Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
अतिरिक्त चर्बी घटाने के लिये करें त्रिकोण आसन
अगर आप कई दिनों से अपने पेट की चर्बी घटाने के लिये परेशान हैं तो आपको रोजाना नियमित तौर पर त्रिकोण आसान करना चाहिये। त्रिकोण आसान से पेट, कमर और कूल्हे की बढ़ी हुई चर्बी घटने लगती है। इसे अगर जल्दी जल्दी किया जाए तो जल्दी लाभ होता है। इसके नियमित अभ्यास से शरीर में लचीलापन बढ़ जाता है, रीढ़ की हड्डी मजबूत बनती है, कंधे और पीठ दर्द दूर होता है, एसिडिटी, गर्दन का दर्द का दूर हो जाता है।
READ: स्वास्थ्यवर्धक जीवन के लिए रामदेव के 8 योगासन
त्रिकोण आसन करने की विधि- सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं, फिर अपने पैरों को एक मीटर की दूरी पर फैलाएं। अंदर की ओर सांस भरें। अपनी दोनों बाजुओं को कंधे की सीध में ले जाएं। फिर कमर से आगे की ओर झुके। इसी बीच सांस छोड़ें।

अब बाएं हाथ से दाएं पैर के पंजे को छुएं और दूसरा हाथ आकाश की ओर रखें। इसी अवस्था में 2-3 सेकेंड तक रूके। फिर शरीर को सीधा रखें। सांस भरते हुए ऊपर उठें। अब दुबारा इसी विधि को दूसरे हाथ से करें। पाँच बार इस आसन का अभ्यास करें।
लाभ:
- इस आसन को नियमित रूप से करने से अगल बगल की मांसपेशियों पर प्रभाव पड़ता है।
- इस आसन को करने से कलाइयां मजबूत हो जाती हैं तथा पैरों के पिछले हिस्से में रक्त संचार सामान्य रूप से होने लगता है।
- त्रिकोण आसान को करने से आँतों की कार्यगति बढ जाती है।
- कब्ज़ से छुटकारा मिलता है। पाचन शक्ति बढती है और भूख भी खुलकर लगती है।
- शरीर की बढ़ी हुई चर्बी दूर हो जाती है।
सवधानी: अगर आपको कमर दर्द की शिकायत है तो इस आसन को ना करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications