Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
मैगी बैन हो गई तो क्या, उसकी जगह खाइये ये 10 टेस्टी स्नैक्स
भारत में मैगी को जैसे ही बैन किया गया, हम सभी में उदासी छा गई। मैगी झट से बनने वाली, बिना महनत किये और उन खास स्नैक में से एक थी जो काफी टेस्टी हुआ करती थी।
मैगी की दूसरी वैराइटी खाने से पहले यह पढ़ लें
पर अब जब वह हमारे बीच में नहीं है तो, काफी लोगों को समझ नहीं आता कि उसकी जगह पर क्या खाया जाए। आज हम आपकी समस्या को दूर कर देते हैं और बताते हैं कि आप मैगी जैसे पैकेट बंद स्नैक की जगह पर कौन कौन से हेल्दी फूड खाने चाहिये।

ओट्स उपमा
बाजार में रेडी टू ईट पैक्स भी उपलब्ध हैं पर वह न खरीदें। आप घर पर इसे बना सकती हैं। ओट्स पानी में उबालिये, उसमें कुछ ताजी सब्जियां, बटर और काली मिर्च पावडर मिलाइये। आप चाहें तो इसमें चीज़ भी मिक्स कर सकती हैं।

भुर्जी
आप अंडे या पनीर की भुर्जी बना सकते हैं। इसमें कटे टमाटर और प्याज डालें और फिर इसे ब्रेड या चपाती के साथ खाएं।

वीट पास्ता
यह आसानी से पकने वाली डिश है जिसे सलाद के रूप में या फिर सॉस में पका कर खाया जा सकता है। आप इसमें अपने मन पसंद की सब्जियां भी मिला सकती हैं।

पोहा
जब भी तेज की भूंख लगी हो, तो पोहा बना लीजिये। इसमें थोड़ी सी मूंगफली और नींबू का रस मिला कर इसे चटकीला रूप दे सकते हैं।

रोटी फ्रैंकी
अगर आपके पास रात की बची सब्जी या रोटी है तो, उसे सुबह प्रयोग कर लें। रोटी को थोड़ा सा बटर डाल सेंक लें, फिर उसमें सब्जी लपेटें और ऊपर से थोड़ी चीज़ घिस कर डालें और मजे से खाएं।

खिचड़ी
दाल, चावल, चुटकीभर हल्दी और नमक मिक्स कर के खिचड़ी बनाइये और उसे घी डाल कर खाइये। यह काफी टेस्टी फूड है।

भेल
भेल पूरी को झटपट तैयार किया जा सकता है। लाई, सेव और उसमें पडे़ प्याज, टमाटर और नींबू का रस क्या आनंद देते हैं। इसे खा कर पेट आराम से भर जाता है।

दाल सूप
अपनी मन पसंद की कोई भी दाल लें और उसे प्रेशर कुकर में पका लें। फिर इसमें थोड़ा सा बटर और काली मिर्च डालें। इसमें गाजर, मटर, बींस, फूल गोभी आदि सब्जियां भी डाल सकते हैं।

चीज़ सैंडविच
आप इसे चाह कर भी ना नहीं बोल सकते। इसमें ढेर सारी सब्जियां डालें और ऊपर से चीज़ डाल कर ग्रिल्ल कर लें। फिर इसे टमैटो सॉस के साथ मजे से खाएं।

इडली
स्वादिष्ट इडली कर किसी को पसंद होती है। इडली में काफी सारी वैराइटीज़ मिल जाएंगी जैसे, रवा, वेज, ओट्स और चावल की इडली आदि। आप इसे सांभर के साथ खाएं क्योंकि सांभर काफी हेल्दी होता है और कैलोरीज़ भी नहीं होती।



Click it and Unblock the Notifications
