Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
ऐसे खाद्य पदार्थ, जिन्हे है आपकी आंखों से प्यार
आप अपनी त्वचा का बहुत ख्याल रखती हैं लेकिन आंखों का क्या... जो आपको सारी दुनिया की खूबसूरती दिखाती हैं। इस बात का ख्याल रखते हुए अपनी आंखों के बारे में सोचना शुरू करिए और उनकी रोशनी को सदा के लिए अच्छा बनाएं रखने के लिए उचित खाद्य सामग्रियों के बारे में सोचिए।
READ: आंखों में होने वाली खुजली के लिए घरेलू उपचार
छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखिए जैसे- धूप से आंखों को बचाइए। कहीं बाहर से आने पर तुरंत आंखों को धो लें ताकि उनमें भरी हुई धूल निकल जाएं। कुछ प्रकार के विटामिन भी होते हैं जिनके सेवन से आपकी आंखों को आराम मिलता है और उनकी रोशनी बेहतर रहती है।
इन सभी विटामिनों को अपनी खुराक में शामिल करें। ऊर्जा देने वाले फल और सब्जियों का सेवन करें। जूस पिएं और तनावमुक्त रहने का प्रयास करें।

बादाम दूध:
एक सप्ताह में कम से कम तीन बार, बादाम पड़ा हुआ दूध पिएं। इसमें विटामिन ई होता है जो आंखों में कोई विकार होने लाभप्रद होता है। इसके सेवन से त्वचा में भी चमक आ जाती है। आप चाहें तो इस दूध में चुटकी भर काली मिर्च का पाउडर भी डाल सकती हैं।

गाजर का जूस:
गाजर, सर्दियों के दिनों में बहुत अच्छी आती है। उन दिनों गाजर का जूस निकाल दिन में एक बार पी लें। आप चाहें तो इसमें घिसा नारियल और 1 चम्मच शहद भी मिला लें, इससे स्वाद बहुत अच्छा हो जाता है।

सौंफ:
मेंथी के दानों को रात भर भीगने के लिए रख दें। इसके बाद, अगली सुबह खाली पेट इसके पानी का सेवन कर लें।

आंवला दूध:
आंवले का दूध, बहुत लाभप्रद होता है। आपको इसे सुबह खाली पेट पीना चाहिये। इससे आंखों की रोशनी अच्छी हो जाती है और इससे वजन भी घटता है।

अरंडी के तेल की बूंद:
आंखों की रोशनी अच्छी करने के लिए अरंडी के तेल की एक-एक बूंद आंखों में डालें। अगर आंखों में खुजली हो तो इसका प्रयोग ना करें।

विटामिन ई फूड:
मछली, बादाम, गाजर, अंडा, सूरजमूखी के बीज, पपीता; ये सभी विटामिन के स्त्रोत होते हैं। इनके सेवन से आंखें बहुत अच्छी रहती हैं। इनके सेवन की आदत डाल लें और अपनी दैनिक खुराक में इन्हे शामिल कर लें।

विटामिन ए फूड:
अमरूद, संतरे, अनानास, लाल और हरी मिर्च और शिमला मिर्च में विटामिन ए काफी पर्याप्त मात्रा में होता है। इन्हे खाएं, ताकि आपकी आंखें हमेशा अच्छी रहें और कभी उन पर चश्मा न लगे।

विटामिन सी फूड:
तरबूज, दूध, टमाटर, लैट्टस, अंगूर में विटामिन सी होता है जो आंखों को हमेशा कूल रखता है। इसलिए इनका सेवन भी आवश्यक होता है।



Click it and Unblock the Notifications
