Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
काजू खाने के 8 स्वास्थ्य वर्धक लाभ
सूखे मेवों में काजू का नाम पहले स्थान पर आता है। काजू भले ही थोड़ा महंगा हो लेकिन इसे नियमित रूप से खाने के कई स्वास्थ्य वर्धक फायदे हैं। काजू खाने से अनेक प्रकार की बीमारियां कंट्रोल में आती हैं तथा त्वचा भी खूबसूरत बनती है। काजू को हद से ज्यादा भी नहीं खाना चाहिये। काजू से शरीर का मेटाबॉलिज़्म ठीक होता है तथा दिल की बीमारी भी दूर रहती है।
Up to 70% Off on Products at Flipkart Hurry!
काजू में मिनरल्स जैसे मैगनीशियम, पोटैशियम, कॉपर, आयरन, मैगनीज़, जिंक और सीलियम होते हैं, जो इसके काफी पौष्टिक भी बनाते हैं। आइये जानते हैं काजू खाने के 8 स्वास्थ्य लाभ।
READ: सेहत से भरे सूखे मेवे

दिल के लिये फायदेमंद
काजू में मोनो सैचुरेटड फैट होता है जो की दिल को स्वस्थ रखता है और दिल की बीमारियों के खतरे को कम करता है। इसमें बिल्कुल भी कोलेस्ट्रॉल नहीं होता है।

शरीर बनाए मजबूत
काजू में मेगनीशियम पाया जाता है जो कि हड्डी में मजबूती लाता है। हमारे शरीर को रोजाना 300-750 mg मैगनीशियम की आवश्यकता पड़ती है।

रंगत निखाारे
त्वचा के लिए भी काजू काजू को दूध में मिलाकर रगड़ने से त्वचा सुंदर और मुलायम बनती है। इससे रंगत भी निखरती है। काजू का नियमित सेवन आपके बालों को झड़ने से रोकते हैं।

बी पी रखे कंट्रोल में
इन मेवों में सोडियम बहुत ही कम और पोटैशियम हाई मात्रा में होता है, जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।

कैंसर से बचाए
काजू में एंटी ओक्सिडेंट जैसे विटामिन ई और सेलनियम भी होते हैं जो कि कैंसर से बचाव करता है। इसके साथ ही इसमें जिंक होता है जो कि संक्रमण से लड़ने में मदद करता है।

वजन संतुलित रहे
काजू में अधिक ऊर्जा होती है और इसमें dietry fibre की मात्रा भी अधिक होती है इसलिए इसको खाने से शरीर का वजन संतुलित रहता है।

डायबटीज़ कम करे
मधुमेह यानी डायबटीज़ को कम करने के लिए काजू काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। एक नए अध्ययन में खुलासा हुआ है कि काजू इंसुलिन की मात्रा बढ़ाता है, जिससे मधुमेह नियंत्रित रहता है।

एनीमिया दूर करे
काजू में मौजूद कॉपर शरीर में एंजाइम गतिविधि, हार्मोन का उत्पादन, मस्तिष्क का कार्य आदि संभालने में मदद करता है। कॉपर रेड ब्लड सेल्स को बढ़ा कर एनीमिया जैसी बीमारी को दूर करता है।



Click it and Unblock the Notifications
