Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय
पपीते के पत्ते का जूस पी कर दूर करें हर रोग
क्या आप जानते हैं कि पपीते के पत्ते कई औषधीय गुणों से भरे हुए हैं? आपके शरीर के जितने भी रोग हैं वह पपीते के पत्तों के रस के इस्तमाल से दूर हो सकते हैं। पपीते के पत्ते खाने में कडुए लगते हैं लेकिन उनमें कमाल के गुण छुए हुए होते हैं। पपीते के पत्तों में विटामिन A, B, C, D और E और कैल्शियम की मात्रा भी होती है।
READ: डेंगू का रामबाण इलाज हैं गिलोय, पपीता और मेथी
इन दिनों वे लोग जो अपनी सेहत के प्रति जागृत हैं, वे पपीते के पत्तों का काफी इस्तमाल करने लगे हैं। इसके प्रयोग से घातक रोग जैसे कैंसर, दिल की बीमारी, डेंगू, ब्लड शुगर तथा आंतों में बसे परजीवियों को नष्ट करने में सफलता मिलती है। यह शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को भी बढाता है।
पपीते की ताजी और छोटी पत्तियां शरीर से डेंगू के विशैले जहर को निकालने मे मदद करती हैं। पपीते की ताजी पत्तियों को पीस कर उसके रस को रोगी को पिलाने से प्लेटलेट्स बढ़ने शुरु हो जाते हैं।
READ: पपीते के स्वास्थ्य लाभ
आप पपीते की पत्तियों का जूस अन्य फलों के जूस के साथ मिला कर रोगी को दे सकते हैं। अब आइये जानते हैं पपीते के पत्ते किन किन रोगों को दूर कर सकते हैं और इनका सेवन किस विधि से कर सकते हैं।

कैंसर होने से रोके
इसमें कैंसर विरोधी गुण होते हैं जो कि इम्यूनिटी को बढाने में मदद करते हैं और सर्वाइकल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, अग्नाशय, जिगर और फेफड़ों के कैंसर को होने से रोकते हैं।

बैक्टीरिया की ग्रोथ रोके
पपीते की पत्तियों में 50 एक्टिव सामग्रियां होती हैं जो कि सूक्ष्मजीवों जैसे फंगस, कीड़े, परजीवी और कैंसर कोशिकाओं के विभिन्न अन्य रूपों को बढने से रोकती हैं।

इम्यूनिटी बढाए
इन पत्तियों में सर्दी और जुखाम जैसे रोगों से लड़ने की शक्ति होती है। यह खून में वाइट ब्लड सेल्स और प्लेटलेट्स को विकास बढ़ा देती है।

एंटी मलेरिया गुण
यह मलेरिया से लड़ने में प्रभावकारी है। पपीते की पत्तियों का रस मलेरिया के लक्षणों को बढ़ने से रोकता है।

डेंगू में रामबाण
डेंगू से लड़ने के लिये पपीते की पत्तियों काफी लाभकारी हैं। यह गिरते हुए प्लेटलेट को बढ़ाने, खून के थक्के जमने तथा जिगर की क्षति को रोकती हैं, जो कि डेंगू वाइरस के कारण हो जाता है।

माहवारी के दर्द से छुटकारा
दर्द को दूर करने के लिये एक काढ़ा बनाइये जिसमें एक पपीते की पत्ती को इमली, नमक और 1 गिलास पानी के साथ मिक्स कीजिये। फिर इसे उबालिये और जब काढ़ा बन कर ठंडा हो जाए तब इसे पी लीजिये, इससे आपको आराम मिलेगा।

ब्लड प्लेटलेट्स बढ जाती है
यह जड़ी बूटी खून में ब्लड प्लेटलेट्स बढ़ा देती है। इसलिये पपीते के पत्ते के दो चम्मच रस को रोजाना कुछ दिनों तक पियें।

मुंहासे दूर करे
अगर चेहरे पर मुंहासे हैं तो सूखी पपीते की पत्ती ले कर उसे थोड़े से पानी के साथ मिक्स कर के पेस्ट बना लें। फिर इस पेस्ट को चेहरे पर लगा कर सुखा लें और फिर पानी से धो लें।

पेट की भूंख बढाए
अगर आप पपीते के पत्ते की चाय पियेंगे तो आपके पेट की खोई हुई भूंख दुबारा वापस आ जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications
