Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
मसाले जो कंट्रोल करें हाई ब्लड प्रेशर को
उच्च रक्तचाप यानी हाई ब्लड प्रेशर एक आम समस्या बन चुकी है। खराब दिनचर्या, काम का बोझ और बाजारू खाना खाने के चक्कर में यह और भी ज्यादा बढती जा रही है।
क्या होता है हाई ब्लड प्रेशर? जब हार्ट की धमनियों में प्रेशर बढ़ जाता है तब ब्लड को ऑर्गन तक सप्लाई करने के लिए ज्यादा प्रेशर लगाना होता है, इसे हाई ब्लड प्रेशर कहते हैं।
हाई ब्लड प्रेशर के लक्षणों में सिरदर्द, चक्कर आना और दिल की धड़कने बढ़ जाना आदि शामिल हैं। हाई बीपी के रोगियों को अपने खाने में बहुत ही हल्का या फिर नाम मात्र का नमक डालना चाहिये।
इसके अलावा डिब्बा बंद और पैकेट वाली चीजों को खरीदते वक्त उनके पैकेट पर नज़र भी डालनी चाहिये कि उसमें कितना नमक है। हाई बीपी को दवा से तो कंट्रोल किया ही जा सकता ह
READ: हाई ब्लड प्रेशर को नॉमर्ल बनाने में मदद करें ये 18 आहार
साथ में अगर आप कुछ घरेलू मसालों को भी अपने जीवनशैली में शामिल कर लें तो आपके लिये फायदा होगा। इन मसालों से आपका रक्तचाप नीचे आ सकता है, आइये देखें कौन से हैं वे मसाले...

लहसुन
लहसुन एक एंटीबैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट, लिपिड को कम करने वाला और उच्चरक्तदाबरोधक के गुणों से भरी जड़ी बूटी है। सुबह खाली पेट ताजी लहसुन की दो कलियां खाने से जल्द लाभी मिलेगा।

अदरक
अदरक में ताकतवर एंटीओक्सीडेट्स होते हैं जो कि बुरे कोलेस्ट्रोल को नीचे लाने में काफी असरदार होते हैं। अदरक से आपके रक्तसंचार में भी सुधार होता है, धमनियों के आसपास की मांसपेशियों को भी आराम मिलता है जिससे कि उच्च रक्तचाप नीचे आ जाता है।

मेथीदाना पावडर
तीन ग्राम मेथीदाना पावडर सुबह-शाम पानी के साथ लें। इसे पंद्रह दिनों तक लेने से लाभ मालूम होता है।

सौंफ और जीरा
सौंफ़, जीरा, शक्कर तीनों बराबर मात्रा में लेकर पाउडर बना लें। एक गिलास पानी में एक चम्मच मिश्रण घोलकर सुबह-शाम पीते रहें।

इलायची
इससे ब्लड़प्रेशर भी प्रभावी ढंग से कम होता है। इससे एंटी ऑक्सीडेंट की स्थिति में भी सुधार होता है जबकि इसके सेवन से फाइब्रिनोजेन के स्तर में बिना फेरबदल हुए रक्त के थक्के नहीं बनते हैं।

लाल मिर्च
लाल मिर्च के सेवन से रक्त वाहिकाएं चौड़ी हो जाती हैं जिनसे रक्त आराम से पास हो जाता है और हाइ बीपी की समस्या नहीं होती। अपने भोजन में रोजना लाल मिर्च का सेवन करें।



Click it and Unblock the Notifications
