Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
ज्यादा नींबू पानी पीने के साइड इफेक्ट
ज्यादातर लोग सुबह उठते ही नींबू पानी का सेवन वजन कम करने या फिर शरीर को अंदर से साफ करने के लिये करते हैं। पानी में नींबू निचोड़ कर पीने से शरीर को विटामिन सी, पोटैशियम और फाइबर प्राप्त होता है। हांलाकि इसका ज्यादा सेवन करने से कुछ साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं।
READ: नींबू पानी पीने का फायदा
ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है और डीहाइड्रेशन की समस्या बढ़ जाती है। इसके अलावा कई लोगों को दांतों में ठंडा-गरम भी महसूस होने लगता है।
READ: ज्यादा नींबू के सेवन से हो सकते हैं ये साइड इफेक्ट
इसके अलावा ऐसी कई और समस्याएं हैं, जो कि ज्यादा नींबू पानी पीने से हो सकती हैं। नींबू पानी का नियमित सेवन करने पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरुर ले लें। आइये जानते हैं अधिक नींबू पानी के सेवन से क्या-क्या साइड इफेक्ट हो सकते हैं।

दांतों में ठंडा-गरम लगना
नींबू में सिट्रस एसिड होता है, जिसका दांतों में ज्यादा संपर्क होने से दांत संवेदनशील हो जाते हैं। अगर आपको नींबू पानी पीना भी है तो उसे हमेशा स्ट्रॉ से पियें, जिससे पानी दांतों को न छुए।

सीने में जलन
अगर आपको एसिडिटी की समस्या है तो, नींबू का सेवन एक दम बंद कर दीजिये क्योंकि इसमें एसिड होता है।

पेट हो सकता है खराब
कई बार लोग खाना पचाने के लिये नींबू के रस का सेवन करते हैं क्योंकि इसका एसिड पाचन में मदद करता है। पर पेट में अधिक एसिड हो जाने की वजह से पेट खराब हो सकता है। नींबू को हमेशा खाने में मिला कर ही खाएं।

गुर्दे और पित्ताशय की थैली की समस्या
नींबू में एसिडिक लेवल के अलावा उसमें ऑक्सलेट भी होता है, जो कि ज्यादा सेवन से शरीर में जा कर क्रिस्टल बन सकता है। ये क्रिस्टलाइज्ड ऑक्सलेट, किडनी स्टोन और गॉलस्टोन का रूप ले सकता है।

डीहाइड्रेशन
नींबू पानी पीने से बार बार पेशाब आती है, जिससे बॉडी में डीहाइड्रेशन हो सकता है। इसलिये नींबू पानी का सेवन जब भी करें, तब दिन भर में ढेर सारा पानी अलग से पीते रहें।

कुछ सावधानियां बरतें -
नींबू पानी को कभी भी किसी प्रकार की बीमारी को दूर करने के लिये नहीं पीना चाहिये। अगर आपको इसे पीने के बाद कोई साइड इफेक्ट लगे, तो इसका सेवन तुरंत ही बंद कर दें। अगर आपको इसे विटामिन सी प्राप्त करने के लिये पीना है, तो केवल आधा नींबू निचोड़ कर आधे गिलास पानी में मिक्स कर के पियें।



Click it and Unblock the Notifications
