तक नियमित करने पर आपकी त्वचा चमक उठेगी।

पेट दर्द के लिये
½ कलौंजी का तेल, थोडा सा काला नमक और आधा गिलास गरम पानी ले कर दिन में दो या तीन बार पियें।

फटी एडियों को ठीक करे
2 चम्मच नींबू के रस में ½ चम्मच कलौंजी का तेल मिक्स कर के दिन में दो बार फटी एडियों पर लगाएं।

शरीर में ऊर्जा भरे
थकान और कमजोरी दूर करने के लिये संतरे के 1 गिलास जूस में आधा चम्मच कलौंजी तेल मिक्स कर के रोज पियें। आपके शरीर में ताकत भर उठेगी।



Click it and Unblock the Notifications
